NEET पेपर 50 लाख तक बेचा, ब्लैंक चेक लिए

Updated on 21-05-2026 12:22 PM
जयपुर/नई दिल्ली/लातूर/पुणे, NEET पेपर लीक में मामले में नए खुलासे हुए हैं। CBI जांच में पता चला है कि महाराष्ट्र के लातूर की RCC कोचिंग के संचालक शिवराज मोटेगांवकर 8 एकड़ जमीन पर स्कूल-कॉलेज खोलने की तैयारी में था।

उधर, जांच एजेंसी को यह भी पता चला है कि गिरोह ने गेस पेपर को 5 से 50 लाख रुपए तक बेचा। यह गिरोह पेपर देने से पहले छात्र के परिवार की आर्थिक स्थिति देखते थे। इसके बाद रकम तय की जाती थी।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने बताया कि आरोपी बाकी रकम की गारंटी के लिए ब्लैंक चेक और छात्रों के डॉक्यूमेंट रख लेते थे। नीट पेपर लीक मामले में CBI ने अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी सभी से पूछताछ कर रही है।

खुलासे के वक्त भी पैसे वसूल रहा था गिरोह

IB से इनपुट मिलने के बाद 8 मई की रात राजस्थान SOG ने कार्रवाई शुरू की। उस समय भी गिरोह खरीदारों से पैसे वसूलने में जुटा था। सीकर में पेपर खरीदने वाले एक छात्र से पूछताछ के दौरान ही उसके पास पैसे मांगने के लिए दलाल का फोन आया। CBI ने पेपर खरीदने वाले छात्रों के यहां छापेमारी की, जहां यही पैटर्न सामने आया।

लातूर में 8 एकड़ में स्कूल-कॉलेज की तैयारी

RCC कोचिंग के संचालक शिवराज लातूर के खोपेगांव शिवार में 8 एकड़ जमीन पर स्कूल-कॉलेज खोलने की तैयारी में था। वहां बहुमंजिला इमारत का निर्माण तेजी से चल रहा था। CBI उसके फंडिंग स्रोत, जमीन खरीद और आर्थिक लेनदेन की भी जांच कर रही है। एजेंसी ने उसकी पत्नी और बेटे से भी पूछताछ की है।

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोपी मांगीलाल खटीक, विकास बिवाल, दिनेश बिवाल, यश यादव और धनंजय लोखंडे को 2 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शुभम खैरनार की CBI रिमांड 5 दिन बढ़ा दी गई। कोर्ट ने मनीषा मांढरे और मोटेगांवकर के हस्ताक्षर के नमूने लेने की भी अनुमति दी है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को नीट के दोबारा पेपर की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने फर्जी टेलीग्राम चैनलों और सोशल मीडिया पर पेपर लीक से जुड़े भ्रामक दावे फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

NEET-UG परीक्षा 3 मई को देश के 551 शहरों और विदेश के 14 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। इसमें करीब 23 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। NTA के अनुसार 7 मई की शाम परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना मिली थी। इसके बाद मामला केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा गया। 12 मई को परीक्षा रद्द की गई और री-एग्जाम का फैसला लिया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 18 June 2026
कोलकाता: नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया को भले ही अभी यह नहीं पता है कि उनका नया अध्यक्ष कौन है, लेकिन बुधवार को एनसीपीआई ने सेना यूबीटी के सांसदों का…
 18 June 2026
श्योपुर: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्य के श्योपुर, गुना और अशोकनगर जिलों में अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों की जमीनों पर अवैध कब्जे और उन्हें बंधुआ मजदूर बनाने के…
 18 June 2026
नोएडा: सोशल मीडिया पर इस समय यमुना-हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में चल रही अवैध बनावट और नोएडा प्राधिकरण की सख्त कार्रवाई की जमकर चर्चा हो रही है। दरअसल, नोएडा…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
 16 June 2026
बेंगलुरु : कर्नाटक हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि किसी बैंक के पास आधिकारिक निर्देशों में तय सीमा से ज्यादा फंड फ्रीज करने का अधिकार नहीं है। कोर्ट ने…
Advt.