ट्रैक्टर छपे 5 रुपये के नोट को 23 लाख रुपये में बेचने के लालच में महिला गवां बैठी 1 लाख 91 हजार रुपये

Updated on 02-06-2026 04:00 PM

भोपाल। इंटरनेट पर पुराने नोटों को ऊंची कीमत पर बेचकर लाखों रुपये कमाने का सपना दिखाने वाला एक वीडियो गुनगा क्षेत्र में रहने वाली गृहिणी को महंगा पड़ गया। महिला ने उसी वीडियो के आधार पर ठगों से संपर्क किया और झांसे में आकर 1.91 लाख रुपये गवां दिए। गुनगा पुलिस ने शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस के अनुसार 36 वर्षीय अंतिम विश्वकर्मा कलारा गांव में रहती हैं। पिछले दिनों वह बेटी स्वाति के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो देख रही थीं। इसी दौरान उन्हें एक वीडियो दिखाई दिया, जिसमें पुराने पांच रुपये के ट्रैक्टर वाले नोटों को लाखों रुपये में खरीदने का दावा किया जा रहा था। वीडियो में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर सामने वाले व्यक्ति ने नोटों की तस्वीर, आधार कार्ड और सेल्फी भेजने को कहा।मां-बेटी ने मांगी गई जानकारी वॉट्सएप पर भेज दी। इसके बाद ठगों ने महिला को बताया कि उनके पुराने नोटों की कीमत 23 लाख रुपये आंकी गई है। विश्वास दिलाने के लिए पहले 620 रुपये जमा कराने को कहा गया। फिर मुंबई स्थित एक कथित कंपनी के नाम से फर्जी दस्तावेज भेजकर भुगतान प्रक्रिया पूरी होने का दावा किया गया।

फाइल चार्ज, जीएसटी और इनकम टैक्स क्लीयरेंस के नाम पर ठगी

ठगों ने फाइल चार्ज, जीएसटी, इनकम टैक्स क्लीयरेंस, डाटा एंट्री और अन्य शुल्कों के नाम पर बार-बार रकम जमा कराई। महिला ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 1.91 लाख रुपये आरोपितों के खातों में भेज दिए। जब इसके बाद भी लगातार रुपयों की मांग की जाने लगी, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। पजांच में सामने आया है कि आरोपियों ने कई मोबाइल नंबरों और यूपीआई खातों का उपयोग किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
भोपाल, राज्य शासन ने सोम डिस्टिलरीज समूह की इकाइयों द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए आबकारी लाइसेंसों के नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर दिए हैं। नवीनीकरण के आवेदनों के निरस्तीकरण…
 19 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आंध्रप्रदेश सरकार की ओर से मध्यप्रदेश से बाघ और गौर की डिमांड की गई है। उन्हें बाघ और गौर देने के लिए…
 19 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को खेल के साथ सरकारी नौकरी का अवसर मिलने जा रहा है। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के नियम 2021 में…
 19 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल में पटवारियों के तबादलों की लिस्ट सिर्फ़ 24 घंटे में ही बदल गई। इससे प्रशासनिक निर्णय पर सवाल खड़े हो गए हैं। 15 जून को जारी स्थानांतरण आदेश…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना ने प्रदेश की चर्चित शराब निर्माता कंपनी सोम डिस्टिलरीज के वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत सभी आबकारी लाइसेंस नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में मनचाहे स्थान पर तबादले का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए स्वैच्छिक स्थानांतरण प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी। विभाग ने आवेदन की…
 19 June 2026
भोपाल। राजधानी में शराब तस्करी के संदेह में रोके जाने पर एक कार चालक ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। आरोपी ने न केवल पुलिस की घेराबंदी तोड़ दी,…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में इन दिनों तबादलों की बयार क्या चली, जालसाजों ने सीधे कमिश्नर (आयुक्त) के दस्तखत और सरकारी सील की ही 'क्लोनिंग'…
 19 June 2026
भोपाल। शहर के हलालपुर क्षेत्र में संचालित पटाखा दुकानें और गोदाम अब घनी आबादी के बीच आ चुके हैं, लेकिन इन्हें शहर से बाहर शिफ्ट करने की योजना वर्षों बाद…
Advt.