सुशासन तिहार : फिंगेश्वर के सेम्हरतरा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

Updated on 05-05-2026 12:59 PM

गरियाबंद ।  फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम सेम्हरतरा मेें आज सुशासन तिहार के अंतर्गत संवाद से संपूर्ण समाधान के तहत् प्रथम दिवस जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 14 ग्रामों के लोग सम्मिलित हुए। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे, साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में विधायक  रोहित साहू, कलेक्टर  बीएस उइके सहित आसपास क्षेत्रों से पहुंचे हितग्राहियों ने अपना स्वास्थ्य जांच कराया।

जनसमस्या निवारण शिविर को सम्बोधित करते हुए राजिम विधायक  रोहित साहू ने कहा कि राजिम विधायक  रोहित साहू ने जनसमस्या निवारण शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से जिला स्तरीय अधिकारी शासन की सेवाओं और योजनाओं को आम जनता तक भलीभाँति पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में ऐसे शिविर आयोजित होने से समस्याओं का त्वरित निराकरण संभव हो पाता है।  साहू ने गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी सरपंचों से आग्रह किया कि सुशासन तिहार के दौरान शिविर में आने वाले आवेदकों को ठंडा नींबू पानी का शरबत पिलाएं।

सरकार की हर योजना का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, यही हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी आवेदनों का पात्रता अनुसार समाधान करें। इस अवसर पर कलेक्टर  बीएस उइके, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रखर चंद्राकर, एसडीएम  विशाल महाराणा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

विधायक  साहू ने कहा कि ग्रामीण विकास तभी संभव है जब आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समझा जाए। आज जिस प्रकार लोग अपनी समस्याएँ लेकर आए हैं, उनका समाधान प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने उपस्थित जनता से आग्रह किया कि वे शासन की योजनाओं का पूरा लाभ लें।

 उन्होंने कहा कि क्षेत्र का हर नागरिक हमारे लिए समान रूप से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जिनका राशन कार्ड में ई-केवाईसी नहीं हुआ है उनका ई-केवाईसी तीन दिवस के अंदर करें ताकि उन्हें राशन मिल सके। सभी पात्र व्यक्तियों का राशन कार्ड बनाएं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर आयोजन से लोगों को अपनी समस्या बताने का अवसर मिलता है और वे अपनी समस्याओं का समाधान मौंके पर ही करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने से हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं लाभ मिल रहा है।

 इस दौरान उन्होंने 14 ग्राम पंचायत इनमें सेम्हरतरा, कौंदकेरा, देवरी, भैंसातरा, बेलटुकरी, कोमा, कुम्ही, किरवई, लफंदी, परतेवा, श्यामनगर, बरोण्डा, सिंधौरी और चौबेबांधा के विभिन्न विकास कार्यो के लिए 02-02 लाख रूपये देने की घोषणा की। साथ ही सेम्हरतरा में पौनी पसारी भवन निर्माण के लिए 7 लाख रूपये देने की घोषणा की।

शिविर में विधायक, कलेक्टर, सीईओ सहित जनप्रतिनिधियों ने महिला एवं बाल विकास द्वारा 03 गर्भवती माताओं की गोदभराई की रस्म अदा की। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 04 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड एवं मत्स्य विभाग द्वारा 02 स्व-सहायता समूह को जाल वितरण किया गया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी साहू एवं जिला पंचायत सदस्य नंदिनी साहू ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष  सतीश यादव,  राधेश्याम साहू,  हरीश साहू सहित आसपास के क्षेत्र के जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
अम्बिकापुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम स्ट्रांग रूम का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान ईवीएम वेयर हाउस की सील…
 19 June 2026
दंतेवाड़ा। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों तक प्रशासन की पहुंच एवं जनहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने गुरुवार को विकासखंड गीदम…
 19 June 2026
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा परिवहन एवं भण्डारण पर आबकारी विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई सतत जारी है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी…
 19 June 2026
महासमुंद। जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक आज जिला पंचायत महासमुंद के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी…
 19 June 2026
जशपुरनगर। बाल मधुमेह (टाइप-1 डायबिटीज) से प्रभावित बच्चों एवं उनके परिवारों को निरंतर उपचार, परामर्श एवं बेहतर जीवन प्रबंधन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य समिति, जशपुर…
 19 June 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 के तहत जशपुर जिले में ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। योजना अंतर्गत जिले…
 19 June 2026
जशपुरनगर। बच्चों में बढ़ते मधुमेह, विशेषकर टाइप-1 डायबिटीज यानी बाल मधुमेह की समय पर पहचान, प्रभावी उपचार, नियमित फॉलोअप तथा समुदाय स्तर पर जागरूकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से…
 19 June 2026
जशपुरनगर। विकासखंड बगीचा, ग्राम छिछली में स्थित खुड़िया रानी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और एक बेहतर पर्यटन क्षेत्र के तौर पर विकसित करने हेतु एक व्यापक…
 19 June 2026
जशपुरनगर। नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होते ही विद्यालयों में अध्ययन-अध्यापन की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति तथा शैक्षणिक व्यवस्थाओं का आकलन कर उनमें और अधिक सुधार एवं कसावट लाने…
Advt.