शतरंज में चलीं दमदार चालें: लक्ष्मण, हितेश और महादेव अगले दौर में
Updated on
07-04-2026 12:04 PM
रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब खेल मड़ई-2 के तहत आयोजित स्व. योगेश यदु स्मृति शतरंज प्रतियोगिता में मुकाबले रोमांचक मोड़ पर पहुंच गए हैं। दूसरे दिन सोमवार को खेले गए मैचों में लक्ष्मण लेखवानी, हितेश मेहता और महादेव तिवारी ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। नॉकआउट चरण में हर चाल निर्णायक साबित हो रही है, जिससे मुकाबले बेहद दिलचस्प बन गए हैं। पहले मैच में लक्ष्मण लेखवानी और पुरुषोत्तम मनहर के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। लंबे समय तक बराबरी रहने के बाद एंडगेम में लक्ष्मण ने संयम दिखाते हुए जीत हासिल की।दूसरे मुकाबले में हितेश मेहता ने संदीप वर्मा को कड़े संघर्ष के बाद मात दी। करीब एक घंटे तक चले इस मैच में दोनों खिलाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में हितेश ने सटीक चालों के दम पर बाजी मार ली।तीसरे मुकाबले में महादेव तिवारी ने नरेंद्र बंगाले को हराकर अगले दौर में जगह बनाई। शुरुआती बढ़त के बावजूद नरेंद्र दबाव बनाए रखने में सफल नहीं हो सके और महादेव ने शानदार वापसी करते हुए मैच जीत लिया।मैच के दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मुकाबलों के निर्णायक विजय मिश्रा, शंकर चंद्राकर और सुखनंदन बंजारे रहे।
अम्बिकापुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम स्ट्रांग रूम का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान ईवीएम वेयर हाउस की सील…
दंतेवाड़ा। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों तक प्रशासन की पहुंच एवं जनहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने गुरुवार को विकासखंड गीदम…
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा परिवहन एवं भण्डारण पर आबकारी विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई सतत जारी है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी…
महासमुंद। जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक आज जिला पंचायत महासमुंद के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी…
जशपुरनगर। बाल मधुमेह (टाइप-1 डायबिटीज) से प्रभावित बच्चों एवं उनके परिवारों को निरंतर उपचार, परामर्श एवं बेहतर जीवन प्रबंधन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य समिति, जशपुर…
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 के तहत जशपुर जिले में ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। योजना अंतर्गत जिले…
जशपुरनगर। बच्चों में बढ़ते मधुमेह, विशेषकर टाइप-1 डायबिटीज यानी बाल मधुमेह की समय पर पहचान, प्रभावी उपचार, नियमित फॉलोअप तथा समुदाय स्तर पर जागरूकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से…
जशपुरनगर। विकासखंड बगीचा, ग्राम छिछली में स्थित खुड़िया रानी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और एक बेहतर पर्यटन क्षेत्र के तौर पर विकसित करने हेतु एक व्यापक…
जशपुरनगर। नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होते ही विद्यालयों में अध्ययन-अध्यापन की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति तथा शैक्षणिक व्यवस्थाओं का आकलन कर उनमें और अधिक सुधार एवं कसावट लाने…