माहुद बी में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

Updated on 05-06-2026 02:03 PM

बालोद, सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत गुण्डरदेही विकासखण्ड के  ग्राम माहुद बी में आज जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम माहुद बी में आज आयोजित शिविर में ग्राम पंचायत माहुद बी सहित माहुद बी कलस्टर में शामिल आसपास के ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इसके अंतर्गत आज माहुद बी में आयोजित शिविर में गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक  कुंवर सिंह निषाद, पूर्व विधायक  बीरेन्द्र साहू एवं  राजेन्द्र राय, जनपद पंचायत अध्यक्ष  पुरूषोत्तम चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य मीना उमाशंकर साहू, जनपद सदस्य श्रीमती मीना देशमुख,  आसिफ गहलोत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा ग्रामीणों एवं हितग्राहियों को कृषि विभाग अंतर्गत मृदा स्वास्थ्य कार्ड, मत्स्य पालन प्रसार योजना अंतर्गत जाल का वितरण किया गया। इसी तरह समाज कल्याण विभाग अंतर्गत श्रवण यंत्र एवं छड़ी, राजस्व विभाग द्वारा डिजिटल किसान किताब का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास निर्माण पूर्णता प्रमाण पत्र, नवीन जाॅब कार्ड एवं राशन कार्ड का वितरण किया। इसके अलावा शिविर में राज्य शासन के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने हेतु मेडिकल बोर्ड लगाया गया था। इस दौरान मेडिकल बोर्ड में शामिल विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा शिविर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने पहुँचे दिव्यांगजनों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी बनाया गया। शिविर में अतिथियों के द्वारा नन्हें-मुन्हें बच्चों को स्वादिष्ट खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इसके अलावा गर्भवती माताओं को सुपोषण किट भेंटकर उनके गोदभराई के रस्म को पूरा किया गया। ग्राम माहुद बी में आयोजित शिविर में आज विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 1653 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें से 1435 आवेदनों का मौके पर निराकरण सुनिश्चित किया गया।

शिविर को संबोधित करते हुए विधायक  कुंवर सिंह निषाद ने विभिन्न विभाग के अधिकारियों को सुशासन तिहार के दौरान आम जनता से प्राप्त आवेदनों का समुचित निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। जिससे कि सुशासन तिहार का आयोजन सार्थक हो सके। इस मौके पर  कुंवर सिंह निषाद ने शिविर में उपस्थित लोगों को नीर चेतना अभियान के तहत जल संरक्षण एवं संवर्धन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की शपथ भी दिलाई। पूर्व विधायक  वीरेन्द्र साहू ने राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए इस सुशासन तिहार की भूरी-भूरी सराहना करते हुए केन्द्र व राज्य सरकार को जनहितैषी सरकार बताया। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए कृतसंकल्पित है। पूर्व विधायक  राजेन्द्र राय ने शिविर में आम नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थित पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आयोजन की सराहना की। उन्होंने शिविर में उपस्थित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को आम जनता से प्राप्त आवेदनों का पूरी संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। जनपद अध्यक्ष  पुरूषोत्तम चंद्राकर ने ग्राम माहुद बी में सुशासन तिहार के अंतर्गत आज आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के बेहतर आयोजन की सराहना की। उन्होंने आम नागरिकों से शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की भी अपील की। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मीना उमाशंकर साहू ने राज्य शासन द्वारा शुरू किए गए इस सुशासन तिहार के उद्देश्यों के संबंध में जानकारी देते हुए आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर शिविर में उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी सुशासन तिहार के उद्देश्यों के संबंध में सभी विभाग के अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ आम जनता से प्राप्त आवेदनों का समुचित निराकरण भी सुनिश्चित करने को कहा। इस मौके पर विभिन्न विभागों के द्वारा शिविर में आज अपने-अपने विभागों से संबंधित कुल आवेदन एवं उनके निराकरण की स्थिति के अलावा आम नागरिकों को शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि माहुद बी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम खुटेरी रंग, रेंगाकठेरा, सिकोसा, लिमोरा, ईरागुड़ा, सरेखा, दनिया, भाठागांव बी, बिरेतरा, माहुद बी, पसौद, मटिया ह, पैरी, मोंगरी और सलौनी ग्राम पंचायतों के बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। माहुद बी शिविर में आज पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को 1000 आवेदन, खाद्य विभाग को 149, राजस्व विभाग को 134, ऊर्जा विभाग को 103, समाज कल्याण विभाग को 50, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को 42 आवेदन  सहित विभिन्न विभागों से कुल 1653 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें से कुल 1435 आवेदनों का निराकरण किया गया। शिविर में एसडीएम श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा, तहसीलदार एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित माहुद बी कलस्टर में शामिल 16 ग्राम पंचायतों के सरपंचों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
अम्बिकापुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम स्ट्रांग रूम का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान ईवीएम वेयर हाउस की सील…
 19 June 2026
दंतेवाड़ा। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों तक प्रशासन की पहुंच एवं जनहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने गुरुवार को विकासखंड गीदम…
 19 June 2026
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा परिवहन एवं भण्डारण पर आबकारी विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई सतत जारी है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी…
 19 June 2026
महासमुंद। जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक आज जिला पंचायत महासमुंद के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी…
 19 June 2026
जशपुरनगर। बाल मधुमेह (टाइप-1 डायबिटीज) से प्रभावित बच्चों एवं उनके परिवारों को निरंतर उपचार, परामर्श एवं बेहतर जीवन प्रबंधन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य समिति, जशपुर…
 19 June 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 के तहत जशपुर जिले में ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। योजना अंतर्गत जिले…
 19 June 2026
जशपुरनगर। बच्चों में बढ़ते मधुमेह, विशेषकर टाइप-1 डायबिटीज यानी बाल मधुमेह की समय पर पहचान, प्रभावी उपचार, नियमित फॉलोअप तथा समुदाय स्तर पर जागरूकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से…
 19 June 2026
जशपुरनगर। विकासखंड बगीचा, ग्राम छिछली में स्थित खुड़िया रानी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और एक बेहतर पर्यटन क्षेत्र के तौर पर विकसित करने हेतु एक व्यापक…
 19 June 2026
जशपुरनगर। नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होते ही विद्यालयों में अध्ययन-अध्यापन की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति तथा शैक्षणिक व्यवस्थाओं का आकलन कर उनमें और अधिक सुधार एवं कसावट लाने…
Advt.