73 पत्रिकाओं से शुरू हुआ सफर, अब बना पांच करोड़ पन्नों का वटवृक्ष, गुजरे जमाने की धड़कनें सुनाता है भोपाल का 'सप्रे संग्रहालय'

Updated on 30-05-2026 01:36 PM

भोपाल। क्या आपने कभी ऐसा महसूस किया है कि आप वर्तमान में खड़े होकर सीधे इतिहास के झरोखे में झांक रहे हों? देश के दिल कहे जाने वाले भोपाल में एक ऐसी जगह है, जहां कदम रखते ही वक्त के पहिए थम जाते हैं और सदियों पुराना इतिहास पन्नों पर मुस्कुराता हुआ नजर आता है। इस अनूठे स्थान का नाम है- ''माधवराव सप्रे स्मृति समाचारपत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान''।

इसे केवल एक संग्रहालय कहना इसके साथ नाइंसाफी होगी, वास्तव में यह देश की राष्ट्रीय बौद्धिक धरोहर का एक ऐसा महासागर है, जिसे विद्वानों ने ''ज्ञानतीर्थ'' की संज्ञा दी है। हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर हम सप्रे संग्रहालय के बारे में बता रहे हैं।

कमलापति महल के बुर्ज से राष्ट्रीय गौरव तक का सफर

लिंक रोड नंबर तीन पर पत्रकार कॉलोनी के सामने स्थित इस संस्थान की कहानी किसी ऐतिहासिक चमत्कार से कम नहीं है। 19 जून, 1984 को हिंदी नवजागरण के अग्रदूत माधवराव सप्रे की 114वीं जयंती पर इस संस्थान की नींव रखी गई थी।

वरिष्ठ पत्रकार विजयदत्त श्रीधर ने लगभग चार दशक पहले भोपाल के ऐतिहासिक कमलापति महल के एक पुराने बुर्ज से मात्र 73 पत्र-पत्रिकाओं के साथ इस यात्रा की शुरुआत की थी। विपरीत परिस्थितियों में बोया गया वह छोटा सा बीज आज एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है। इसकी स्थापना के लिए विजयदत्त श्रीधर को वर्ष 2012 में पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।

संग्रहालय को केंद्र, राज्य सरकार और निजी क्षेत्र के कई अन्य पुरस्कार भी मिले हैं। संग्रहालय की स्थापना के इस वर्ष 19 जून को 42 साल पूरे हो जाएंगे। इस संस्थान के बारे में मूर्धन्य संपादक और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कभी कहा था- "हिंदी इलाकों में संस्थानों के क्षय का हम रोना रोते रहते हैं, पर विजयदत्त श्रीधरजी ने एक ऐसी संस्था बनाई है, जिस पर पूरा देश फक्र करेगा।"

अलमारियों में बंद है देश के बनने की दास्तान

आज इस संग्रहालय में 30,000 से अधिक समाचार पत्र शीर्षक व पत्रिकाएं और लगभग पांच करोड़ संदर्भ पृष्ठों का विशाल खजाना मौजूद है। यहां सिर्फ अखबार नहीं, बल्कि भारत के बनने की पूरी कहानी दर्ज है। इसी प्रकार अलग-अलग विषयों पर पौन दो लाख किताबें मौजूद हैं, विज्ञान, आर्ट और वणिज्य से जुड़ी संदर्भ सामग्री है। जर्जर 27 लाख पन्नों की डिजिटलीकरण हो चुका है।

यहां की कुछ बेहद दुर्लभ सामग्रियां इस प्रकार हैं-

ऐतिहासिक अखबार: आधुनिक भारत का पहला अखबार ''हिक्कीज बंगाल गजट'' यहां पूरी तरह सुरक्षित है। इसके अलावा हिंदी का पहला अखबार ''उर्दंड मार्तंड'', ''भारत भ्राता'', ''मालवा अखबार'' और ''अखबार ग्वालियर'' जैसी दुर्लभ प्रतियां इतिहास के उस दौर की गवाही देती हैं जब देश में पत्रकारिता का जन्म हो रहा था।

अनोखा संग्रह: हिंदुस्तान से प्रकाशित अब तक के सबसे छोटे और सबसे बड़े आकार के समाचार पत्र की प्रतियां भी यहां आने वाले लोगों के कौतूहल का केंद्र बनती हैं।

दस्तावेज और पत्राचार: आजादी के पुरोधाओं और महान नेताओं के बीच हुए ऐतिहासिक पत्र-व्यवहार तथा दुर्लभ सरकारी गजट और पांडुलिपियां भी यहां सहेज कर रखी गई हैं।

दो कालखंडों में सिमटा इतिहास और शोध का केंद्र

शोधार्थियों की सहूलियत के लिए इस संग्रहालय के शोध विभाग को वैज्ञानिक पद्धति से दो मुख्य कालखंडों में विभाजित किया गया है। प्रथम खंड में भारतीय पत्रकारिता की शुरुआत से लेकर वर्ष 1920 तक के दुर्लभ प्रकाशन। द्वितीय खंड में वर्ष 1920 के बाद से लेकर आधुनिक दौर तक की सामग्री है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
भोपाल, राज्य शासन ने सोम डिस्टिलरीज समूह की इकाइयों द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए आबकारी लाइसेंसों के नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर दिए हैं। नवीनीकरण के आवेदनों के निरस्तीकरण…
 19 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आंध्रप्रदेश सरकार की ओर से मध्यप्रदेश से बाघ और गौर की डिमांड की गई है। उन्हें बाघ और गौर देने के लिए…
 19 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को खेल के साथ सरकारी नौकरी का अवसर मिलने जा रहा है। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के नियम 2021 में…
 19 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल में पटवारियों के तबादलों की लिस्ट सिर्फ़ 24 घंटे में ही बदल गई। इससे प्रशासनिक निर्णय पर सवाल खड़े हो गए हैं। 15 जून को जारी स्थानांतरण आदेश…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना ने प्रदेश की चर्चित शराब निर्माता कंपनी सोम डिस्टिलरीज के वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत सभी आबकारी लाइसेंस नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में मनचाहे स्थान पर तबादले का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए स्वैच्छिक स्थानांतरण प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी। विभाग ने आवेदन की…
 19 June 2026
भोपाल। राजधानी में शराब तस्करी के संदेह में रोके जाने पर एक कार चालक ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। आरोपी ने न केवल पुलिस की घेराबंदी तोड़ दी,…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में इन दिनों तबादलों की बयार क्या चली, जालसाजों ने सीधे कमिश्नर (आयुक्त) के दस्तखत और सरकारी सील की ही 'क्लोनिंग'…
 19 June 2026
भोपाल। शहर के हलालपुर क्षेत्र में संचालित पटाखा दुकानें और गोदाम अब घनी आबादी के बीच आ चुके हैं, लेकिन इन्हें शहर से बाहर शिफ्ट करने की योजना वर्षों बाद…
Advt.