इधर भारत में सोने पर बढ़ी इंपोर्ट ड्यूटी, उधर दुबई होने लगा तैयार, थिंक टैंक ने समझाया पूरा कनेक्‍शन

Updated on 13-05-2026 06:55 PM
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ गई। सरकार ने इसे 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है। थिंक टैंक जीटीआरआई का मानना है कि इंपोर्ट ड्यूटी में की गई इस भारी बढ़ोतरी के बाद फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) के रास्ते दुबई से होने वाले इंपोर्ट में बढ़ोतरी हो सकती है।

इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ोतरी ने बदले समीकरण

जीटीआरआई ने कहा कि ड्यूटी में इस बढ़ोतरी से भारत-यूएई कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट (CEPA) के तहत संयुक्त अरब अमीरात के रास्ते आने वाली कीमती धातुओं के इंपोर्ट के आर्थिक समीकरण भी तेजी से बदल गए हैं।
भारत ने टैरिफ रेट कोटा (टीआरक्‍यू) सिस्टम के जरिए दुबई से सोने के इंपोर्ट की अनुमति दी थी। इस पर सामान्य 'मोस्ट-फेवर्ड-नेशन' (एमएफएन) दर से एक फीसदी कम टैरिफ लगता था।

200 टन तक पहुंचने वाला है कोटा

  • यह कोटा 2022 में सालाना 120 टन से शुरू हुआ था।
  • 2027 तक बढ़कर 200 टन होने वाला है।
  • भारत के यह सालाना सोने के इंपोर्ट का लगभग एक-चौथाई है।

'ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव' (GTRI) ने कहा, 'नए MFN टैरिफ फ्रेमवर्क के तहत प्रभावी ड्यूटी 15 फीसदी हो जाने से यूएई कोटे के तहत इंपोर्ट होने वाला सोना 14 फीसदी ड्यूटी पर भारत में आएगा। टैरिफ में बढ़ता यह अंतर दुबई के रास्ते दुनिया भर के बुलियन (सोने-चांदी) के इंपोर्ट को बढ़ावा दे सकता है। फिर भले ही यूएई खुद सोने या चांदी की माइनिंग करने वाला देश न हो।'
सीईपीए के तहत, भारत ने मई 2022 से शुरू होने वाली 10 साल की अवधि में चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी को धीरे-धीरे 10 फीसदी से घटाकर शून्य करने पर भी सहमति जताई थी। यूएई से चांदी के इंपोर्ट पर रियायती टैरिफ दर अभी 7 फीसदी है।

थिंक टैंक के संस्‍थापक की राय

जीटीआरआई के संस्थापक अजय श्रीवास्तव ने कहा, 'अब जब भारत ने सामान्य टैरिफ बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है तो ड्यूटी में अंतर बढ़कर 8 फीसदी हो गया है। इससे दुबई के रास्ते होने वाले इंपोर्ट के लिए एक बड़ा 'आर्बिट्रेज' (मुनाफा कमाने का) अवसर पैदा हो गया है। यह अंतर हर साल और बढ़ता जाएगा। तब तक जब तक कि 2031 तक सीईपीए के तहत टैरिफ घटकर शून्य नहीं हो जाते।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
Advt.