एम्स भोपाल में अब होम्योपैथी और एलोपैथी मिलकर करेंगे बीमारियों पर प्रहार, दोनों विभागों के बीच हुआ गठबंधन

Updated on 10-04-2026 11:33 AM

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अब मरीजों को बेहतर परिणाम देने के लिए समेकित चिकित्सा (एलोपैथी और होम्योपैथी का संगम) पर जोर दे रहा है। विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर संस्थान ने घोषणा की है कि आधुनिक चिकित्सा के साथ होम्योपैथी का उपयोग कर एलर्जिक राइनाइटिस, प्रोस्टेट वृद्धि, किडनी स्टोन और सिकल सेल जैसी बीमारियों का स्थायी समाधान खोजा जा रहा है।

एम्स की होम्योपैथी इकाई ने ईएनटी और जनरल सर्जरी विभाग के साथ मिलकर एलर्जिक राइनाइटिस और एनल फिशर पर शोध किया है, जिसके सकारात्मक नतीजे मिले हैं। अब संस्थान सिकल सेल रोग, टिनिटस (कान में आवाज आना), फैटी लिवर और डायबिटिक फुट अल्सर जैसी गंभीर समस्याओं पर भी बहु-विभागीय अध्ययन शुरू करने जा रहा है।

कार्यपालक निदेशक प्रो. डा. माधवानंद कर ने बताया कि एम्स भोपाल साक्ष्य-आधारित शोध को बढ़ावा दे रहा है। जल्द ही केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के साथ एक एमओयू साइन किया जाएगा, जिससे सिकल सेल जैसी बीमारियों पर शोध को गति मिलेगी।

एंटीबायोटिक के बढ़ते खतरे को कम करेगी होम्योपैथी

माइक्रोबायोलाजी विभाग की डा. शाश्वती नेमा के अनुसार, ''एंटीमाइक्रोबियल रेसिस्टेंस'' (दवाओं का असर कम होना) की चुनौती से निपटने के लिए डायबिटिक फुट संक्रमण जैसे मामलों में होम्योपैथिक दवाओं के प्रभाव का मूल्यांकन किया जा रहा है। इससे एंटीबायोटिक दवाओं पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है। डा. अंजन कुमार साहू (ईएनटी) ने बताया कि होम्योपैथी और फ्लुटिकासोन के संयुक्त उपयोग से एलर्जी के मरीजों को लंबे समय तक राहत मिल रही है।

डा. सुखेस मुखर्जी (बायोकैमिस्ट्री) और डा. केतन मेहरा (यूरोलाजी) ने बताया कि किडनी स्टोन और बार-बार होने वाले यूरिन इन्फेक्शन में होम्योपैथी सहायक साबित हो रही है। जबकि डा. आशीष कुमार दीक्षित (होम्योपैथी अधिकारी) ने बताया कि कई विभागों के साथ मिलकर एनल फिशर और डर्माटोफाइटोसिस जैसे रोगों पर शोध कार्य पूरे किए गए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
भोपाल, राज्य शासन ने सोम डिस्टिलरीज समूह की इकाइयों द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए आबकारी लाइसेंसों के नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर दिए हैं। नवीनीकरण के आवेदनों के निरस्तीकरण…
 19 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आंध्रप्रदेश सरकार की ओर से मध्यप्रदेश से बाघ और गौर की डिमांड की गई है। उन्हें बाघ और गौर देने के लिए…
 19 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को खेल के साथ सरकारी नौकरी का अवसर मिलने जा रहा है। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के नियम 2021 में…
 19 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल में पटवारियों के तबादलों की लिस्ट सिर्फ़ 24 घंटे में ही बदल गई। इससे प्रशासनिक निर्णय पर सवाल खड़े हो गए हैं। 15 जून को जारी स्थानांतरण आदेश…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना ने प्रदेश की चर्चित शराब निर्माता कंपनी सोम डिस्टिलरीज के वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत सभी आबकारी लाइसेंस नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में मनचाहे स्थान पर तबादले का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए स्वैच्छिक स्थानांतरण प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी। विभाग ने आवेदन की…
 19 June 2026
भोपाल। राजधानी में शराब तस्करी के संदेह में रोके जाने पर एक कार चालक ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। आरोपी ने न केवल पुलिस की घेराबंदी तोड़ दी,…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में इन दिनों तबादलों की बयार क्या चली, जालसाजों ने सीधे कमिश्नर (आयुक्त) के दस्तखत और सरकारी सील की ही 'क्लोनिंग'…
 19 June 2026
भोपाल। शहर के हलालपुर क्षेत्र में संचालित पटाखा दुकानें और गोदाम अब घनी आबादी के बीच आ चुके हैं, लेकिन इन्हें शहर से बाहर शिफ्ट करने की योजना वर्षों बाद…
Advt.