MP का जल संरक्षण मॉडल बना वैश्विक मिसाल, छह देशों के राजनयिकों ने की सराहना

Updated on 08-06-2026 02:25 PM
भोपाल।मध्य प्रदेश में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान अब केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि जनभागीदारी आधारित एक सफल जन-आंदोलन के रूप में पहचान बना चुका है। नदियों, तालाबों और पारंपरिक जल स्रोतों के पुनर्जीवन की इस पहल को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिल रही है।भोपाल के भारत भवन में आयोजित ‘सदानीरा समागम’ में छह देशों के राजनयिकों ने मध्य प्रदेश के जल संरक्षण मॉडल की प्रशंसा करते हुए इसे वैश्विक जल संकट के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने अपने-अपने देशों में भी इस मॉडल को लागू करने की इच्छा जताई।
प्रदेश में अब तक 2.12 लाख से अधिक जल संरचनाओं का निर्माण एवं पुनर्जीवन कार्य पूरा किया जा चुका है, जबकि सरकार ने इसे बढ़ाकर 3.66 लाख जल संरचनाओं तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

साइप्रस और फिजी ने बताया अनुकरणीय मॉडल

सात दिवसीय आयोजन में साइप्रस के उच्चायुक्त इवागोरस वराईओनाइडेस ने कहा कि जल संकट आज पूरी दुनिया के सामने गंभीर चुनौती है और इससे निपटने के लिए जन-जागरूकता बेहद आवश्यक है। उन्होंने मध्य प्रदेश की पहल को प्रेरणादायक बताया।
उन्होंने वीर भारत न्यास के साथ संवाद को सार्थक बताते हुए जानकारी दी कि साइप्रस का सांस्कृतिक दल 20-21 जून को भोपाल में प्रस्तुतियां देगा।
फिजी गणराज्य के उच्चायुक्त जगन्नाथ सामी ने जलवायु परिवर्तन को गंभीर चिंता का विषय बताते हुए कहा कि भारत और फिजी के संबंध 1948 से अत्यंत प्रगाढ़ हैं। भौगोलिक दूरी के बावजूद दोनों देश पर्यावरण और मानव जीवन की रक्षा के लिए प्रयासरत हैं।

मैक्सिको और नेपाल ने साझा जिम्मेदारी पर दिया जोर

मैक्सिको दूतावास की संस्कृति प्रमुख वनेसा एड्रियन ने जल संरक्षण को वैश्विक साझा जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि जल और नदियों को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना अत्यंत सराहनीय प्रयास है।
नेपाल दूतावास के प्रथम सचिव दीपक पोरखिरे ने कहा कि ऐसा आयोजन प्रकृति और पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का बोध कराता है। वहीं त्रिनिदाद एवं टोबैगो के उच्चायुक्त चंद्रदत्त सिंह ने इसे वैश्विक सहयोग और साझा जिम्मेदारी का सशक्त संदेश बताया।

इक्वाडोर में भी होगा ‘सदानीरा संगम’

इक्वाडोर के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन जार्ज विनिशियो अनरंगो ने कहा कि मध्य प्रदेश की इस पहल से प्रेरित होकर वे अपने देश में भी जल संरक्षण को समर्पित ‘सदानीरा संगम’ आयोजित करने की दिशा में कार्य करेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
भोपाल, राज्य शासन ने सोम डिस्टिलरीज समूह की इकाइयों द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए आबकारी लाइसेंसों के नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर दिए हैं। नवीनीकरण के आवेदनों के निरस्तीकरण…
 19 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आंध्रप्रदेश सरकार की ओर से मध्यप्रदेश से बाघ और गौर की डिमांड की गई है। उन्हें बाघ और गौर देने के लिए…
 19 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को खेल के साथ सरकारी नौकरी का अवसर मिलने जा रहा है। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के नियम 2021 में…
 19 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल में पटवारियों के तबादलों की लिस्ट सिर्फ़ 24 घंटे में ही बदल गई। इससे प्रशासनिक निर्णय पर सवाल खड़े हो गए हैं। 15 जून को जारी स्थानांतरण आदेश…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना ने प्रदेश की चर्चित शराब निर्माता कंपनी सोम डिस्टिलरीज के वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत सभी आबकारी लाइसेंस नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में मनचाहे स्थान पर तबादले का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए स्वैच्छिक स्थानांतरण प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी। विभाग ने आवेदन की…
 19 June 2026
भोपाल। राजधानी में शराब तस्करी के संदेह में रोके जाने पर एक कार चालक ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। आरोपी ने न केवल पुलिस की घेराबंदी तोड़ दी,…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में इन दिनों तबादलों की बयार क्या चली, जालसाजों ने सीधे कमिश्नर (आयुक्त) के दस्तखत और सरकारी सील की ही 'क्लोनिंग'…
 19 June 2026
भोपाल। शहर के हलालपुर क्षेत्र में संचालित पटाखा दुकानें और गोदाम अब घनी आबादी के बीच आ चुके हैं, लेकिन इन्हें शहर से बाहर शिफ्ट करने की योजना वर्षों बाद…
Advt.