मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त मामला; कांग्रेसियों ने रोशनपुरा चौराहे पर उपवास रखकर जताया विरोध

Updated on 10-06-2026 02:15 PM
 भोपाल। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में मंगलवार को भोपाल स्थित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के बाहर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। यहां दिग्विजय सिंह सहित कांग्रेस के सभी नेता रोशनपुरा चौराहे पर आयोजित विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे । रोशनपुरा चौराहा भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान उपवास प्रारंभ कर दिया है। प्रदर्शन स्थल पर जीतू पटवारी अरुण यादव आरिफ मसूद आतिफ अकील सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद हैं।
चुनाव आयोग दिल्ली में पार्टी प्रतिनिधिमंडल की भेंट के बाद आगे के कार्यक्रम तय किए जाएंगे।
वहीं सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने को लेकर दिल्ली में अभिषेक मनु सिंघवी, विवेक तन्खा रणनीति तैयार कर रहे हैं।
कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए नामांकन निरस्त करने के फैसले का विरोध किया। यहां कार्यकताओं कार्यालय के गेट पर आरएसएस की गणवेश लटका दी।
विरोध प्रदर्शन करने युवा कांग्रेस कार्यकर्ता और कांग्रेस के विधायक निर्वाचन आयोग के ऑफिस पहुंच गए हैं।विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस रणनीति तैयार कर रही है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में दिग्विजय सिंह, हरीश चौधरी, जीतू पटवारी, उमंग सिंघार सहित विधायकों की मौजूदगी में बैठक की। वहीं कांग्रेस नेता फूलसिंह बरैया का कहना है मीनाक्षी नटराजन का नामांकन सरकार के दबाव में निरस्त किया गया है।

निर्वाचन अधिकारी के सामने रखेंगे अपना पक्ष

प्रदर्शन के बीच कांग्रेस ने मामले को लेकर निर्वाचन आयोग के समक्ष औपचारिक आपत्ति दर्ज कराने की तैयारी भी की है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात कर रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा नामांकन निरस्त किए जाने के निर्णय पर अपना पक्ष रखेंगे।
कुछ ही देर में जीतू पटवारी, हरीश चौधरी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कांग्रेस के कई विधायक और वरिष्ठ नेता निर्वाचन आयोग कार्यालय पहुंचेंगे।

प्रक्रिया के विपरीत है कार्यवाही

कांग्रेस का आरोप है कि राज्यसभा चुनाव में उसकी प्रत्याशी का नामांकन निरस्त किया जाना लोकतांत्रिक प्रक्रिया के विपरीत है। पार्टी इस फैसले के खिलाफ राजनीतिक और कानूनी दोनों स्तरों पर लड़ाई लड़ने की बात कह रही है।
दिनभर इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज रहने की संभावना है और निर्वाचन आयोग कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी बनी रह सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
भोपाल, राज्य शासन ने सोम डिस्टिलरीज समूह की इकाइयों द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए आबकारी लाइसेंसों के नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर दिए हैं। नवीनीकरण के आवेदनों के निरस्तीकरण…
 19 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आंध्रप्रदेश सरकार की ओर से मध्यप्रदेश से बाघ और गौर की डिमांड की गई है। उन्हें बाघ और गौर देने के लिए…
 19 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को खेल के साथ सरकारी नौकरी का अवसर मिलने जा रहा है। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के नियम 2021 में…
 19 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल में पटवारियों के तबादलों की लिस्ट सिर्फ़ 24 घंटे में ही बदल गई। इससे प्रशासनिक निर्णय पर सवाल खड़े हो गए हैं। 15 जून को जारी स्थानांतरण आदेश…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना ने प्रदेश की चर्चित शराब निर्माता कंपनी सोम डिस्टिलरीज के वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत सभी आबकारी लाइसेंस नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में मनचाहे स्थान पर तबादले का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए स्वैच्छिक स्थानांतरण प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी। विभाग ने आवेदन की…
 19 June 2026
भोपाल। राजधानी में शराब तस्करी के संदेह में रोके जाने पर एक कार चालक ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। आरोपी ने न केवल पुलिस की घेराबंदी तोड़ दी,…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में इन दिनों तबादलों की बयार क्या चली, जालसाजों ने सीधे कमिश्नर (आयुक्त) के दस्तखत और सरकारी सील की ही 'क्लोनिंग'…
 19 June 2026
भोपाल। शहर के हलालपुर क्षेत्र में संचालित पटाखा दुकानें और गोदाम अब घनी आबादी के बीच आ चुके हैं, लेकिन इन्हें शहर से बाहर शिफ्ट करने की योजना वर्षों बाद…
Advt.