‘मैं फंस गई हूं यार तुम मत फंसना...', भोपाल सुसाइड केस में नया खुलासा, ट्विशा शर्मा के आखिरी चैट्स ने खोले मौत से पहले के दर्दनाक राज

Updated on 18-05-2026 04:58 PM

 भोपाल। राजधानी भोपाल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। अब इस मामले में ट्विशा के आखिरी इंस्टाग्राम चैट्स सामने आए हैं, जिन्हें उन्होंने अपनी मौत से कुछ दिन पहले अपनी सहेली मीनाक्षी को भेजा था। इन चैट्स में ट्विशा का दर्द साफ दिखाई दे रहा है।

दोस्त से कहा- ‘मैं फंस गई हूं...’

फंदे पर झूलने से कुछ दिन पहले ट्विशा ने अपनी सहेली मीनाक्षी से इंस्टाग्राम पर बातचीत की थी। चैट में उन्होंने लिखा, “मैं फंस गई हूं यार... तुम मत फंसना। ज्यादा बात नहीं कर सकती। सही समय आने पर कॉल करूंगी।”

ट्विशा का यह संदेश पढ़कर मीनाक्षी भी चिंतित हो गई थीं। उन्होंने जवाब में लिखा, “मुझे तुम्हारी चिंता हो रही है। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।” इन चैट्स से संकेत मिल रहे हैं कि दिसंबर 2025 में वकील समर्थ सिंह से शादी के बाद ट्विशा मानसिक और शारीरिक तनाव से गुजर रही थीं।

माता-पिता को भेजा था आखिरी मैसेज

इससे पहले ट्विशा का एक व्हाट्सएप चैट भी सामने आया था, जो उन्होंने अपनी मौत से करीब पांच दिन पहले अपनी मां और पिता को भेजा था। मैसेज में ट्विशा ने लिखा था, “बहुत परेशान हूं, यह लोग बहुत घटिया हैं। शक करते हैं। समर्थ पूछता है किसका बच्चा है मेरे पेट में। मुझे आकर यहां से ले जाओ। ये लोग मुझे जीने नहीं देंगे।”

इन संदेशों में ट्विशा ने ससुराल में कथित मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न की बात कही थी। परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।

शव लेने से परिवार का इन्कार

मामले में नया कानूनी मोड़ तब आया जब भोपाल एम्स की मर्चुरी में पांच दिनों से रखे ट्विशा के शव को लेने से परिवार ने इन्कार कर दिया। कटारा हिल्स थाना प्रभारी सुनील दुबे के अनुसार, एम्स प्रबंधन ने पुलिस को ईमेल भेजकर लंबे समय तक शव सुरक्षित रखने में असमर्थता जताई है।

अब पुलिस शव की सुपुर्दगी और अंतिम संस्कार को लेकर भोपाल जिला अदालत से मार्गदर्शन मांगेगी। सोमवार को अदालत में आवेदन पेश किया जाएगा।

मुख्यमंत्री आवास पहुंचा परिवार

न्याय की मांग को लेकर ट्विशा के परिजन रविवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। वहां करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया गया। तेज गर्मी के दौरान ट्विशा की मां बेहोश हो गईं, जबकि उनके पिता सड़क पर लेटकर निष्पक्ष जांच की मांग करते रहे।

बाद में अधिकारियों ने ट्विशा के पिता और भाई मेजर हर्षित शर्मा से चर्चा कर निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। परिवार की मांग है कि ट्विशा का पोस्टमार्टम दिल्ली एम्स में कराया जाए और मामले की जांच प्रदेश से बाहर की किसी एजेंसी को सौंपी जाए।

एसआईटी कर रही जांच

मिसरोद एसीपी रजनीश कश्यप के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। टीम में महिला अधिकारियों के साथ कटारा हिल्स और बागसेवनिया थाना प्रभारी शामिल हैं। एसआईटी ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। पुलिस अब कॉल डिटेल रिकॉर्ड के जरिए यह पता लगाने में जुटी है कि मौत से पहले आरोपितों की किससे बातचीत हुई थी और उनकी लोकेशन क्या थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
भोपाल, राज्य शासन ने सोम डिस्टिलरीज समूह की इकाइयों द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए आबकारी लाइसेंसों के नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर दिए हैं। नवीनीकरण के आवेदनों के निरस्तीकरण…
 19 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आंध्रप्रदेश सरकार की ओर से मध्यप्रदेश से बाघ और गौर की डिमांड की गई है। उन्हें बाघ और गौर देने के लिए…
 19 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को खेल के साथ सरकारी नौकरी का अवसर मिलने जा रहा है। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के नियम 2021 में…
 19 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल में पटवारियों के तबादलों की लिस्ट सिर्फ़ 24 घंटे में ही बदल गई। इससे प्रशासनिक निर्णय पर सवाल खड़े हो गए हैं। 15 जून को जारी स्थानांतरण आदेश…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना ने प्रदेश की चर्चित शराब निर्माता कंपनी सोम डिस्टिलरीज के वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत सभी आबकारी लाइसेंस नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में मनचाहे स्थान पर तबादले का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए स्वैच्छिक स्थानांतरण प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी। विभाग ने आवेदन की…
 19 June 2026
भोपाल। राजधानी में शराब तस्करी के संदेह में रोके जाने पर एक कार चालक ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। आरोपी ने न केवल पुलिस की घेराबंदी तोड़ दी,…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में इन दिनों तबादलों की बयार क्या चली, जालसाजों ने सीधे कमिश्नर (आयुक्त) के दस्तखत और सरकारी सील की ही 'क्लोनिंग'…
 19 June 2026
भोपाल। शहर के हलालपुर क्षेत्र में संचालित पटाखा दुकानें और गोदाम अब घनी आबादी के बीच आ चुके हैं, लेकिन इन्हें शहर से बाहर शिफ्ट करने की योजना वर्षों बाद…
Advt.