10 साल में बड़े तालाब की छाती पर 400 अतिक्रमण, जिला प्रशासन ने 12 दिन में हटाने की बनाई योजना

Updated on 08-04-2026 11:22 AM

भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़े तालाब के एफटीएल व 50 मीटर दायरे से अतिक्रमण हटाने को लेकर पिछले कई सालों से कवायद चली आ रही है लेकिन सफलता हासिल नहीं हो सकी है। नतीजतन बीते 10 सालों में तालाब की छाती पर 400 से अधिक छोटे-बड़े, कच्चे -पक्के स्थायी व अस्थायी निर्माण कर लिए गए हैं, जो कि पिछले दिनों हुए सीमांकन के दौरान उजागर हुए हैं।

इनको लाल निशान लगाकर चिह्नित कर लिया गया है। इसके बाद कुछ अतिक्रमण हटाए लेकिन बाद में कार्रवाई को ठप कर दिया गया था, अब एक बार फिर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई है। इसके लिए जिला प्रशासन ने 12 दिन की कार्ययोजना तैयार की है, जिसके तहत छह अप्रैल को पहली कारवाई करते हुए भदभदा चौराहा पर बनी नौ दुकान सहित अन्य अतिक्रमण जमींदोज कर दिए गए हैं। अब 10 अप्रैल से लेकर 21 अप्रैल तक लगातार कार्रवाई की जानी है, जिसमें आलीशान कोठी- बंगलों को जमींदोज किया जाना है।

जानकारी के अनुसार फरवरी महीने में सांसद आलोक शर्मा और कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के साथ राजस्व, नगर निगम, वन विभाग, टीएंडसीपी, पुलिस के अधिकारियों की बैठक ली थी, जिसमें तय किया गया था कि बड़े तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में सीमांकन की कार्रवाई कर सीमाओं को चिह्नित किया जाएगा।

इसमें आने वाले सभी तरह के अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद 25 फरवरी को संत हिरदाराम नगर के राजस्व अमले ने वीआईपी रोड, खानू गांव, हलालपुर, बेहटा, बोरवन, लाऊखेड़ी में सीमांकन कर सीमाएं चिह्नित की थी। इस दौरान 250 से अधिक निर्माण पर लाल निशान लगाए गए थे, जिसके बाद टीटीनगर वृत्त में राजस्व अमते ने सूरज नगर, प्रेमपुरा, गौरा गांव सहित अन्य में सीमांकन किया था, जिसमें 150 से अधिक निर्माण चिह्नित किए थे। इन सभी निर्माणों की रिपोर्ट तैयार कर कलेक्टर को सौंप दी गई है।

यह अतिक्रमण किए गए हैं चिह्नित

संत हिरदाराम नगर वृत्त में राजस्व अमले ने वीआइपी रोड पर एक कोचिंग क्लासेस, शासकीय बंगला, केके हाउस, सुपर बिल्डर का निर्माण, खानूगांव में लान, आइएएस का बंगला, स्थायी मकान, आर्मी का स्पोर्टस सेंटर, डेयरी, मैरिज गार्डन, हलालपुर में मैरिज गार्डन, फैक्ट्री, नर्सरी, बोरवन, बेहटा में झुग्गियां चिह्नित की गई हैं। इसी तरह टीटीनगर वृत्त में राजस्व अमले ने सूरजनगर में कोठी, बंगले, रिसार्ट, फार्म हाउस, प्रेमपुरा में गोशाला, चाय दुकान, धार्मकि स्थल, मदरसा, मकान, दो मंजिला, रेस्टोरेंट,पार्क, एमपीटी विंड्स एंड वेव, बोट क्लब, जल तरंग, विन्ड एंड वेव, कचरा कैफे, गेम जोन, होटल रंजीत,वन विहार, जहानुमा, शायजी, होटल टोरकस,अंनतास गार्डन, 28 दुकानें सहित अनेक अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं।

अतिक्रमण हटाने की यह तैयार की गई है कार्ययोजना

बड़े तालाब के संरक्षण व संवर्धन को देखते हुए शासकीय व निजी भूमि पर किए गए अवैध निर्माण, अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई को अंजाम देने के लिए तहसील व वृत्त अनुसार कार्ययोजना तैयार की गई है। जिसके तहत जिला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस अमले के सहयोग से कार्रवाई कर अतिक्रमणों को जमींदोज किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
भोपाल, राज्य शासन ने सोम डिस्टिलरीज समूह की इकाइयों द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए आबकारी लाइसेंसों के नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर दिए हैं। नवीनीकरण के आवेदनों के निरस्तीकरण…
 19 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आंध्रप्रदेश सरकार की ओर से मध्यप्रदेश से बाघ और गौर की डिमांड की गई है। उन्हें बाघ और गौर देने के लिए…
 19 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को खेल के साथ सरकारी नौकरी का अवसर मिलने जा रहा है। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के नियम 2021 में…
 19 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल में पटवारियों के तबादलों की लिस्ट सिर्फ़ 24 घंटे में ही बदल गई। इससे प्रशासनिक निर्णय पर सवाल खड़े हो गए हैं। 15 जून को जारी स्थानांतरण आदेश…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना ने प्रदेश की चर्चित शराब निर्माता कंपनी सोम डिस्टिलरीज के वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत सभी आबकारी लाइसेंस नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में मनचाहे स्थान पर तबादले का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए स्वैच्छिक स्थानांतरण प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी। विभाग ने आवेदन की…
 19 June 2026
भोपाल। राजधानी में शराब तस्करी के संदेह में रोके जाने पर एक कार चालक ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। आरोपी ने न केवल पुलिस की घेराबंदी तोड़ दी,…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में इन दिनों तबादलों की बयार क्या चली, जालसाजों ने सीधे कमिश्नर (आयुक्त) के दस्तखत और सरकारी सील की ही 'क्लोनिंग'…
 19 June 2026
भोपाल। शहर के हलालपुर क्षेत्र में संचालित पटाखा दुकानें और गोदाम अब घनी आबादी के बीच आ चुके हैं, लेकिन इन्हें शहर से बाहर शिफ्ट करने की योजना वर्षों बाद…
Advt.