भोपाल के कोहेफिजा में पटाखा दुकानों में लगी भीषण आग, बगल में पेट्रोल पंप होने से मचा हड़कंप, रोका गया इंदौर-भोपाल हाईवे

Updated on 12-06-2026 12:13 PM

भोपाल। राजधानी के कोहेफ़िज़ा क्षेत्र स्थित लालघाटी हलालपुर में शुक्रवार तड़के तीन बजे के करीब हड़कंप मच गया, जब यहां संचालित पटाखा दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई। आग 'सोनी पटाखा दुकान' से शुरू हुई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। दुकान के अंदर रखे पटाखों में लगातार हो रहे जोरदार धमाकों और आसमान में उठती आतिशबाजी के कारण पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

हादसे की गंभीरता इसलिए और अधिक बढ़ गई, क्योंकि अग्निकांड वाली दुकान के ठीक बगल में एक पेट्रोल पंप स्थित है। किसी भी बड़े विस्फोट या जनहानि को टालने के लिए दमकल विभाग की टीमों ने सड़क और पेट्रोल पंप के आसपास लगातार पानी की बौछारें कीं। एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को तुरंत बंद कर दिया गया।

हाईवे ठप, शहर भर की दमकलें मौके पर

आग पर काबू पाने के लिए भोपाल नगर निगम और शहर के सभी फायर स्टेशनों से दमकल वाहनों को हाई अलर्ट पर मौके पर बुलाया गया।

पूरी तरह रोक दिया गया ट्रैफिक

सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने भोपाल से इंदौर और इंदौर से भोपाल दोनों ओर जाने वाले मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक को पूरी तरह रोक दिया गया। हाईवे बंद होने से दोनों तरफ वाहनों के पहिए थम गए। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
भोपाल, राज्य शासन ने सोम डिस्टिलरीज समूह की इकाइयों द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए आबकारी लाइसेंसों के नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर दिए हैं। नवीनीकरण के आवेदनों के निरस्तीकरण…
 19 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आंध्रप्रदेश सरकार की ओर से मध्यप्रदेश से बाघ और गौर की डिमांड की गई है। उन्हें बाघ और गौर देने के लिए…
 19 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को खेल के साथ सरकारी नौकरी का अवसर मिलने जा रहा है। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के नियम 2021 में…
 19 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल में पटवारियों के तबादलों की लिस्ट सिर्फ़ 24 घंटे में ही बदल गई। इससे प्रशासनिक निर्णय पर सवाल खड़े हो गए हैं। 15 जून को जारी स्थानांतरण आदेश…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना ने प्रदेश की चर्चित शराब निर्माता कंपनी सोम डिस्टिलरीज के वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत सभी आबकारी लाइसेंस नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में मनचाहे स्थान पर तबादले का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए स्वैच्छिक स्थानांतरण प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी। विभाग ने आवेदन की…
 19 June 2026
भोपाल। राजधानी में शराब तस्करी के संदेह में रोके जाने पर एक कार चालक ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। आरोपी ने न केवल पुलिस की घेराबंदी तोड़ दी,…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में इन दिनों तबादलों की बयार क्या चली, जालसाजों ने सीधे कमिश्नर (आयुक्त) के दस्तखत और सरकारी सील की ही 'क्लोनिंग'…
 19 June 2026
भोपाल। शहर के हलालपुर क्षेत्र में संचालित पटाखा दुकानें और गोदाम अब घनी आबादी के बीच आ चुके हैं, लेकिन इन्हें शहर से बाहर शिफ्ट करने की योजना वर्षों बाद…
Advt.