धोनी के आते-आते कहीं देर न हो जाए! आईपीएल 2026 की प्लेऑफ से पिछड़ रही CSK, पॉइंट्स टेबल में ऐसा हाल

Updated on 06-04-2026 05:27 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की शुरुआत किसी बुरे सपने जैसी रही है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम ने अब तक खेले अपने तीनों शुरुआती मुकाबलों में हार का सामना किया है। हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ इस टीम को हार मिली, जहां उन्हें 43 रनों से हार झेलनी पड़ी। इस हैट्रिक हार के बाद चेन्नई अब अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर पहुंच गई है और प्लेऑफ की रेस में पिछड़ती नजर आ रही है।

एमएस धोनी के बिना हुआ बुरा हाल

सीएसके की दुर्गति का सबसे बड़ा कारण टीम के एमएस धोनी का मैदान पर न होना है। धोनी काफ इंजरी के चलते शुरुआती मैचों से बाहर हैं। हालांकि वह ड्रेसिंग रूम में टीम के साथ मौजूद हैं और मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं लेकिन मैदान पर उनकी फिनिशिंग काबिलियत और चतुर लीडरशिप की कमी साफ खल रही है। उम्मीद है कि धोनी एक हफ्ते के बाद वापसी कर सकते हैं लेकिन तब तक टीम के लिए करो या मरो की स्थिति पैदा हो जाएगी।

पॉइंट्स टेबल में भी बुरा हाल

पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो आरसीबी, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स जैसी टीमें लगातार जीत के साथ टॉप पर बनी हुई हैं। चेन्नई का नेट रन रेट भी (-2.517) काफी खराब हो चुका है जो टूर्नामेंट के अंत में उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अगला मुकाबला

चेन्नई का अगला मुकाबला 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है। अगर धोनी इस मैच तक फिट नहीं होते हैं तो सीएसके के लिए वापसी की राह और भी कठिन हो जाएगी। फैंस को उम्मीद है कि 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मैच में धोनी मैदान पर उतरेंगे। यदि टीम अगले एक-दो मैच और हार जाती है तो टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में ही वह बाहर होने की दहलीज पर खड़ी होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में भारतीय टीम का दबदबा साफ नजर आ रहा है। शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर मेजबान टीम ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया…
 19 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम के स्टार मनप्रीत सिंह टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। बुधवार को वे अपना 413वां इंटरनेशनल मैच…
 19 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी 2026/27 सीजन के लिए अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में एक ऐतिहासिक बदलाव करने का फैसला किया है। पीसीबी इतिहास में पहली बार खिलाड़ियों…
 19 June 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा एक मुकाबले में भारतीय टीम का हेलमेट पहने खेलते हुए नजर आए हैं। 48 साल की उम्र में वह…
 16 June 2026
नई दिल्ली: कड़े तनाव और भारी विवादों के बीच ईरान ने फीफा वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-2 से रोमांचक ड्रॉ खेलकर की। सोफी स्टेडियम…
 16 June 2026
नई दिल्ली: डंबुला में खेले गए भारत ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई नेशन सीरीज के मुकाबले में क्रिकेट का रोमांच तो चरम पर था लेकिन मैच का अंत…
 16 June 2026
अटलांटा: खेल कैसे एक खिलाड़ी को रातों-रात स्टार बना देता है इसका उदाहरण फीफा वर्ल्ड कप 2026 में देखने को मिला। केप वर्डे के गोलकीपर वोजिन्हा ने स्पेन को एक…
 16 June 2026
दांबुला: वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी को लेकर चर्चा में तो रहते ही हैं साथ ही मैदान पर उनके व्यवहार की भी खूब बात हो रही है। मुद्दा इंडिया-ए बनाम…
 15 June 2026
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
Advt.