नारी शक्ति का सम्मान : सुरक्षित मातृत्व और स्वास्थ्य अधिकारों पर विशेष कार्यशाला संपन्न

Updated on 17-04-2026 11:50 AM

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में बेटी बचाओं बेटी बढ़ाओं योजनांतर्गत 11 से 20 अप्रैल 2026 तक राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व सप्ताह का आयोजन समस्त परियोजना के आगनबाड़ी केंद्रो में आयोजित किया जा रहा है। 

जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिता अग्रवाल ने बताया कि जिसमें पामगढ़ अंतर्गत भखराभाठा आंगनबाड़ी केंद्र में एवं जांजगीर परियोजना अंतर्गत ग्राम कुथुर के केंद्र कमांक 7 नवागढ़ के टुरी ग्राम में महिलाओं के स्वास्थ्य, एवं सुरक्षित प्रसव और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में संस्थागत प्रसव के महत्व पर जोर देते हुए बताया गया कि अस्पताल में प्रसव कराने से प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं में कमी आती है तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को नियंत्रित किया जा सकता है। प्रसव पूर्व सावधानियों के तहत गर्भावस्था के दौरान कम से कम चार प्रसव पूर्व जांच, आयरन-फोलिक एसिड की गोलियों का नियमित सेवन, संतुलित एवं पौष्टिक आहार तथा टिटनेस टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी गई। इसके साथ ही प्रसव के तुरंत बाद नवजात को मां का गाढ़ा पीला दूध (कोलोस्ट्रम) पिलाने, शिशु के पूर्ण टीकाकरण एवं धात्री माता की विशेष देखभाल पर भी जोर दिया गया। 

पीसीपीएनडीटी एक्ट के सबंध में पर्यवेक्षक द्वारा कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिये गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम के बारे में बताते हुए लिंग परीक्षण कानूनन अपराध है और इसके उल्लंघन पर सख्त सजा का प्रावधन है से अवगत कराया गया। साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत प्रथम बार गर्भवती महिलाओं को पोषण एवं आराम के लिए दी जाने वाली वित्तीय सहायता, पंजीकरण प्रक्रिया तथा किस्तों के वितरण की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
अम्बिकापुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम स्ट्रांग रूम का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान ईवीएम वेयर हाउस की सील…
 19 June 2026
दंतेवाड़ा। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों तक प्रशासन की पहुंच एवं जनहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने गुरुवार को विकासखंड गीदम…
 19 June 2026
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा परिवहन एवं भण्डारण पर आबकारी विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई सतत जारी है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी…
 19 June 2026
महासमुंद। जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक आज जिला पंचायत महासमुंद के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी…
 19 June 2026
जशपुरनगर। बाल मधुमेह (टाइप-1 डायबिटीज) से प्रभावित बच्चों एवं उनके परिवारों को निरंतर उपचार, परामर्श एवं बेहतर जीवन प्रबंधन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य समिति, जशपुर…
 19 June 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 के तहत जशपुर जिले में ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। योजना अंतर्गत जिले…
 19 June 2026
जशपुरनगर। बच्चों में बढ़ते मधुमेह, विशेषकर टाइप-1 डायबिटीज यानी बाल मधुमेह की समय पर पहचान, प्रभावी उपचार, नियमित फॉलोअप तथा समुदाय स्तर पर जागरूकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से…
 19 June 2026
जशपुरनगर। विकासखंड बगीचा, ग्राम छिछली में स्थित खुड़िया रानी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और एक बेहतर पर्यटन क्षेत्र के तौर पर विकसित करने हेतु एक व्यापक…
 19 June 2026
जशपुरनगर। नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होते ही विद्यालयों में अध्ययन-अध्यापन की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति तथा शैक्षणिक व्यवस्थाओं का आकलन कर उनमें और अधिक सुधार एवं कसावट लाने…
Advt.