36 साल में डीके शिवकुमार नहीं हारे कोई चुनाव, अब मिली CM की कुर्सी, क्या कर्नाटक में तोड़ देंगे चार दशक का ट्रेंड

Updated on 29-05-2026 01:54 PM
बेंगलुरु : कर्नाटक में कनकपुरा की चट्टान और कांग्रेस के संकटमोचक के तौर देखे जाने वाले डीके शिवकुमार राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। 64 साल के डीके 2023 में आठवीं बार विधायक बने थे। वह 36 साल के सफर में एक भी चुनाव नहीं हारे हैं। ऐसे में जब कर्नाटक में मौजदा सरकार का दो साल का कार्यकाल बाकी है तब वह सत्ता संभाल रहे हैं। ऐसे में उनके सामने 2026 के चुनावों में कर्नाटक में कांग्रेस की जीत का लक्ष्य सामने है? सिद्धारमैया के डिप्टी के तौर पर काम कर रहे डीके के सामने अब 24 महीने के कम समय में चार दशक पुराने ट्रेंड को बदलने की चुनौती है। कांग्रेस ने कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन का फैसला अगले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर लिया है।

40 साल में नहीं लौटी कोई सरकार


कर्नाटक में पिछले चार दशकों से कर्नाटक में कोई भी सरकार दोबारा चुनाव नहीं जीत पाई है। 2013 से 2018 तक शासन करने के बाद भी, सिद्धारमैया बाद के चुनावों में कांग्रेस को बहुमत से जीत दिलाने में नाकाम रहे। क्या डीके शिवकुमार सिर्फ़ दो साल में चार दशक का राजनीतिक इतिहास फिर से लिख पाएंगे? यह सवाल उनकी ताजपोशी की तैयारियों के साथ चर्चा में है। डीके को करीब से जानने वाले कहते हैं कि वे एक फाइटर हैं। वे एंटी इनकंबेंसी के असर को कम करने की क्षमता रखते हैं। कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार में फेरबदल के बाद बीजेपी ओबीसी कार्ड खेलने की तैयारी कर रही है। सवाल है कि क्या OBC समुदाय के एक बड़े नेता सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री पद से हटाने से कांग्रेस को झटका लग सकता है?डीके शिवकुमार से जुड़े कुछ रोचक तथ्य:
  • डीकेएस का नाम पूरा नाम डोड्डालाहल्ली केम्पेगौड़ा शिवकुमार है।
  • करियर की शुरुआत 1980 के दशक में NSUI के छात्र नेता के रूप में की थी।
  • जनता दल के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एच डी देवेगौड़ा के खिलाफ चुनाव लड़कर पहचान बनाई।
  • राजनीतिक संकट के समय विधायकों को सुरक्षित रखने और पार्टी को एकजुट रखने में उनकी भूमिका से उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में जाना गया।
  • 2020 से वह कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के अध्यक्ष हैं।
  • 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत के मुख्य आर्किटेक्ट डीके ही थे।
  • मई 2023 से वे कर्नाटक के 9वें उपमुख्यमंत्री बने, अब सीएम बनने जा रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 18 June 2026
कोलकाता: नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया को भले ही अभी यह नहीं पता है कि उनका नया अध्यक्ष कौन है, लेकिन बुधवार को एनसीपीआई ने सेना यूबीटी के सांसदों का…
 18 June 2026
श्योपुर: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्य के श्योपुर, गुना और अशोकनगर जिलों में अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों की जमीनों पर अवैध कब्जे और उन्हें बंधुआ मजदूर बनाने के…
 18 June 2026
नोएडा: सोशल मीडिया पर इस समय यमुना-हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में चल रही अवैध बनावट और नोएडा प्राधिकरण की सख्त कार्रवाई की जमकर चर्चा हो रही है। दरअसल, नोएडा…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
 16 June 2026
बेंगलुरु : कर्नाटक हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि किसी बैंक के पास आधिकारिक निर्देशों में तय सीमा से ज्यादा फंड फ्रीज करने का अधिकार नहीं है। कोर्ट ने…
Advt.