जिला प्रशासन की पहलः अब ग्रामीणों को मौके पर मिल रहा न्याय, डूबान क्षेत्रों में लिंक कोर्ट शुरू

Updated on 10-04-2026 12:04 PM

धमतरी। धमतरी जिले के दूरस्थ डूबान प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों को त्वरित एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में लिंक कोर्ट का सरल एवं बिना तामझाम के शुभारंभ किया गया। इस अभिनव व्यवस्था का उद्देश्य राजस्व प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण करना तथा तहसील मुख्यालय से दूर बसे ग्रामीणों को उनके ही क्षेत्र में न्याय सुविधा प्रदान करना है। उल्लेखनीय है कि बीते 03 अप्रैल 2026 को कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा द्वारा इस सुविधा की घोषणा की गई थी, जिसे आज जमीनी स्तर पर लागू करते हुए प्रशासन ने एक नई शुरुआत की है।

  प्रथम दिवस पर ग्राम पंचायत भवन अकलाडोंगरी में आयोजित लिंक कोर्ट में अकलाडोंगरी सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पीठासीन अधिकारी (अतिरिक्त तहसीलदार) की उपस्थिति में विभिन्न राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया गया। वन अधिकार पत्रक सुधार के तहत आवेदक  कौशल कुमार (पिता  गेंद लाल) के प्रकरण में मूल पत्रधारी के निधन के उपरांत उनके वारिसानों का नाम सफलतापूर्वक दर्ज किया गया। फौती नामांतरण के तीन मामलों में त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही प्रारंभ की गई, वहीं चार प्रकरणों में आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर मौके पर ही त्रुटि सुधार की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके अतिरिक्त जाति प्रमाण पत्र एवं भूमि सीमांकन हेतु दो नए आवेदन प्राप्त हुए। साथ ही ग्रामीणों को खाता विभाजन, नामांतरण एवं अन्य राजस्व प्रक्रियाओं की जानकारी सरल भाषा में देकर विधिक जागरूकता भी बढ़ाई गई।

  प्रशासन द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार ग्राम पंचायत भवन अकलाडोंगरी में प्रत्येक गुरुवार को लिंक कोर्ट का नियमित आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कोटवारों एवं ग्राम स्तरीय तंत्र के माध्यम से इस व्यवस्था का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अंतिम छोर के व्यक्ति तक भी इस सुविधा का लाभ पहुंच सके। यह पहल न केवल ग्रामीणों के समय एवं धन की बचत करेगी, बल्कि राजस्व मामलों में पारदर्शिता, त्वरित कार्यवाही एवं प्रशासन के प्रति विश्वास को भी सुदृढ़ करेगी। साथ ही यह “न्याय आपके द्वार” की संकल्पना को साकार करने की दिशा में एक प्रभावी कदम सिद्ध हो रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
अम्बिकापुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम स्ट्रांग रूम का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान ईवीएम वेयर हाउस की सील…
 19 June 2026
दंतेवाड़ा। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों तक प्रशासन की पहुंच एवं जनहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने गुरुवार को विकासखंड गीदम…
 19 June 2026
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा परिवहन एवं भण्डारण पर आबकारी विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई सतत जारी है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी…
 19 June 2026
महासमुंद। जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक आज जिला पंचायत महासमुंद के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी…
 19 June 2026
जशपुरनगर। बाल मधुमेह (टाइप-1 डायबिटीज) से प्रभावित बच्चों एवं उनके परिवारों को निरंतर उपचार, परामर्श एवं बेहतर जीवन प्रबंधन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य समिति, जशपुर…
 19 June 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 के तहत जशपुर जिले में ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। योजना अंतर्गत जिले…
 19 June 2026
जशपुरनगर। बच्चों में बढ़ते मधुमेह, विशेषकर टाइप-1 डायबिटीज यानी बाल मधुमेह की समय पर पहचान, प्रभावी उपचार, नियमित फॉलोअप तथा समुदाय स्तर पर जागरूकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से…
 19 June 2026
जशपुरनगर। विकासखंड बगीचा, ग्राम छिछली में स्थित खुड़िया रानी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और एक बेहतर पर्यटन क्षेत्र के तौर पर विकसित करने हेतु एक व्यापक…
 19 June 2026
जशपुरनगर। नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होते ही विद्यालयों में अध्ययन-अध्यापन की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति तथा शैक्षणिक व्यवस्थाओं का आकलन कर उनमें और अधिक सुधार एवं कसावट लाने…
Advt.