‘साथी हाथ बंटाना’ की तर्ज पर सभी वर्गों ने उठाया झाड़ू, स्वच्छ-स्वस्थ कोरिया का लिया संकल्प’

Updated on 12-06-2026 12:20 PM

कोरिया। स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता और सामूहिक सहभागिता का प्रेरक उदाहरण गुरुवार को बैकुंठपुर के प्रेमाबाग परिसर में देखने को मिला, जहां जिला प्रशासन कोरिया द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने एकजुट होकर श्रमदान किया। ‘साथी हाथ बंटाना’ की भावना से प्रेरित इस अभियान में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और स्वच्छ-स्वस्थ कोरिया के निर्माण का संकल्प लिया।

कलेक्टर रोक्तिमा यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं देवराहा बाबा समिति के अध्यक्ष शैलेष शिवहरे सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सुबह 7 बजे शुरू हुए अभियान में सभी ने प्रेमाबाग परिसर में फैले कचरे की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। श्रमदान के दौरान लोगों ने परिसर को साफ-सुथरा बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जताई। इस अवसर पर कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। जिस तरह हम अपने घर और शरीर को स्वच्छ रखते हैं, उसी तरह कार्यालयों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, बाग-बगीचों और सार्वजनिक स्थलों को भी साफ रखना चाहिए। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक का कम उपयोग करने, कपड़े के थैले अपनाने तथा कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डालने की अपील की।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता को दैनिक जीवन की आदत बनाकर ही स्वस्थ समाज और स्वच्छ वातावरण का निर्माण संभव है। जनभागीदारी से ही स्वच्छता अभियान को स्थायी सफलता मिल सकती है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और कचरा पृथक्करण की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने हरे, नीले, काले और लाल डस्टबिन के उपयोग का प्रदर्शन करते हुए गीले, सूखे, घरेलू खतरनाक तथा जैव-चिकित्सा प्रकृति के कचरे को अलग-अलग रखने की आवश्यकता बताई।

कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने मौके पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिया कि कचरे के ढेर को तत्काल हटाया जाए। उन्होंने आसपास के नागरिकों से अपील की कि घर से निकले कचरे को मैदान या नाली में डालें। नगर पालिका अधिकारी ने महज दो घण्टे के भीतर प्रेमाबाग परिसर में पड़े कचरा को हटाने का कार्य भी पूर्ण किया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण जिले के स्वच्छता शुभंकर ‘सफईतिन दीदी’ एवं ‘सफईता भैया’ रहे।  शुभंकरों ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता, पुनर्चक्रण और कचरा पृथक्करण का संदेश देकर जागरूक किया। अभियान के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने स्वच्छ, सुंदर और हरित कोरिया के निर्माण में सक्रिय योगदान देने तथा स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
अम्बिकापुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम स्ट्रांग रूम का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान ईवीएम वेयर हाउस की सील…
 19 June 2026
दंतेवाड़ा। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों तक प्रशासन की पहुंच एवं जनहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने गुरुवार को विकासखंड गीदम…
 19 June 2026
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा परिवहन एवं भण्डारण पर आबकारी विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई सतत जारी है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी…
 19 June 2026
महासमुंद। जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक आज जिला पंचायत महासमुंद के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी…
 19 June 2026
जशपुरनगर। बाल मधुमेह (टाइप-1 डायबिटीज) से प्रभावित बच्चों एवं उनके परिवारों को निरंतर उपचार, परामर्श एवं बेहतर जीवन प्रबंधन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य समिति, जशपुर…
 19 June 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 के तहत जशपुर जिले में ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। योजना अंतर्गत जिले…
 19 June 2026
जशपुरनगर। बच्चों में बढ़ते मधुमेह, विशेषकर टाइप-1 डायबिटीज यानी बाल मधुमेह की समय पर पहचान, प्रभावी उपचार, नियमित फॉलोअप तथा समुदाय स्तर पर जागरूकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से…
 19 June 2026
जशपुरनगर। विकासखंड बगीचा, ग्राम छिछली में स्थित खुड़िया रानी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और एक बेहतर पर्यटन क्षेत्र के तौर पर विकसित करने हेतु एक व्यापक…
 19 June 2026
जशपुरनगर। नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होते ही विद्यालयों में अध्ययन-अध्यापन की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति तथा शैक्षणिक व्यवस्थाओं का आकलन कर उनमें और अधिक सुधार एवं कसावट लाने…
Advt.