भोपाल नगर निगम के टेंडर में अनियमितता की शिकायत पर EOW ने शुरू की जांच

Updated on 02-06-2026 04:02 PM

भोपाल। भोपाल नगर निगम द्वारा स्लाटर हाउस के टेंडर में अनियमितता के आरोप वाली शिकायत की जांच मप्र आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू)ने प्रारंभ कर दी है। जांच एजेंसी ने मामले की शिकायत करने वाले कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया को नौ जून को बयान देने के लिए बुलाया है।

बरोलिया ने नगर निगम भोपाल के अधिकारियों के विरुद्ध स्लाटर हाउस की निविदा प्रक्रिया में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया था। अब बरोलिया से वे सभी दस्तावेज भी मांगे गए हैं, जिनके आधार पर उन्होंने आरोप लगाया है। साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद जांच एजेंसी आगे की कार्रवाई करेगी। इसमें प्राथमिक जांच पंजीबद्ध करने से लेकर एफआइआर तक की जा सकती है।

गोमाता के लिए आवाज उठाने का समय

बता दें कि बरोलिया ने इसी वर्ष जनवरी में मामले की शिकायत ईओडब्ल्यू में की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि आनलाइन निविदा से जुड़े सभी दस्तावेज, रिकॉर्ड, स्टेटस आदि की जांच की जाए। इससे साफ हो जाएगा कि नियमों को उल्लंघन कहां और किस स्तर पर हुआ है। मीडिया से बता में बरोलिया ने कहा गोमाता के लिए आवाज उठाने का समय है। हमारे पास जो दस्तावेज हैं वह तो जांच एजेंसी को देंगे ही, अन्य लोगों के पास कोई साक्ष्य है तो वे सामने आएं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
भोपाल, राज्य शासन ने सोम डिस्टिलरीज समूह की इकाइयों द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए आबकारी लाइसेंसों के नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर दिए हैं। नवीनीकरण के आवेदनों के निरस्तीकरण…
 19 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आंध्रप्रदेश सरकार की ओर से मध्यप्रदेश से बाघ और गौर की डिमांड की गई है। उन्हें बाघ और गौर देने के लिए…
 19 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को खेल के साथ सरकारी नौकरी का अवसर मिलने जा रहा है। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के नियम 2021 में…
 19 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल में पटवारियों के तबादलों की लिस्ट सिर्फ़ 24 घंटे में ही बदल गई। इससे प्रशासनिक निर्णय पर सवाल खड़े हो गए हैं। 15 जून को जारी स्थानांतरण आदेश…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना ने प्रदेश की चर्चित शराब निर्माता कंपनी सोम डिस्टिलरीज के वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत सभी आबकारी लाइसेंस नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में मनचाहे स्थान पर तबादले का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए स्वैच्छिक स्थानांतरण प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी। विभाग ने आवेदन की…
 19 June 2026
भोपाल। राजधानी में शराब तस्करी के संदेह में रोके जाने पर एक कार चालक ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। आरोपी ने न केवल पुलिस की घेराबंदी तोड़ दी,…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में इन दिनों तबादलों की बयार क्या चली, जालसाजों ने सीधे कमिश्नर (आयुक्त) के दस्तखत और सरकारी सील की ही 'क्लोनिंग'…
 19 June 2026
भोपाल। शहर के हलालपुर क्षेत्र में संचालित पटाखा दुकानें और गोदाम अब घनी आबादी के बीच आ चुके हैं, लेकिन इन्हें शहर से बाहर शिफ्ट करने की योजना वर्षों बाद…
Advt.