हरिद्वार के सुमन नगर में नौगजा पीर मजार पर चला बुलडोजर, हुआ जमींदोज; प्रदेश में अब तक 600 पर कार्रवाई

Updated on 23-04-2026 10:20 AM
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जानकारी सामने आई है। हरिद्वार जिला प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई की गई। जिले के सुमन नगर में सिंचाई विभाग की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से नौगजा पीर मजार का निर्माण किया गया था। इसको गिराने के लिए बुलडोजर चलाया। मजार को गिराने के बाद उसके नीचे से कोई प्राचीन अवशेष या मानव अवशेष नहीं मिले। दरअसल, गढ़मीरपुर गांव के पास सरकारी भूमि पर कब्जा कर अवैध मजार बनाई गई थी। इसे प्रशासन की टीम ने ध्वस्त कर दिया है।

नौगजा पीर मजार के निर्माण को लेकर जिला प्रशासन की ओर से नोटिस जारी की गई थी। इसके बावजूद जवाब नहीं दिया गया। इस पर बुधवार को यह कार्रवाई की गई। प्रशासन ने बुलडोजर से मजार का पूरा ढांचा गिरा दिया और करीब 10 बीघा जमीन को कब्जामुक्त करा दिया। सुमननगर इलाके में बरसाती नदी के किनारे टिहरी विस्थापितों के लिए आवंटित जमीन पर कुछ लोगों ने मजार बनाकर कब्जा कर लिया था।

शिकायत पर हुई कार्रवाई

मजार के अवैध निर्माण मामले की शिकायत मिलने पर प्रशासन ने जांच शुरू की। इस मामले में कब्जेधारियों को नोटिस जारी की गई। प्रशासन की ओर से तय समय तक कोई जवाब नहीं मिलने के बाद एक्शन की तैयारी की गई। बुधवार सुबह एसडीएम जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और मजार को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। इलाके में कानून व्यवस्था और सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

डीएम ने दिखाए सख्त तेवर

हरिद्वार डीएम मयूर दीक्षित ने अवैध निर्माण के मामलों पर तेवर सख्त किया है। उन्होंने कहा कि जिले में कहीं भी अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गढ़मीरपुर के पास कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। समय पर जवाब नहीं मिलने पर अवैध निर्माण को हटाया गया। डीएम और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर बुधवार को अपर रोड, मनसा देवी उड़न खटोला मार्ग और आसपास के इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ किया कि सड़क-फुटपाथ पर किसी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामले सामने आते ही सख्त एक्शन होगा।

अब तक 600 पर कार्रवाई

हरिद्वार के सुमन नगर में अवैध रूप से बने मजार पर कार्रवाई को धामी सरकार की अतिक्रमण विरोधी अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है। प्रदेश में अब तक इस अभियान के तहत 600 से अधिक अवैध निर्माणों को हटाया गया है। इन अभियानों में 11,000 एकड़ से अधिक जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया जा चुका है। हरिद्वार में भी इससे पहले सुमन नगर, बहादराबाद, गढ़मीरपुर में बुलडोजर एक्शन के जरिए अवैध निर्माणों को हटाया जा चुका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 18 June 2026
कोलकाता: नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया को भले ही अभी यह नहीं पता है कि उनका नया अध्यक्ष कौन है, लेकिन बुधवार को एनसीपीआई ने सेना यूबीटी के सांसदों का…
 18 June 2026
श्योपुर: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्य के श्योपुर, गुना और अशोकनगर जिलों में अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों की जमीनों पर अवैध कब्जे और उन्हें बंधुआ मजदूर बनाने के…
 18 June 2026
नोएडा: सोशल मीडिया पर इस समय यमुना-हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में चल रही अवैध बनावट और नोएडा प्राधिकरण की सख्त कार्रवाई की जमकर चर्चा हो रही है। दरअसल, नोएडा…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
 16 June 2026
बेंगलुरु : कर्नाटक हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि किसी बैंक के पास आधिकारिक निर्देशों में तय सीमा से ज्यादा फंड फ्रीज करने का अधिकार नहीं है। कोर्ट ने…
Advt.