केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा

Updated on 16-04-2026 12:46 PM
रायपुर,  छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड कार्यालय में आज एक अत्यंत भावुक और ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब केरल राज्य के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का आगमन हुआ। अपने पुराने कार्यस्थल और सहकर्मियों से वर्षों बाद मिलकर वे भावविभोर हो उठे। यह अवसर न केवल एक औपचारिक भेंट था, बल्कि स्मृतियों, अनुभवों और आत्मीय संबंधों का एक जीवंत संगम भी बना।

उल्लेखनीय है कि केरल कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. जयतिलक छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के प्रारंभिक वर्षों 2002 से 2004 के दौरान छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक के रूप में पदस्थ रहे। नवगठित राज्य में पर्यटन विकास की नींव मजबूत करने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है, जिसके लिए आज भी उन्हें सम्मान और आदर के साथ याद किया जाता है।

अपने कार्यकाल में उन्होंने टूरिज्म बोर्ड की स्थापना, दीर्घकालिक कार्ययोजना निर्माण, विभिन्न क्षेत्रों में सहभागिता सुनिश्चित करने जैसे कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। साथ ही, छत्तीसगढ़ पर्यटन की पहचान बन चुकी टैगलाइन "Chhattisgarh Full Of Surprises" के निर्माण और पर्यटन साहित्य के प्रकाशन में भी उनका विशेष योगदान रहा। कर्मचारियों एवं अधिकारियों के हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आज भी प्रेरणादायक मानी जाती है। कार्यक्रम के दौरान एक भावुक क्षण तब आया, जब डॉ. जयतिलक के आमंत्रण पर उनके साथ कार्य कर चुके वर्तमान एवं सेवानिवृत्त सहकर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। इनमें वर्तमान में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की डीजीएम श्रीमती पूनम शर्मा, जिला पंचायत सुकमा के सीईओ श्री मुकुंद ठाकुर, सेवानिवृत्त महाप्रबंधक श्री पंकज सेन भौमिक, उपमहाप्रबंधक श्री एस.एस. पाठक, श्री दिलीप आचार्य, श्री रमाशंकर दुबे, श्री विजय परमार, श्री विवेक अग्रवाल, श्री प्रमील वर्मा, श्री सी.एम. शर्मा, श्री रघुवीर अहिरवार, श्री जतीश मूले, श्रीमती छाया श्रीवास्तव, श्री रजनीश, श्री जसप्रीत भाटिया, श्री ऋषि सेन, तथा श्री सौमिक डे सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। सभी ने अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए उस दौर की यादों को ताजा किया।

इस अवसर पर विवेक आचार्य, प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने एक विस्तृत पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बोर्ड के गठन से लेकर वर्तमान तक की उपलब्धियों, राजस्व वृद्धि, विकास योजनाओं और भविष्य के लक्ष्यों की जानकारी प्रस्तुत की। छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रगति को देखकर डॉ. जयतिलक ने प्रसन्नता व्यक्त की और इसे एक सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ता हुआ बताया। अपने संबोधन में डॉ. जयतिलक ने टूरिज्म बोर्ड और शासन-प्रशासन के साथ बिताए गए अपने अनुभवों को आत्मीयता से साझा किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में बिताया गया समय उनके जीवन के सबसे यादगार और संतोषजनक कार्यकालों में से एक रहा है। अंत में उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र के निरंतर विकास की कामना की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
अम्बिकापुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम स्ट्रांग रूम का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान ईवीएम वेयर हाउस की सील…
 19 June 2026
दंतेवाड़ा। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों तक प्रशासन की पहुंच एवं जनहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने गुरुवार को विकासखंड गीदम…
 19 June 2026
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा परिवहन एवं भण्डारण पर आबकारी विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई सतत जारी है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी…
 19 June 2026
महासमुंद। जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक आज जिला पंचायत महासमुंद के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी…
 19 June 2026
जशपुरनगर। बाल मधुमेह (टाइप-1 डायबिटीज) से प्रभावित बच्चों एवं उनके परिवारों को निरंतर उपचार, परामर्श एवं बेहतर जीवन प्रबंधन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य समिति, जशपुर…
 19 June 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 के तहत जशपुर जिले में ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। योजना अंतर्गत जिले…
 19 June 2026
जशपुरनगर। बच्चों में बढ़ते मधुमेह, विशेषकर टाइप-1 डायबिटीज यानी बाल मधुमेह की समय पर पहचान, प्रभावी उपचार, नियमित फॉलोअप तथा समुदाय स्तर पर जागरूकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से…
 19 June 2026
जशपुरनगर। विकासखंड बगीचा, ग्राम छिछली में स्थित खुड़िया रानी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और एक बेहतर पर्यटन क्षेत्र के तौर पर विकसित करने हेतु एक व्यापक…
 19 June 2026
जशपुरनगर। नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होते ही विद्यालयों में अध्ययन-अध्यापन की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति तथा शैक्षणिक व्यवस्थाओं का आकलन कर उनमें और अधिक सुधार एवं कसावट लाने…
Advt.