मीनाक्षी नटराजन का पर्चा खारिज होने पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 'वोट और सरकार के बाद अब हुई है सीट चोरी!'

Updated on 12-06-2026 12:16 PM

 भोपाल। मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र निरस्त होने के बाद कांग्रेस पूरी तरह आक्रामक हो गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि वोट चोरी और सरकार चोरी के बाद अब भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से ‘सीट चोरी’ की गई है।राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मुकाबले को शुरू होने से पहले ही समाप्त कर दिया गया। आगे भी ऐसा बहुत कुछ देखने को मिलेगा, क्योंकि भाजपा के लिए चुनाव जीतने की तुलना में धांधली करना कहीं अधिक आसान है।

सभी आवश्यक दस्तावेज जमा किए थे

उन्होंने कहा कि मीनाक्षी नटराजन ने सभी आवश्यक दस्तावेज जमा किए थे और उनके खिलाफ कोई प्रकरण लंबित नहीं था। इसके बावजूद चुनाव आयोग ने उनका नामांकन निरस्त कर दिया। वहीं भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने नामांकन पत्र में अपना नाम गलत लिखा और कई आवश्यक जानकारियां भी नहीं दीं, फिर भी उन्हें दस्तावेजों में सुधार के लिए अतिरिक्त समय दिया गया।

राहुल गांधी ने कहा कि एक ही चुनाव आयोग ने दो उम्मीदवारों के साथ अलग-अलग व्यवहार किया। एक उम्मीदवार को बिना सुनवाई के अयोग्य घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे को नियमों का पालन नहीं करने के बावजूद राहत दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मिलने की मांग की तो पहले टालने का प्रयास किया गया और मुलाकात के दौरान भी आयोग की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया।

रिटर्निंग अधिकारी को बर्खास्त करने की मांग

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिसकी आशंका थी, वही हुआ। मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र अवैधानिक तरीके से निरस्त किया गया है। निर्वाचन आयोग के समक्ष पूरा पक्ष रखा गया, लेकिन यह कहा गया कि उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज है, जिसे उन्होंने छिपाया।

दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ न तो कोई एफआइआर दर्ज है और न ही कोई आपराधिक मामला लंबित है। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाई करने वाले रिटर्निंग अधिकारी को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
भोपाल, राज्य शासन ने सोम डिस्टिलरीज समूह की इकाइयों द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए आबकारी लाइसेंसों के नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर दिए हैं। नवीनीकरण के आवेदनों के निरस्तीकरण…
 19 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आंध्रप्रदेश सरकार की ओर से मध्यप्रदेश से बाघ और गौर की डिमांड की गई है। उन्हें बाघ और गौर देने के लिए…
 19 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को खेल के साथ सरकारी नौकरी का अवसर मिलने जा रहा है। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के नियम 2021 में…
 19 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल में पटवारियों के तबादलों की लिस्ट सिर्फ़ 24 घंटे में ही बदल गई। इससे प्रशासनिक निर्णय पर सवाल खड़े हो गए हैं। 15 जून को जारी स्थानांतरण आदेश…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना ने प्रदेश की चर्चित शराब निर्माता कंपनी सोम डिस्टिलरीज के वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत सभी आबकारी लाइसेंस नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में मनचाहे स्थान पर तबादले का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए स्वैच्छिक स्थानांतरण प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी। विभाग ने आवेदन की…
 19 June 2026
भोपाल। राजधानी में शराब तस्करी के संदेह में रोके जाने पर एक कार चालक ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। आरोपी ने न केवल पुलिस की घेराबंदी तोड़ दी,…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में इन दिनों तबादलों की बयार क्या चली, जालसाजों ने सीधे कमिश्नर (आयुक्त) के दस्तखत और सरकारी सील की ही 'क्लोनिंग'…
 19 June 2026
भोपाल। शहर के हलालपुर क्षेत्र में संचालित पटाखा दुकानें और गोदाम अब घनी आबादी के बीच आ चुके हैं, लेकिन इन्हें शहर से बाहर शिफ्ट करने की योजना वर्षों बाद…
Advt.