ग्राम पंचायत बैरा में सुशासन तिहार का आयोजन- शासन की योजनाओं से लाभान्वित हुए ग्रामीण

Updated on 12-05-2026 12:28 PM

कोरबा। आज ग्राम पंचायत बैरा में सुशासन तिहार का गरिमामय आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना रहा। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती माधुरी देवी तवर जनपद अध्यक्ष रहीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांति देवी मरावी, जनपद उपाध्यक्ष  प्रकाश चन्द्र जाखड़, जनपद सदस्य  तिवारी सिंह मरावी और  आनंद आयाम, एसडीएम मनोज बंजारे सहित ग्राम पंचायत बैरा के सरपंच  सहदेव अरमो एवं आसपास की विभिन्न पंचायतों के सरपंच उपस्थित रहे।  

आयोजन के दौरान विभिन्न विभागों के माध्यम से हितग्राहियों को सामग्री एवं लाभ का वितरण किया गया। मनरेगा योजना के अंतर्गत 13 हितग्राहियों को जॉब कार्ड प्रदान किए गए, जबकि खाद्य विभाग द्वारा 20 हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए गए। प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना के तहत  गोपाल सिंह को लाभान्वित किया गया और उद्यानिकी विभाग द्वारा सब्जी बीज किट का वितरण  ओम प्रकाश,  रामप्रसाद,  प्रिंस मित्तल, श्रीमती जुग्गी बाई,  सेडू राम और  अंगद सिंह को किया गया।  

मत्स्य विभाग की ओर से जय लक्ष्मी स्व सहायता समूह, पसान को मछली जाल प्रदान किया गया। कृषि एवं सहकारिता विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को किसान क्रेडिट कार्ड और 13 हितग्राहियों को फार्मर आईडी का वितरण किया गया। स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना के तहत हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड सौंपे गए तथा अन्य विभागों द्वारा 4 हितग्राहियों को ऋण चेक वितरित किए गए।  

मुख्य अतिथि श्रीमती माधुरी देवी तवर जनपद अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में शासन की योजनाओं की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए ताकि ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। शिविर के दौरान कुल 628 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 57 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। यह कार्यक्रम ग्रामीण विकास और सुशासन की दिशा में एक प्रभावी कदम सिद्ध हुआ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
अम्बिकापुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम स्ट्रांग रूम का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान ईवीएम वेयर हाउस की सील…
 19 June 2026
दंतेवाड़ा। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों तक प्रशासन की पहुंच एवं जनहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने गुरुवार को विकासखंड गीदम…
 19 June 2026
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा परिवहन एवं भण्डारण पर आबकारी विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई सतत जारी है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी…
 19 June 2026
महासमुंद। जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक आज जिला पंचायत महासमुंद के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी…
 19 June 2026
जशपुरनगर। बाल मधुमेह (टाइप-1 डायबिटीज) से प्रभावित बच्चों एवं उनके परिवारों को निरंतर उपचार, परामर्श एवं बेहतर जीवन प्रबंधन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य समिति, जशपुर…
 19 June 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 के तहत जशपुर जिले में ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। योजना अंतर्गत जिले…
 19 June 2026
जशपुरनगर। बच्चों में बढ़ते मधुमेह, विशेषकर टाइप-1 डायबिटीज यानी बाल मधुमेह की समय पर पहचान, प्रभावी उपचार, नियमित फॉलोअप तथा समुदाय स्तर पर जागरूकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से…
 19 June 2026
जशपुरनगर। विकासखंड बगीचा, ग्राम छिछली में स्थित खुड़िया रानी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और एक बेहतर पर्यटन क्षेत्र के तौर पर विकसित करने हेतु एक व्यापक…
 19 June 2026
जशपुरनगर। नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होते ही विद्यालयों में अध्ययन-अध्यापन की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति तथा शैक्षणिक व्यवस्थाओं का आकलन कर उनमें और अधिक सुधार एवं कसावट लाने…
Advt.