मध्‍य प्रदेश में इस साल गेहूं पर प्रति क्विंटल मिलेगी 40 रुपये प्रोत्साहन राशि, समर्थन मूल्य 2,585 रुपये प्रति क्विंटल

Updated on 08-04-2026 11:28 AM

भोपाल। प्रदेश में गेहूं उपार्जन की तिथि में एक बार फिर परिवर्तन किया गया है। अब 10 के स्थान पर नौ अप्रैल से इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में समर्थन मूल्य 2,585 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदी होगी। पहले लघु और सीमांत किसानों से गेहूं खरीदा जाएगा।

इसके लिए स्लॉट बुकिंग प्रारंभ कर दी गई है। यह जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक से पहले मंत्रियों को दी। साथ ही निर्देश दिए कि मंत्री अपने प्रभार के जिलों में खरीदी की व्यवस्थाओं की निगरानी करें। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष गेहूं पर प्रति क्विंटल 40 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

बारदाने की व्यवस्था और अंबेडकर जयंती कार्यक्रम

मुख्यमंत्री ने बताया कि बारदाने की कमी नहीं है, इसकी व्यवस्था हो चुकी है। भारत सरकार से आपूर्ति को लेकर समन्वय बना हुआ है और जूट कमिश्नर ने 50 हजार गठान आवंटित कर दिए हैं। वहीं, यह भी बताया कि प्रदेश में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के कार्यक्रम जिला और विकासखंड स्तर पर आठ से 14 अप्रैल तक होंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम भिंड में होगा। उन्होंने प्रभारी मंत्रियों को अपने प्रभार के जिलों के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर समन्वय करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी बताया कि संत रविदास जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 31 मार्च 2027 तक सामाजिक समरसता कार्यक्रम पूरे देश में किए जाएंगे।

टाइगर कॉरिडोर और सड़क परियोजनाओं को मिली स्वीकृति

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 46 के इटारसी-बैतूल सेक्शन में 758 करोड़ रुपये लागत के 22 किलोमीटर लंबे टाइगर कॉरिडोर को स्वीकृति मिली है। इसी तरह निवाड़ी और उत्तर प्रदेश के झांसी को जोड़ने वाले 15.6 किलोमीटर लंबे फोरलेन दक्षिणी बाईपास के निर्माण, बंगाय खास से ओरछा तिगेला के निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग 44 और 39 को जोड़ने वाली लिंक रोड के लिए 631 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इन स्वीकृतियों से प्रदेश के व्यापारिक, आर्थिक, पर्यटन इत्यादि सभी तरह की गतिविधियों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर उन्होंने उज्जैन में हुए अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 'महाकाल द मास्टर ऑफ टाइम' और वाराणसी में एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन के बारे में जानकारी दी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
भोपाल, राज्य शासन ने सोम डिस्टिलरीज समूह की इकाइयों द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए आबकारी लाइसेंसों के नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर दिए हैं। नवीनीकरण के आवेदनों के निरस्तीकरण…
 19 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आंध्रप्रदेश सरकार की ओर से मध्यप्रदेश से बाघ और गौर की डिमांड की गई है। उन्हें बाघ और गौर देने के लिए…
 19 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को खेल के साथ सरकारी नौकरी का अवसर मिलने जा रहा है। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के नियम 2021 में…
 19 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल में पटवारियों के तबादलों की लिस्ट सिर्फ़ 24 घंटे में ही बदल गई। इससे प्रशासनिक निर्णय पर सवाल खड़े हो गए हैं। 15 जून को जारी स्थानांतरण आदेश…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना ने प्रदेश की चर्चित शराब निर्माता कंपनी सोम डिस्टिलरीज के वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत सभी आबकारी लाइसेंस नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में मनचाहे स्थान पर तबादले का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए स्वैच्छिक स्थानांतरण प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी। विभाग ने आवेदन की…
 19 June 2026
भोपाल। राजधानी में शराब तस्करी के संदेह में रोके जाने पर एक कार चालक ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। आरोपी ने न केवल पुलिस की घेराबंदी तोड़ दी,…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में इन दिनों तबादलों की बयार क्या चली, जालसाजों ने सीधे कमिश्नर (आयुक्त) के दस्तखत और सरकारी सील की ही 'क्लोनिंग'…
 19 June 2026
भोपाल। शहर के हलालपुर क्षेत्र में संचालित पटाखा दुकानें और गोदाम अब घनी आबादी के बीच आ चुके हैं, लेकिन इन्हें शहर से बाहर शिफ्ट करने की योजना वर्षों बाद…
Advt.