भोपाल में गैस कालाबाजारी पर 'कलेक्टर' का एक्शन, 12 से ज्यादा इलाकों में प्रशासन की दबिश; रविवार को बाजार बंद होने से खाली हाथ लौटी टीम

Updated on 06-04-2026 11:47 AM
भोपाल। राजधानी भोपाल में गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग रोकने के लिए जिला प्रशासन ने रविवार को विशेष जांच अभियान चलाया । जिला खाद्य नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने जहांगीराबाद, बुधवारा, मंगलवारा, इतवारा समेत कई इलाकों में दबिश दी। हालांकि जांच के दौरान कहीं भी अवैध गैस रिफिलिंग की पुष्टि नहीं हो सकी । जहांगीराबाद में संबंधित दुकान बंद मिली, जबकि अन्य स्थानों पर भी या तो दुकानें बंद थीं या वहां कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं पाई गई।जांच प्रभावित रही

रविवार को पुराने शहर के बाजार बंद रहने के कारण भी जांच प्रभावित रही। टीम ने संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़), भेल, कोलार, अयोध्या बायपास, अवधपुरी, मिसरोद, कोटरा सुल्तानाबाद, नेहरू नगर, रोशनपुरा, न्यू मार्केट, जवाहर चौक और अन्य क्षेत्रों में भी निरीक्षण किया, लेकिन कहीं अवैध रिफिलिंग नहीं मिली। अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में अवैध गैस रिफिलिंग करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी । प्रशासन द्वारा जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।

एडीएम,एसडीएम के नेतृत्व में भी एजेंसियों की जांच नहीं हुई

रविवार को टीटी नगर, हुजूर क्षेत्र में स्थित गैस एजेंसियों की जांच होनी थी, जो नहीं हुई। दोनों क्षेत्रों के एसडीएम की सक्रियता देखने को नहीं मिली। वहीं जांच के दूसरे दिन एडीएम सुमित पांडेय भी किसी एजेंसी की जांच करने नहीं पहुंचे।

जांच टीम नहीं दिखी

इसके अलावा एमपीनगर,शहर,बैरागढ़,कोलार,गोविंदपुरा क्षेत्र भी जांच टीम नहीं दिखी। पहले दिन करीब एक दर्जन गैस एजेंसियों की पांच बिन्दुओं जैसे सिलिंडरों का भंडारण करना, गैस रिफिलिंग करना, अधिक दाम पर सिलिंडर बेचने, सिलिंडर में कम गैस देना, लंबित बुकिंग को खत्म करने के लिए जांच की थी । इसकी रिपोर्ट कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भेजी थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
भोपाल, राज्य शासन ने सोम डिस्टिलरीज समूह की इकाइयों द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए आबकारी लाइसेंसों के नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर दिए हैं। नवीनीकरण के आवेदनों के निरस्तीकरण…
 19 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आंध्रप्रदेश सरकार की ओर से मध्यप्रदेश से बाघ और गौर की डिमांड की गई है। उन्हें बाघ और गौर देने के लिए…
 19 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को खेल के साथ सरकारी नौकरी का अवसर मिलने जा रहा है। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के नियम 2021 में…
 19 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल में पटवारियों के तबादलों की लिस्ट सिर्फ़ 24 घंटे में ही बदल गई। इससे प्रशासनिक निर्णय पर सवाल खड़े हो गए हैं। 15 जून को जारी स्थानांतरण आदेश…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना ने प्रदेश की चर्चित शराब निर्माता कंपनी सोम डिस्टिलरीज के वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत सभी आबकारी लाइसेंस नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में मनचाहे स्थान पर तबादले का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए स्वैच्छिक स्थानांतरण प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी। विभाग ने आवेदन की…
 19 June 2026
भोपाल। राजधानी में शराब तस्करी के संदेह में रोके जाने पर एक कार चालक ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। आरोपी ने न केवल पुलिस की घेराबंदी तोड़ दी,…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में इन दिनों तबादलों की बयार क्या चली, जालसाजों ने सीधे कमिश्नर (आयुक्त) के दस्तखत और सरकारी सील की ही 'क्लोनिंग'…
 19 June 2026
भोपाल। शहर के हलालपुर क्षेत्र में संचालित पटाखा दुकानें और गोदाम अब घनी आबादी के बीच आ चुके हैं, लेकिन इन्हें शहर से बाहर शिफ्ट करने की योजना वर्षों बाद…
Advt.