शासकीय उचित मूल्य दुकानों में मनाया गया चावल उत्सव

Updated on 08-04-2026 11:42 AM

राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में आज जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत संचालित सभी 498 शासकीय उचित मूल्य दुकानों में पारदर्शिता सुनिश्चित कराने एवं प्रत्येक पात्र हितग्राही तक सुगमता से खाद्यान्न पहुंचाने के उद्देश्य से उत्साहपूर्वक चावल उत्सव मनाया गया। चावल उत्सव के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए स्थानीय निगरानी समितियों के सदस्यों की उपस्थिति में राशन दुकानों से हितग्राहियों को पात्रतानुसार खाद्यान्न का वितरण किया गया। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह की 7 तारीख को जिले की समस्त शासकीय उचित मूल्य दुकानों में अनिवार्य रूप से चावल उत्सव मनाया जा रहा है। इस पहल से न केवल वितरण प्रणाली में सुधार आया है, बल्कि ग्रामीणों को एक निश्चित तिथि पर राशन मिलने से उनकी समस्याओं का भी निराकरण हो रहा है। वितरण प्रक्रिया की निगरानी के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों ने केन्द्रों का निरीक्षण किया। शासन द्वारा अंत्योदय एवं प्राथमिकता वाले राशन कार्ड धारकों को निर्धारित मात्रा में गुणवत्तापूर्ण चावल प्रदान किया गया। जिला प्रशासन द्वारा सभी राशन कार्ड धारकों से प्रतिमाह की 7 तारीख को आयोजित होने वाले चावल उत्सव का लाभ लेने की अपील की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
अम्बिकापुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम स्ट्रांग रूम का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान ईवीएम वेयर हाउस की सील…
 19 June 2026
दंतेवाड़ा। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों तक प्रशासन की पहुंच एवं जनहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने गुरुवार को विकासखंड गीदम…
 19 June 2026
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा परिवहन एवं भण्डारण पर आबकारी विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई सतत जारी है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी…
 19 June 2026
महासमुंद। जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक आज जिला पंचायत महासमुंद के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी…
 19 June 2026
जशपुरनगर। बाल मधुमेह (टाइप-1 डायबिटीज) से प्रभावित बच्चों एवं उनके परिवारों को निरंतर उपचार, परामर्श एवं बेहतर जीवन प्रबंधन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य समिति, जशपुर…
 19 June 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 के तहत जशपुर जिले में ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। योजना अंतर्गत जिले…
 19 June 2026
जशपुरनगर। बच्चों में बढ़ते मधुमेह, विशेषकर टाइप-1 डायबिटीज यानी बाल मधुमेह की समय पर पहचान, प्रभावी उपचार, नियमित फॉलोअप तथा समुदाय स्तर पर जागरूकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से…
 19 June 2026
जशपुरनगर। विकासखंड बगीचा, ग्राम छिछली में स्थित खुड़िया रानी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और एक बेहतर पर्यटन क्षेत्र के तौर पर विकसित करने हेतु एक व्यापक…
 19 June 2026
जशपुरनगर। नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होते ही विद्यालयों में अध्ययन-अध्यापन की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति तथा शैक्षणिक व्यवस्थाओं का आकलन कर उनमें और अधिक सुधार एवं कसावट लाने…
Advt.