भोपाल के फूड आउटलेट के खाने में मिले कीड़े, खाद्य विभाग ने भेजा नोटिस, सुधार के लिए दिया 14 दिन का अल्टीमेटम

Updated on 08-05-2026 11:04 AM

भोपाल। शहर के सात नंबर बस स्टॉप पर स्थित सागर गैरे आउटलेट के भोजन में कीड़े मिलने का मामला सामने आया है। तो वहीं शहर में 10 रुपये के मैंगो शेक और 20 रुपये की लस्सी में सिंथेटिक एसेंस सहित अन्य हानिकारक पदार्थ मिलने की शिकायतें कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को मिली हैं। इस पर उन्होंने खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम को दोनों जगह जांच कर नमूने लेने के निर्देश दिए थे। इसके बाद टीमों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और करीब 24 से अधिक नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे हैं।

जानकारी के अनुसार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को गुरुवार को सात नंबर बस स्टाप स्थित ''सागर गैरे'' आउटलेट के भोजन में कीड़े पाए जाने की शिकायत मिली थी। इसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण किया। जहां खाद्य पदार्थों के रखरखाव और स्वच्छता व्यवस्था में अनियमितताएं पाई गईं। स्वच्छता मानकों का उल्लंघन और खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी पाए जाने पर,संस्थान के संचालक को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नोटिस जारी किया गया है। साथ ही गुणवत्ता की जांच के लिए खाद्य पदार्थों के नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं।खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले नोटिस के माध्यम से संचालक को 14 दिवस की समयावधि के भीतर परिसर की स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों में सुधार करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय में सुधार न होने की स्थिति में प्रतिष्ठान का लाइसेंस निलंबित/निरस्त करने की चेतावनी भी दी गई है। इन प्रतिष्ठानों से लिए जूस व लस्सी के नमूनेजिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायतें मिल रही थी कि विक्रेताओं द्वारा मैंगो शेक व अन्य जूस में हानिकारक कृत्रिम रंग, सिंथेटिक एसेंस, थिकनर और भारी मात्रा में सैकरीन का उपयोग किया जा रहा है। यह स्वास्थ्य के लिए अत्यंत घातक हो सकते है।

टीम ने कई खाने की चीजों के लिए नमूने

इससे टीम ने गुरुवार को अशोकागार्डन के न्यू फेमस एंड रेस्टोरेंट से मैंगो जूस, लस्सी, मैदा, गुलाब जामुन व मठरी के नमूने लिए हैं। इसके अलावा बरखेड़ी बांबे जूस कार्नर, एमपीनगर घमंडी लस्सी,इंद्रपुरी आदर्श जूस सेंटर,बुधवारा बांबे जूस सेंटर, रंगमहल चौराहा आगरा समोसा कार्नर,इब्राहिमपुरा फेमस जूस कार्नर, पीरगेट कृष्णा लस्सी कार्नर, घोड़ानक्कास गुजरात कोल्डड्रिंक एंड जूस सेंटर से नकली एसेंस और रसायनों का संदेह पर करीब 24 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
भोपाल, राज्य शासन ने सोम डिस्टिलरीज समूह की इकाइयों द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए आबकारी लाइसेंसों के नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर दिए हैं। नवीनीकरण के आवेदनों के निरस्तीकरण…
 19 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आंध्रप्रदेश सरकार की ओर से मध्यप्रदेश से बाघ और गौर की डिमांड की गई है। उन्हें बाघ और गौर देने के लिए…
 19 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को खेल के साथ सरकारी नौकरी का अवसर मिलने जा रहा है। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के नियम 2021 में…
 19 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल में पटवारियों के तबादलों की लिस्ट सिर्फ़ 24 घंटे में ही बदल गई। इससे प्रशासनिक निर्णय पर सवाल खड़े हो गए हैं। 15 जून को जारी स्थानांतरण आदेश…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना ने प्रदेश की चर्चित शराब निर्माता कंपनी सोम डिस्टिलरीज के वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत सभी आबकारी लाइसेंस नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में मनचाहे स्थान पर तबादले का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए स्वैच्छिक स्थानांतरण प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी। विभाग ने आवेदन की…
 19 June 2026
भोपाल। राजधानी में शराब तस्करी के संदेह में रोके जाने पर एक कार चालक ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। आरोपी ने न केवल पुलिस की घेराबंदी तोड़ दी,…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में इन दिनों तबादलों की बयार क्या चली, जालसाजों ने सीधे कमिश्नर (आयुक्त) के दस्तखत और सरकारी सील की ही 'क्लोनिंग'…
 19 June 2026
भोपाल। शहर के हलालपुर क्षेत्र में संचालित पटाखा दुकानें और गोदाम अब घनी आबादी के बीच आ चुके हैं, लेकिन इन्हें शहर से बाहर शिफ्ट करने की योजना वर्षों बाद…
Advt.