MP में बिजली उपभोक्ताओं की मौज! भोपाल सहित 16 जिलों में 9 लाख स्मार्ट मीटर लगे, 20 फीसदी तक कम हुआ बिल

Updated on 11-04-2026 08:34 PM

भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने राजधानी सहित 16 जिलों में स्मार्ट मीटरिंग अभियान को तेज कर दिया है। कंपनी ने अब तक नौ लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए हैं, जिससे दावा किया जा रहा है कि उपभोक्ताओं का बिल 20 प्रतिशत तक सस्ता आ रहा है।

भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर व चंबल संभाग के 16 जिलों के बिजली उपभोक्ताओं को आधुनिक और पारदर्शी बिजली सेवाओं से जोड़ने के लिए यह कदम उठाया गया है।

तकनीक में सुधार और आर्थिक लाभ पर जोर

कंपनी ने न केवल तकनीक में सुधार किया है, बल्कि उपभोक्ताओं को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए 'टाइम ऑफ डे' (टीओडी) टैरिफ लागू किया है। इसके तहत सोलर आवर यानी सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बिजली इस्तेमाल करने पर 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।

यह छूट इस अवधि के दौरान उपभोग की गई ऊर्जा के लिए ऊर्जा प्रभार की सामान्य दर पर 10 किलोवाट तक स्वीकृत लोड/अनुबंध मांग वाले उपभोक्ताओं को प्रदान की जा रही है।

भोपाल सहित 16 जिलों में तेजी से जारी है कार्य

बिजली कंपनी के प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग ने बताया कि उपभोक्ता परिसरों में स्मार्ट मीटर की स्थापना का कार्य तीव्रता से जारी है। भोपाल में अब तक चार लाख 84 हजार से अधिक परिसरों में स्मार्ट मीटर सफलतापूर्वक स्थापित किए जा चुके हैं।

इसी प्रकार पूरे कंपनी कार्यक्षेत्र के 16 जिलों यथा अशोकनगर, बैतूल, भिण्ड, भोपाल, ग्वालियर, दतिया, गुना, हरदा, मुरैना, नर्मदापुरम, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, श्योपुर, शिवपुरी एवं विदिशा जिले में अब तक नौ लाख 18 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं।

आरडीएसएस योजना के तहत बड़ा लक्ष्य

स्मार्ट मीटरिंग का यह कार्य आरडीएसएस योजना के तहत किया जा रहा है। कंपनी कार्यक्षेत्र में कुल 26 लाख 79 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर स्थापित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बिजली वितरण प्रणाली को और अधिक कुशल, सटीक और पारदर्शी बनाना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
भोपाल, राज्य शासन ने सोम डिस्टिलरीज समूह की इकाइयों द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए आबकारी लाइसेंसों के नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर दिए हैं। नवीनीकरण के आवेदनों के निरस्तीकरण…
 19 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आंध्रप्रदेश सरकार की ओर से मध्यप्रदेश से बाघ और गौर की डिमांड की गई है। उन्हें बाघ और गौर देने के लिए…
 19 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को खेल के साथ सरकारी नौकरी का अवसर मिलने जा रहा है। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के नियम 2021 में…
 19 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल में पटवारियों के तबादलों की लिस्ट सिर्फ़ 24 घंटे में ही बदल गई। इससे प्रशासनिक निर्णय पर सवाल खड़े हो गए हैं। 15 जून को जारी स्थानांतरण आदेश…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना ने प्रदेश की चर्चित शराब निर्माता कंपनी सोम डिस्टिलरीज के वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत सभी आबकारी लाइसेंस नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में मनचाहे स्थान पर तबादले का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए स्वैच्छिक स्थानांतरण प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी। विभाग ने आवेदन की…
 19 June 2026
भोपाल। राजधानी में शराब तस्करी के संदेह में रोके जाने पर एक कार चालक ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। आरोपी ने न केवल पुलिस की घेराबंदी तोड़ दी,…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में इन दिनों तबादलों की बयार क्या चली, जालसाजों ने सीधे कमिश्नर (आयुक्त) के दस्तखत और सरकारी सील की ही 'क्लोनिंग'…
 19 June 2026
भोपाल। शहर के हलालपुर क्षेत्र में संचालित पटाखा दुकानें और गोदाम अब घनी आबादी के बीच आ चुके हैं, लेकिन इन्हें शहर से बाहर शिफ्ट करने की योजना वर्षों बाद…
Advt.