भोपाल मर्डर मिस्ट्री... महिला ने पकड़े हाथ और प्रेमी ने उतार दिया मौत के घाट, 4 दिन में सुलझा अंधा कत्ल

Updated on 20-04-2026 01:25 PM

भोपाल। बैरसिया थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। महज चार दिनों के भीतर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सूझबूझ से इस हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए एक महिला सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस हत्याकांड की पटकथा प्रेम त्रिकोण के इर्द-गिर्द बुनी गई थी, जिसका अंत एक खौफनाक मौत के साथ हुआ। बैरसिया टीआइ वीरेंद्र सेन अनुसार घटना की शुरुआत 15 अप्रैल 2026 को हुई, जब शमशाबाद रोड स्थित मेगरा कला के पास हनीफ खान नामक व्यक्ति का लहूलुहान शव बरामद हुआ।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बदली दिशा और इनाम की घोषणा

मृतक के भाई राजा खान की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया। शुरुआती निशान देखकर अंदेशा था कि हनीफ को गोली मारी गई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने कहानी बदल दी। डॉक्टरों ने पुष्टि की कि हनीफ के सीने पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (देहात) रामशरण प्रजापति ने आरोपितों की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. नीरज चौरसिया और एसडीओपी वैशाली कराहलिया के नेतृत्व में थाना बैरसिया पुलिस, एफएसएल और क्राइम यूनिट ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया।

शक की सुई और हत्या की खौफनाक साजिश

जांच के दौरान पुलिस ने जब तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, तो मृतक का संपर्क सोना मीणा नामक महिला से पाया गया। कड़ियां जुड़ती गईं और पता चला कि सोना मीणा के संबंध अनुरुद्ध यादव उर्फ राजा से भी थे। मृतक हनीफ और सोना के बीच की नजदीकियां अनुरुद्ध को नागवार गुजर रही थीं। इसी रंजिश में अनुरुद्ध ने हनीफ की हत्या करने की योजना बनाई। पुलिस पूछताछ में जो हकीकत सामने आई वह चौंकाने वाली थी। घटना वाले दिन आरोपित अनुरुद्ध ने हनीफ का पीछा किया और मेगरा जोड़ के पास सुनसान रास्ते पर उसे रोक लिया।

महिला ने हाथ पकड़े, आरोपित ने सीने में मारे चाकू

वहां हुए विवाद के दौरान हत्या की आरोपित महिला सोना मीणा ने हनीफ के हाथ मजबूती से पकड़ लिए ताकि वह बचाव न कर सके। इसी बीच अनुरुद्ध यादव ने चाकू निकालकर हनीफ के सीने पर ताबड़तोड़ दो वार कर दिए। ज्यादा खून बह जाने के कारण हनीफ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और दोनों आरोपित वहां से फरार हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपित अनुरुद्ध यादव (32 वर्ष) को ग्राम लाडपुर (विदिशा) से धर दबोचा। वहीं सह-आरोपित सोना मीणा (40 वर्ष) को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

खून से सने कपड़े बरामद और पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने सोना के कब्जे से वारदात के वक्त पहने हुए खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं। इस अंधे कत्ल को सुलझाने पर पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम की सराहना की है। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है ताकि हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी और अन्य साक्ष्यों का मिलान किया जा सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
भोपाल, राज्य शासन ने सोम डिस्टिलरीज समूह की इकाइयों द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए आबकारी लाइसेंसों के नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर दिए हैं। नवीनीकरण के आवेदनों के निरस्तीकरण…
 19 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आंध्रप्रदेश सरकार की ओर से मध्यप्रदेश से बाघ और गौर की डिमांड की गई है। उन्हें बाघ और गौर देने के लिए…
 19 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को खेल के साथ सरकारी नौकरी का अवसर मिलने जा रहा है। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के नियम 2021 में…
 19 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल में पटवारियों के तबादलों की लिस्ट सिर्फ़ 24 घंटे में ही बदल गई। इससे प्रशासनिक निर्णय पर सवाल खड़े हो गए हैं। 15 जून को जारी स्थानांतरण आदेश…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना ने प्रदेश की चर्चित शराब निर्माता कंपनी सोम डिस्टिलरीज के वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत सभी आबकारी लाइसेंस नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में मनचाहे स्थान पर तबादले का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए स्वैच्छिक स्थानांतरण प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी। विभाग ने आवेदन की…
 19 June 2026
भोपाल। राजधानी में शराब तस्करी के संदेह में रोके जाने पर एक कार चालक ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। आरोपी ने न केवल पुलिस की घेराबंदी तोड़ दी,…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में इन दिनों तबादलों की बयार क्या चली, जालसाजों ने सीधे कमिश्नर (आयुक्त) के दस्तखत और सरकारी सील की ही 'क्लोनिंग'…
 19 June 2026
भोपाल। शहर के हलालपुर क्षेत्र में संचालित पटाखा दुकानें और गोदाम अब घनी आबादी के बीच आ चुके हैं, लेकिन इन्हें शहर से बाहर शिफ्ट करने की योजना वर्षों बाद…
Advt.