अवैध अतिक्रमण पर छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम की सख्त कार्रवाई

Updated on 14-04-2026 12:13 PM

रायपुर, वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम द्वारा लगातार अवैध कटाई, अतिक्रमण और उत्खनन पर नियंत्रण के लिए प्रदेशभर में नियमित गश्त और सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस पहल से वन क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लग रही है।  कोटा परियोजना मंडल, बिलासपुर के अंतर्गत परिक्षेत्र भैंसाझार के रतनपुर सर्किल के जूनाशहर बीट के कक्ष क्रमांक PF/1621 में अवैध अतिक्रमण का मामला सामने आया। यहां श्री संतोष सोनी, निवासी रतनपुर द्वारा वन भूमि पर टीन और लोहे से अवैध शेड का निर्माण किया गया था। उपमंडल प्रबंधक, कोटा द्वारा जारी नोटिस (पत्र क्रमांक 98/2026, दिनांक 11 अप्रैल 2026) के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर वन विभाग की टीम ने 12 अप्रैल 2026 को कार्रवाई करते हुए जेसीबी की मदद से अवैध टीन शेड को हटा दिया।  कार्रवाई के दौरान 500 नग फ्लाई ऐश ब्रिक्स, 15 एंगल पाइप और 6 टीन शीट जप्त की गईं। जब्त सामग्री का जप्तीनामा तैयार कर चालान के माध्यम से प्रोजेक्ट डिपो कोटा भेज दिया गया। इससे पूर्व संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33(1)(ग) एवं लोक संपत्ति अधिनियम 1989 की धारा 3 के तहत प्रकरण दर्ज किया जा चुका है। यह कार्रवाई क्षेत्रीय महाप्रबंधक बिलासपुर और मंडल प्रबंधक कोटा के निर्देशन में परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी वैभव साहू के नेतृत्व में की गई। अभियान में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और सुरक्षा श्रमिक शामिल रहे। प्रबंध संचालक श्री प्रेम कुमार ने इस प्रभावी कार्रवाई के लिए टीम की सराहना करते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इसी तरह सतर्कता के साथ वन संरक्षण कार्य करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, आगामी गोपनीय प्रतिवेदन में वन सुरक्षा एवं संवर्धन में योगदान को भी शामिल करने की बात कही गई है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
अम्बिकापुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम स्ट्रांग रूम का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान ईवीएम वेयर हाउस की सील…
 19 June 2026
दंतेवाड़ा। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों तक प्रशासन की पहुंच एवं जनहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने गुरुवार को विकासखंड गीदम…
 19 June 2026
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा परिवहन एवं भण्डारण पर आबकारी विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई सतत जारी है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी…
 19 June 2026
महासमुंद। जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक आज जिला पंचायत महासमुंद के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी…
 19 June 2026
जशपुरनगर। बाल मधुमेह (टाइप-1 डायबिटीज) से प्रभावित बच्चों एवं उनके परिवारों को निरंतर उपचार, परामर्श एवं बेहतर जीवन प्रबंधन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य समिति, जशपुर…
 19 June 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 के तहत जशपुर जिले में ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। योजना अंतर्गत जिले…
 19 June 2026
जशपुरनगर। बच्चों में बढ़ते मधुमेह, विशेषकर टाइप-1 डायबिटीज यानी बाल मधुमेह की समय पर पहचान, प्रभावी उपचार, नियमित फॉलोअप तथा समुदाय स्तर पर जागरूकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से…
 19 June 2026
जशपुरनगर। विकासखंड बगीचा, ग्राम छिछली में स्थित खुड़िया रानी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और एक बेहतर पर्यटन क्षेत्र के तौर पर विकसित करने हेतु एक व्यापक…
 19 June 2026
जशपुरनगर। नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होते ही विद्यालयों में अध्ययन-अध्यापन की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति तथा शैक्षणिक व्यवस्थाओं का आकलन कर उनमें और अधिक सुधार एवं कसावट लाने…
Advt.