आरती जगत को द्वितीय बालिका जन्म पर मिली 6 हजार रुपए की सहायता’

Updated on 13-05-2026 06:33 PM

रायपुर। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री माताओं के स्वास्थ्य और पोषण को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। महासमुंद जिले की श्रीमती आरती जगत इस योजना से लाभान्वित होकर बेहद खुश हैं।

महासमुंद के बजरंग चौक वार्ड क्रमांक 11, नयापारा निवासी श्रीमती आरती जगत को द्वितीय बालिका के जन्म पर योजना अंतर्गत 6 हजार रुपए की सहायता राशि प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से योजना की जानकारी मिलने के बाद पंजीयन कराया और शासन से मिली राशि का उपयोग माता एवं नवजात बालिका के पोषण और स्वास्थ्य देखभाल में किया।श्रीमती आरती जगत ने कहा कि योजना से आर्थिक सहयोग मिलने से परिवार को राहत मिली है और बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिला है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अन्य महिलाओं से भी योजना का लाभ लेने की अपील की।

भारत सरकार की मिशन शक्ति मार्गदर्शिका अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 से योजना अंतर्गत प्रथम संतान पर 5 हजार रुपए तथा द्वितीय बालिका जन्म पर 6 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की जा रही हैउल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 तक योजना अंतर्गत 1 लाख 83 हजार 941 हितग्राहियों के आवेदन दर्ज किए गए हैं तथा 2 लाख 3 हजार 167 हितग्राहियों को 69 करोड़ 23 लाख 85 हजार रुपए का भुगतान किया जा चुका है। योजना प्रारंभ से अब तक प्रदेश में 13 लाख 63 हजार 716 हितग्राहियों को कुल 532.55 करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
अम्बिकापुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम स्ट्रांग रूम का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान ईवीएम वेयर हाउस की सील…
 19 June 2026
दंतेवाड़ा। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों तक प्रशासन की पहुंच एवं जनहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने गुरुवार को विकासखंड गीदम…
 19 June 2026
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा परिवहन एवं भण्डारण पर आबकारी विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई सतत जारी है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी…
 19 June 2026
महासमुंद। जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक आज जिला पंचायत महासमुंद के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी…
 19 June 2026
जशपुरनगर। बाल मधुमेह (टाइप-1 डायबिटीज) से प्रभावित बच्चों एवं उनके परिवारों को निरंतर उपचार, परामर्श एवं बेहतर जीवन प्रबंधन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य समिति, जशपुर…
 19 June 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 के तहत जशपुर जिले में ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। योजना अंतर्गत जिले…
 19 June 2026
जशपुरनगर। बच्चों में बढ़ते मधुमेह, विशेषकर टाइप-1 डायबिटीज यानी बाल मधुमेह की समय पर पहचान, प्रभावी उपचार, नियमित फॉलोअप तथा समुदाय स्तर पर जागरूकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से…
 19 June 2026
जशपुरनगर। विकासखंड बगीचा, ग्राम छिछली में स्थित खुड़िया रानी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और एक बेहतर पर्यटन क्षेत्र के तौर पर विकसित करने हेतु एक व्यापक…
 19 June 2026
जशपुरनगर। नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होते ही विद्यालयों में अध्ययन-अध्यापन की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति तथा शैक्षणिक व्यवस्थाओं का आकलन कर उनमें और अधिक सुधार एवं कसावट लाने…
Advt.