पंजाब से जीतकर टॉप पर पहुंची हैदराबाद, श्रेयस अय्यर की टीम ने लगाई हार की हैट्रिक

Updated on 07-05-2026 11:46 AM
हैदराबाद: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 49वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच आज यानी 6 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को हैदराबाद ने 33 रन से जीत लिया। 236 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में पंजाब किंग्स 7 विकेट पर 202 रन ही बना पाई।

पंजाब किंग्स की यह लगातार तीसरी हार थी। इस हार के साथ पंजाब किंग्स पॉइंट्स टेबल में 13 अंक के साथ दूसरे नंबर पर आ गई है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की इस सीजन की यह 7वीं जीत थी। वे अब टेबल में 14 पॉइंट्स के साथ टेबल में टॉप पर आ गए हैं।

पंजाब के लिए कूपर कोनोली ने ठोका नाबाद शतक

पंजाब किंग्स के ओपनर्स प्रियांश आर्य (1) और प्रभसिमरन सिंह (3) जल्दी आउट हो गए थे। कप्तान श्रेयस अय्यर 5 रन बनाकर आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया के कूपर कोनोली अंत तक लड़ते रहे। लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। कूपर कोनोली ने शतक जड़ा। उन्होंने 59 गेंद में नाबाद 107 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 8 छक्के लगाए। कूपर का स्ट्राइक रेट 181.36 का था।

कूपर कोनोली के अलावा मार्कस स्टोइनिसने 28 रन बनाए। 25 रन सूर्यांश शेडगे ने बनाए। 19 रन मार्को यानसन ने भी बनाए। हैदराबाद के लिए 2-2 विकेट पैट कमिंस और शिवांग कुमार ने लिए। 1-1 विकेट नीतीश रेड्डी, ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन ने लिया।

कुछ ऐसी रही हैदराबाद की पारी

बुधवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 235 रन बनाए थे। इस टीम को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई थी। दोनों खिलाड़ियों ने 3.3 ओवरों में 54 रन की साझेदारी की। अभिषेक 13 गेंदों में 4 छक्कों और 2 चौकों के साथ 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
यहां से ट्रेविस हेड ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 19 गेंदों में 30 रन की साझेदारी की। ट्रेविस 19 गेंदों में 3 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 38 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ईशान किशन ने हेनरिक क्लासेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 88 रन जोड़ते हुए एसआरएच को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

हेनरिक क्लासेन ने खेली 69 रन की पारी

ईशान ने टीम के खाते में 55 रन जोड़े। 32 गेंदों की इस पारी में ईशान के बल्ले से 4 छक्के और 2 चौके निकले। क्लासेन ने नितीश रेड्डी के साथ चौथे विकेट के लिए 32 गेंदों में 63 रन जुटाकर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। क्लासेन 43 गेंदों में 4 छक्कों और 3 चौकों के साथ 69 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रेड्डी ने 13 गेंदों में 29 रन की नाबाद पारी खेली। पंजाब किंग्स की तरफ से अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल और विजयकुमार वैशाक ने 1-1 विकेट हासिल किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में भारतीय टीम का दबदबा साफ नजर आ रहा है। शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर मेजबान टीम ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया…
 19 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम के स्टार मनप्रीत सिंह टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। बुधवार को वे अपना 413वां इंटरनेशनल मैच…
 19 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी 2026/27 सीजन के लिए अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में एक ऐतिहासिक बदलाव करने का फैसला किया है। पीसीबी इतिहास में पहली बार खिलाड़ियों…
 19 June 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा एक मुकाबले में भारतीय टीम का हेलमेट पहने खेलते हुए नजर आए हैं। 48 साल की उम्र में वह…
 16 June 2026
नई दिल्ली: कड़े तनाव और भारी विवादों के बीच ईरान ने फीफा वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-2 से रोमांचक ड्रॉ खेलकर की। सोफी स्टेडियम…
 16 June 2026
नई दिल्ली: डंबुला में खेले गए भारत ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई नेशन सीरीज के मुकाबले में क्रिकेट का रोमांच तो चरम पर था लेकिन मैच का अंत…
 16 June 2026
अटलांटा: खेल कैसे एक खिलाड़ी को रातों-रात स्टार बना देता है इसका उदाहरण फीफा वर्ल्ड कप 2026 में देखने को मिला। केप वर्डे के गोलकीपर वोजिन्हा ने स्पेन को एक…
 16 June 2026
दांबुला: वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी को लेकर चर्चा में तो रहते ही हैं साथ ही मैदान पर उनके व्यवहार की भी खूब बात हो रही है। मुद्दा इंडिया-ए बनाम…
 15 June 2026
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
Advt.