जिले के प्रभारी सचिव अविनाश चम्पावत जनसमस्या निवारण शिविर में हुए शामिल

Updated on 06-06-2026 12:44 PM

राजनांदगांव। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले के प्रभारी सचिव  अविनाश चम्पावत आज डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर राजनांदगांव के स्कूल मैदान में जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल हुए। इस दौरान कलेक्टर  जितेन्द्र यादव उपस्थित रहे। सुशासन तिहार अंतर्गत नगर पालिक निगम राजनांदगांव के वार्ड क्रमांक 41, 42, 43 व 46 के लिए जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। जिले के प्रभारी सचिव  अविनाश चम्पावत ने नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं एवं संबंधित अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। प्रभारी सचिव  चम्पावत ने कहा कि सुशासन तिहार अंतर्गत जनमानस की समस्याओं के प्रभावी निराकरण के लिए कार्य किया जा रहा है, ताकि आम जनता को आसानी से त्वरित सेवाएं उपलब्ध हो सके। उन्होंने शिविर में उपस्थित महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं अन्य हितग्राहियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए। जिले के प्रभारी सचिव  अविनाश चम्पावत ने शिविर में लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया एवं नागरिकों को शासन की योजनाओं के तहत अधिक से अधिक लाभान्वित करने के लिए कहा। उन्होंने शिविर में नन्हें बच्चों का अन्नप्राशन  संस्कार किया। शिविर में 201 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें मांग के 180 तथा शिकायत 21 आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने पिछले एक वर्ष में जिले में किए गए विकास कार्यों एवं शासन की योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिले में पिछले एक वर्ष में बड़ी संख्या में आवासों का निर्माण हुआ है। वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 100 आवास पूर्ण हो रहे हैं। नगरीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत राज्य का पहला पूर्ण आवास भी राजनांदगांव जिले में तैयार हुआ है। उन्होंने बताया कि राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं। पिछले एक वर्ष में 17 हजार से अधिक राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिनमें 12 हजार  से अधिक अविवादित खाता विभाजन, नामांतरण एवं सीमांकन के मामले ग्राम पंचायत स्तर पर ही निराकरण किए गए। इससे ग्रामीणों का समय एवं धन दोनों की बचत हुई है। कलेक्टर ने कहा कि जिले में लखपति दीदी योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य से 150 प्रतिशत अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि नगरीय क्षेत्र में खेल एवं शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार के लिए नालंदा परिसर, 2000 सीट क्षमता वाले ऑडिटोरियम, दिग्विजय स्टेडियम के उन्नयन, नए एस्ट्रोटर्फ तथा क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। कलेक्टर ने कहा कि शहर के रानीसागर एवं बूढ़ासागर के सौंदर्यीकरण एवं विकास के लिए शासन द्वारा 40 करोड़ रूपए स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि घर-घर कचरा पृथक्करण के लिए 42 हजार से अधिक परिवारों को 84 हजार डस्टबिन वितरित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत जिले में 3200 से अधिक सौर ऊर्जा कनेक्शन स्थापित किए गए हैं। कलेक्टर ने बताया कि जिला अस्पताल के उन्नयन के लिए 3 करोड़ 56 लाख रूपए की लागत से कार्य कराया गया है, जिसका लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही नए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय का निर्माण भी किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल में प्रतिदिन हजारों मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने जिले में चलाए जा रहे पोट्ठ लईका पहल, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए किए जा रहे कार्यों, फसल चक्र परिवर्तन के संबंध में जानकारी दी।

शिविर में राजस्व, विद्युत विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, लोक सेवा केन्द्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्वास्थ्य, नल कनेक्शन, खाद्य विभाग, नजूल, स्वास्थ्य, आयुर्वेद, परिवहन, लीड बैंक, पशुधन सहित विभिन्न विभाग के स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में पीएम स्वनिधि योजनांतर्गत 3 हितग्राहियों को ऋण पत्र, समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, परिवहन विभाग द्वारा ड्राईविंग लायसेंस, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नोनी सुरक्षा प्रमाण पत्र वितरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती माताओं की गोदभराई एवं नन्हें बच्चों का अन्नप्राशन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। शिविर में हितग्राहियों को राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, लर्निंग लायसेंस, श्रवण यंत्र तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को लोन स्वीकृति पत्र सहित अन्य योजनाओं ने लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर निगम अध्यक्ष  टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा,  शिव वर्मा,  देवशरण सेन, अपर कलेक्टर  प्रेमप्रकाश शर्मा, आयुक्त नगर निगम  अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम  गौतम पाटिल, संबंधित वार्ड के पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
अम्बिकापुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम स्ट्रांग रूम का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान ईवीएम वेयर हाउस की सील…
 19 June 2026
दंतेवाड़ा। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों तक प्रशासन की पहुंच एवं जनहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने गुरुवार को विकासखंड गीदम…
 19 June 2026
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा परिवहन एवं भण्डारण पर आबकारी विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई सतत जारी है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी…
 19 June 2026
महासमुंद। जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक आज जिला पंचायत महासमुंद के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी…
 19 June 2026
जशपुरनगर। बाल मधुमेह (टाइप-1 डायबिटीज) से प्रभावित बच्चों एवं उनके परिवारों को निरंतर उपचार, परामर्श एवं बेहतर जीवन प्रबंधन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य समिति, जशपुर…
 19 June 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 के तहत जशपुर जिले में ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। योजना अंतर्गत जिले…
 19 June 2026
जशपुरनगर। बच्चों में बढ़ते मधुमेह, विशेषकर टाइप-1 डायबिटीज यानी बाल मधुमेह की समय पर पहचान, प्रभावी उपचार, नियमित फॉलोअप तथा समुदाय स्तर पर जागरूकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से…
 19 June 2026
जशपुरनगर। विकासखंड बगीचा, ग्राम छिछली में स्थित खुड़िया रानी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और एक बेहतर पर्यटन क्षेत्र के तौर पर विकसित करने हेतु एक व्यापक…
 19 June 2026
जशपुरनगर। नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होते ही विद्यालयों में अध्ययन-अध्यापन की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति तथा शैक्षणिक व्यवस्थाओं का आकलन कर उनमें और अधिक सुधार एवं कसावट लाने…
Advt.