MP के कॉलेजों में 5 मई से शुरू होंगे एडमिशन, जानें काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल

Updated on 11-04-2026 08:35 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा के नए शैक्षणिक सत्र को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। विभाग ने इस वर्ष कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया को समय से पहले शुरू करने का निर्णय लिया है।

प्रदेश के 1300 से अधिक सरकारी और निजी कॉलेजों में 5 मई से प्रवेश का पहला चरण प्रारंभ होगा। पंजीयन से लेकर दस्तावेज सत्यापन तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।

पांच चरणों में होगी काउंसलिंग प्रक्रिया

इस बार प्रवेश प्रक्रिया को पूरी तरह व्यवस्थित और समयबद्ध बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। विभाग ने दो मुख्य काउंसलिंग चरण और तीन कॉलेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) चरण निर्धारित किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी चरणों को जुलाई माह तक पूरा कर लिया जाएगा, ताकि एक जुलाई से नियमित कक्षाएं शुरू हो सकें।

समय-सीमा को लेकर विभाग सख्त

पिछले वर्षों में प्रवेश प्रक्रिया में देरी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती थी, जिसे ध्यान में रखते हुए इस बार सख्त समय-सीमा तय की गई है। विभाग जल्द ही काउंसलिंग की समय-सारिणी जारी करेगा। बता दें कि मप्र बोर्ड 12वीं का परिणाम 15 अप्रैल को घोषित होने की संभावना है, जिसके तुरंत बाद छात्र प्रवेश के लिए तैयार रहेंगे।

विद्यार्थियों की सहायता के लिए बनेगा हेल्प डेस्क

ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया को इस बार और अधिक सरल और सुविधाजनक बनाया गया है, जिससे विद्यार्थियों को आवेदन करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। साथ ही कॉलेजों और विभागीय स्तर पर हेल्प डेस्क और काउंसलिंग सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि विद्यार्थियों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।

कॉलेजों को पोर्टल पर अपडेट करनी होगी जानकारी

विभाग ने कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि वे सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करें। सीटों की उपलब्धता, विषयों की जानकारी और मेरिट सूची से जुड़ी सभी सूचनाएं अप्रैल अंत तक पोर्टल पर अपलोड कर दें। साथ ही कॉलेजों की उपलब्धियों व खूबियों की जानकारी भी अपडेट कर दें, जिससे विद्यार्थी ऑनलाइन जानकारी प्राप्त कर सकें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
भोपाल, राज्य शासन ने सोम डिस्टिलरीज समूह की इकाइयों द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए आबकारी लाइसेंसों के नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर दिए हैं। नवीनीकरण के आवेदनों के निरस्तीकरण…
 19 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आंध्रप्रदेश सरकार की ओर से मध्यप्रदेश से बाघ और गौर की डिमांड की गई है। उन्हें बाघ और गौर देने के लिए…
 19 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को खेल के साथ सरकारी नौकरी का अवसर मिलने जा रहा है। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के नियम 2021 में…
 19 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल में पटवारियों के तबादलों की लिस्ट सिर्फ़ 24 घंटे में ही बदल गई। इससे प्रशासनिक निर्णय पर सवाल खड़े हो गए हैं। 15 जून को जारी स्थानांतरण आदेश…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना ने प्रदेश की चर्चित शराब निर्माता कंपनी सोम डिस्टिलरीज के वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत सभी आबकारी लाइसेंस नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में मनचाहे स्थान पर तबादले का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए स्वैच्छिक स्थानांतरण प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी। विभाग ने आवेदन की…
 19 June 2026
भोपाल। राजधानी में शराब तस्करी के संदेह में रोके जाने पर एक कार चालक ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। आरोपी ने न केवल पुलिस की घेराबंदी तोड़ दी,…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में इन दिनों तबादलों की बयार क्या चली, जालसाजों ने सीधे कमिश्नर (आयुक्त) के दस्तखत और सरकारी सील की ही 'क्लोनिंग'…
 19 June 2026
भोपाल। शहर के हलालपुर क्षेत्र में संचालित पटाखा दुकानें और गोदाम अब घनी आबादी के बीच आ चुके हैं, लेकिन इन्हें शहर से बाहर शिफ्ट करने की योजना वर्षों बाद…
Advt.