नोडल अधिकारी शाला प्रवेशोत्सव सहित संबंधित स्कूलों की नियमित करें निरीक्षण : कलेक्टर छिकारा

Updated on 17-06-2026 01:24 PM

जगदलपुर। कलेक्टर आकाश छिकारा की अध्यक्षता में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, शिकायत निवारण एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने शाला प्रवेश उत्सव की तैयारियों पर चर्चा करते हुए कहा कि जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारियों को स्कूलों का नोडल अधिकारी बनाया जा रहा है जो स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव में शामिल होकर संबंधित स्कूलों की नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करें। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1709 में  विभागों से संबंधित प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर दिया।

बैठक में कलेक्टर ने खाद भंडारण एवं वितरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने तथा ऋण सुविधा से जोड़ने के निर्देश दिए गए। खरीदी केंद्रों से धान के उठाव एवं संग्रहण केंद्रों के आंकड़ों के मिलान कर लंबित धान का शीघ्र निराकरण करने को कहा गया। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से अधिकाधिक लोगों को जोड़ने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं स्व-सहायता समूहों की सहभागिता बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।

कलेक्टर ने विद्युत व्यवस्था से संबंधित शिकायतों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विभिन्न विभागों के लिए आवश्यक भूमि की मांग, स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों की भर्ती तथा लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत संचालित बैचों में प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा बस्तर मुन्ने, नियद नेल्लानार, सुशासन तिहार एवं राजस्व पखवाड़ा के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की भी समीक्षा की गई।

बैठक में कलेक्टर ने आधार अपडेट की समीक्षा, जनधन खाते, आयुष्मान कार्ड, जननी सुरक्षा योजना तथा स्वस्थ बस्तर अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने टीबी मुक्त ग्राम अभियान में जांचों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। कुपोषण मुक्त आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए  प्रयास करने, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पुनर्वासितों को लाभ देने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के हितग्राहियों का ई-केवायसी  करवाने, मत्स्य पालन, पशुपालन के हितग्राहियों का किसान क्रेडिट कार्ड प्रकरणों की समीक्षा करते हुए हितग्राहियों को लाभ दिलवाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को वय वंदना कार्ड निर्माण के निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति करने तथा आयुष्मान कार्ड  का अस्पताल में ब्लॉकिंग करने के निर्देश दिए।

बैठक में अस्पतालों की व्यवस्थाओं, एनआरसी में शत-प्रतिशत बेड उपयोग, सघन मोतियाबिंद जांच एवं उपचार कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे के अवसर पर विशेष रक्तदान कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा की गई। बैठक के दौरान जनदर्शन का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता, अपर कलेक्टर सीपी बघेल एवं ऋषिकेश तिवारी, नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 June 2026
सूरजपुर। जिला सूरजपुर के नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में प्रथम निर्वाचन प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 17 जून को आयोजित…
 18 June 2026
सूरजपुर। नगर पंचायत शिवनंदनपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर विकास एवं जनकल्याण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित हितग्राहीमूलक योजनाओं के अंतर्गत…
 18 June 2026
सूरजपुर। नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में सूरजपुर जिले की एक छात्रा ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर जिले और प्रदेश…
 18 June 2026
सूरजपुर। नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के साथ ही विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश साहू के मार्गदर्शन में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली द्वारा पालक-बालक संपर्क अभियान शुरू किया गया। इस…
 18 June 2026
रायपुर। कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल द्वारा संचालित आशीर्वाद हायर सेकेंडरी इंग्लिश स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव एवं तीन जीर्णोद्धारित कक्षों के लोकार्पण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत…
 18 June 2026
बीजापुर। जिले के नैमेड क्षेत्र स्थित मिनगाछल नदी में चल रहे कथित अवैध रेत उत्खनन पर विधायक विक्रम मंडावी ने देर रात छापामार कार्रवाई कर खनन माफियाओं में हड़कंप मचा…
 18 June 2026
रायपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari जुलाई के पहले सप्ताह में छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वे रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर के निर्माण…
 18 June 2026
रायपुर। गृह विभाग ने बस्तर संभाग में पदस्थ पुलिस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना को लेकर बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी किया है। जारी सूची के अनुसार बस्तर संभाग के…
 18 June 2026
कोरिया, कोरिया जिले में रेत विवाद को लेकर हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। बीजेपी नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह समेत तीन…
Advt.