नाहिद राणा और जोश इंग्लिस में भयंकर बहस, पूरी बांग्लादेशी टीम बीच में आई, मैदान पर हाईवोल्टेज ड्रामा

Updated on 10-06-2026 02:54 PM
नई दिल्ली: मेहदी हसन मिराज की कप्तानी में बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने मंगलवार को एक बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 86 रनों की धमाकेदार जीत दर्ज की। यह जीत बांग्लादेशी क्रिकेट इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गई है क्योंकि कार्डिफ में 2005 में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद वनडे फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बांग्लादेश की यह अब तक की पहली जीत है। हालांकि, इस ऐतिहासिक मुकाबले में रोमांच के साथ-साथ हाई-वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला।

नाहिद राणा और इंग्लिस के बीच बहस

मैच के दौरान बांग्लादेशी गेंदबाज नाहिद राणा और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जोश इंग्लिस के बीच मैदान पर तीखी नोकझोंक हो गई। यह वाकया 11वें ओवर की पहली गेंद पर हुआ जब राणा ने जोश इंग्लिस को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन की राह दिखाई। इंग्लिस को आउट करने के बाद नाहिद राणा खुद पर काबू नहीं रख पाए और उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाज को ड्रेसिंग रूम की तरफ जाने का इशारा करते हुए सेंड-ऑफ दे दिया।

इंग्लिस ने दिया पलटकर जवाब

नाहिद राणा का यह बर्ताव जोश इंग्लिस को बिल्कुल रास नहीं आया। वे क्रीज से वापस लौटते हुए अचानक बीच रास्ते में ही रुक गए पीछे मुड़े और राणा को पलटकर करारा जवाब दिया। दोनों खिलाड़ियों के बीच माहौल काफी गर्म हो गया था और बात ज्यादा बिगड़ सकती थी लेकिन अंपायरों ने तुरंत सूझबूझ दिखाई। उन्होंने बीच-बचाव करते हुए दोनों को शांत कराया और मामले को रफा-दफा किया। जोश इंग्लिस 25 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए।

बारिश के कारण रुका मैच

इस टेंशन वाले मुकाबले में बाद में बारिश ने विलेन की भूमिका निभाई जिसके कारण खेल को समय से पहले ही रोकना पड़ा और अंत में मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका। अंपायरों ने डकवर्थ-लुईस नियम का इस्तेमाल करते हुए बांग्लादेश को विजेता घोषित किया। पूरे मैच के दौरान बांग्लादेश का पलड़ा भारी रहा और वे हर मोर्चे पर कंगारुओं से बेहतर साबित हुए इसलिए वे इस शानदार जीत के हकदार भी थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में भारतीय टीम का दबदबा साफ नजर आ रहा है। शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर मेजबान टीम ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया…
 19 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम के स्टार मनप्रीत सिंह टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। बुधवार को वे अपना 413वां इंटरनेशनल मैच…
 19 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी 2026/27 सीजन के लिए अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में एक ऐतिहासिक बदलाव करने का फैसला किया है। पीसीबी इतिहास में पहली बार खिलाड़ियों…
 19 June 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा एक मुकाबले में भारतीय टीम का हेलमेट पहने खेलते हुए नजर आए हैं। 48 साल की उम्र में वह…
 16 June 2026
नई दिल्ली: कड़े तनाव और भारी विवादों के बीच ईरान ने फीफा वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-2 से रोमांचक ड्रॉ खेलकर की। सोफी स्टेडियम…
 16 June 2026
नई दिल्ली: डंबुला में खेले गए भारत ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई नेशन सीरीज के मुकाबले में क्रिकेट का रोमांच तो चरम पर था लेकिन मैच का अंत…
 16 June 2026
अटलांटा: खेल कैसे एक खिलाड़ी को रातों-रात स्टार बना देता है इसका उदाहरण फीफा वर्ल्ड कप 2026 में देखने को मिला। केप वर्डे के गोलकीपर वोजिन्हा ने स्पेन को एक…
 16 June 2026
दांबुला: वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी को लेकर चर्चा में तो रहते ही हैं साथ ही मैदान पर उनके व्यवहार की भी खूब बात हो रही है। मुद्दा इंडिया-ए बनाम…
 15 June 2026
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
Advt.