शिक्षा से जुड़ेगा हर बच्चा, तभी बनेगा सशक्त समाज : कलेक्टर विश्वदीप

Updated on 17-06-2026 01:20 PM

बीजापुर। कलेक्टर विश्वदीप ने जिले के अभिभावकों से अपने बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की अपील करते हुए कहा है कि शिक्षा ही बच्चों के सर्वांगीण विकास, बेहतर व्यक्तित्व निर्माण तथा परिवार, समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे का विद्यालय से जुड़ना न केवल उसका अधिकार है, बल्कि विकसित और सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम भी है।

कलेक्टर विश्वदीप ने बताया कि पूर्व में जिला माओवाद प्रभावित होने के कारण अनेक स्कूलों एवं आश्रम-छात्रावासों को सुरक्षा की दृष्टि से अन्य स्थानों पर संचालित किया जा रहा था। अब जिले में सामान्य स्थिति स्थापित होने और क्षेत्र के नक्सलमुक्त होने के बाद विद्यालयों एवं आश्रमों को पुनः उनके मूल स्थानों पर संचालित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिससे बच्चों को अपने गांव और आसपास ही शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने कहा कि जिले में विभिन्न कारणों से चार हजार तीन सौ बच्चे अभी भी शिक्षा से वंचित हैं, जिनमें शाला त्यागी एवं अप्रवेशी बच्चे शामिल हैं। ऐसे बच्चों को पुनः विद्यालयों से जोड़ने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं शिक्षक घर-घर पहुंचकर पालकों से संपर्क कर रहे हैं तथा बच्चों का विद्यालयों में प्रवेश सुनिश्चित करने के प्रयास कर रहे हैं।कलेक्टर ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजें तथा शिक्षा के महत्व को समझें। उन्होंने कहा कि शिक्षित बच्चे ही आगे चलकर समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रत्येक परिवार का दायित्व है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

उन्होंने जिलेवासियों से शिक्षा विभाग के इस अभियान में सहयोग करने तथा शाला त्यागी एवं अप्रवेशी बच्चों को पुनः विद्यालयों से जोड़ने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कलेक्टर ने विश्वास व्यक्त किया कि जनसहयोग और सामूहिक प्रयासों से जिले का प्रत्येक बच्चा शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ सकेगा और अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर पाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 June 2026
सूरजपुर। जिला सूरजपुर के नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में प्रथम निर्वाचन प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 17 जून को आयोजित…
 18 June 2026
सूरजपुर। नगर पंचायत शिवनंदनपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर विकास एवं जनकल्याण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित हितग्राहीमूलक योजनाओं के अंतर्गत…
 18 June 2026
सूरजपुर। नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में सूरजपुर जिले की एक छात्रा ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर जिले और प्रदेश…
 18 June 2026
सूरजपुर। नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के साथ ही विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश साहू के मार्गदर्शन में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली द्वारा पालक-बालक संपर्क अभियान शुरू किया गया। इस…
 18 June 2026
रायपुर। कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल द्वारा संचालित आशीर्वाद हायर सेकेंडरी इंग्लिश स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव एवं तीन जीर्णोद्धारित कक्षों के लोकार्पण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत…
 18 June 2026
बीजापुर। जिले के नैमेड क्षेत्र स्थित मिनगाछल नदी में चल रहे कथित अवैध रेत उत्खनन पर विधायक विक्रम मंडावी ने देर रात छापामार कार्रवाई कर खनन माफियाओं में हड़कंप मचा…
 18 June 2026
रायपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari जुलाई के पहले सप्ताह में छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वे रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर के निर्माण…
 18 June 2026
रायपुर। गृह विभाग ने बस्तर संभाग में पदस्थ पुलिस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना को लेकर बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी किया है। जारी सूची के अनुसार बस्तर संभाग के…
 18 June 2026
कोरिया, कोरिया जिले में रेत विवाद को लेकर हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। बीजेपी नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह समेत तीन…
Advt.