फर्जी e-चालान से ठगी का खतरा, रायपुर पुलिस ने की सतर्क रहने की अपील

Updated on 13-04-2026 12:29 PM

रायपुर। साइबर अपराधी अब फर्जी e-चालान मैसेज और नकली वेबसाइट/एप्लीकेशन के जरिए लोगों को ठगने के नए तरीके अपना रहे हैं। इसे लेकर रायपुर पुलिस ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

पुलिस के अनुसार, अनजान नंबरों से भेजे जा रहे SMS या व्हाट्सएप मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करने से लोग धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। ऐसे मामलों में साइबर ठग फर्जी वेबसाइट बनाकर वाहन चालान के नाम पर लोगों से पैसे वसूलते हैं।

आधिकारिक प्लेटफॉर्म से ही करें भुगतान
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वाहन के पेंडिंग e-चालान का भुगतान केवल परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in/
 या NextGen mParivahan App के माध्यम से ही करें। इन प्लेटफॉर्म पर भुगतान करने पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगता, जबकि थर्ड पार्टी एप्लीकेशन से भुगतान करने पर अतिरिक्त चार्ज देना पड़ सकता है।

इन बातों का रखें खास ध्यान
अनजान लिंक पर क्लिक न करें
केवल अधिकृत सेंडर आईडी (जैसे VAAHAN-G) से आए संदेशों पर ही भरोसा करें
किसी के साथ OTP साझा न करें
फर्जी कॉल या मैसेज के आधार पर तुरंत भुगतान न करें
वेबसाइट की स्पेलिंग और लिंक की सत्यता जरूर जांचें
ठगी होने पर क्या करें

यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है, तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। साथ ही अपने बैंक को तुरंत सूचित करें, ताकि लेनदेन को रोका जा सके।

पुलिस की अपील
रायपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने मोबाइल में NextGen mParivahan App इंस्टॉल करें और सुरक्षित तरीके से e-चालान की जानकारी व भुगतान करें। साथ ही, इस ऐप के जरिए वाहन से जुड़े जरूरी दस्तावेज भी डिजिटल रूप में सुरक्षित रखे जा सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
अम्बिकापुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम स्ट्रांग रूम का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान ईवीएम वेयर हाउस की सील…
 19 June 2026
दंतेवाड़ा। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों तक प्रशासन की पहुंच एवं जनहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने गुरुवार को विकासखंड गीदम…
 19 June 2026
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा परिवहन एवं भण्डारण पर आबकारी विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई सतत जारी है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी…
 19 June 2026
महासमुंद। जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक आज जिला पंचायत महासमुंद के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी…
 19 June 2026
जशपुरनगर। बाल मधुमेह (टाइप-1 डायबिटीज) से प्रभावित बच्चों एवं उनके परिवारों को निरंतर उपचार, परामर्श एवं बेहतर जीवन प्रबंधन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य समिति, जशपुर…
 19 June 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 के तहत जशपुर जिले में ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। योजना अंतर्गत जिले…
 19 June 2026
जशपुरनगर। बच्चों में बढ़ते मधुमेह, विशेषकर टाइप-1 डायबिटीज यानी बाल मधुमेह की समय पर पहचान, प्रभावी उपचार, नियमित फॉलोअप तथा समुदाय स्तर पर जागरूकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से…
 19 June 2026
जशपुरनगर। विकासखंड बगीचा, ग्राम छिछली में स्थित खुड़िया रानी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और एक बेहतर पर्यटन क्षेत्र के तौर पर विकसित करने हेतु एक व्यापक…
 19 June 2026
जशपुरनगर। नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होते ही विद्यालयों में अध्ययन-अध्यापन की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति तथा शैक्षणिक व्यवस्थाओं का आकलन कर उनमें और अधिक सुधार एवं कसावट लाने…
Advt.