मैदान पर आईं, वैभव सूर्यवंशी से भी मिलाया हाथ, सनराइजर्स की हार के बाद काव्या मारन का अलग रूप दिखा

Updated on 28-05-2026 11:55 AM
काव्या मारन सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन होने के साथ ही टीम की सबसे बड़ी फैन हैं। टीम के लगभग सभी मुकाबलों में वह स्टैंड्स में नजर आती हैं। मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की स्थिति काव्या के एक्सप्रेशन से समझ आ जाते हैं। वह टीम के अच्छा करने पर जमकर जश्न मनाती हैं तो टीम खराब करती है तो निराशा भी भी डूब जाती हैं।

काव्या मारन मैदान पर आईं

काव्या मारन को आईपीएल मैच के दौरान स्टैंड्स में तो देखा जाता है लेकिन मैदान पर वह न के बराबर दिखते हैं। लेकिन एलिमिनेटर मुकाबला खत्म होने के बाद वह महाराज यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के ग्राउंड पर नजर आईं।

वैभव सूर्यवंशी से हाथ मिलाया

काव्या मारन ने अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ ही राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से भी हार मिलाया। इस मुकाबले में वैभव के बल्ले से 29 गेंदों पर 97 रनों की तूफानी पारी निकली।

ईशान और मुरलीधन से लंबी बात

काव्या मारन ने अपनी टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और सपोर्ट स्टाफ के सदस्य मुथैया मुरलीधरन के साथ काफी देर बात की। इस दौरान उनके चेहरे पर हंसी भी नजर आ रही थी, जो टीम की हार के बाद काफी कम दिखती है।

10 सालों से ट्रॉफी का इंतजार

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहली और एकमात्र बार 2016 में आईपीएल का खिताब जीता था। टीम 2018 और 2024 में फाइनल तक पहुंची लेकिन उसी हार मिली। पिछले कुछ सालों में हैदराबाद ने आईपीएल में रनों की कई बड़े रिकॉर्ड्स बनाए लेकिन खिराब नहीं जीत पाई।

47 रनों से हारी सनराइजर्स हैदराबाद

एलिमिनेटर मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट पर 243 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद की पारी 196 रनों पर सिमट गई और टीम को 47 रनों से हार झेलनी पड़ी। 2023 के बाद राजस्थान ने आईपीएल में हैदराबाद को हराया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में भारतीय टीम का दबदबा साफ नजर आ रहा है। शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर मेजबान टीम ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया…
 19 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम के स्टार मनप्रीत सिंह टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। बुधवार को वे अपना 413वां इंटरनेशनल मैच…
 19 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी 2026/27 सीजन के लिए अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में एक ऐतिहासिक बदलाव करने का फैसला किया है। पीसीबी इतिहास में पहली बार खिलाड़ियों…
 19 June 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा एक मुकाबले में भारतीय टीम का हेलमेट पहने खेलते हुए नजर आए हैं। 48 साल की उम्र में वह…
 16 June 2026
नई दिल्ली: कड़े तनाव और भारी विवादों के बीच ईरान ने फीफा वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-2 से रोमांचक ड्रॉ खेलकर की। सोफी स्टेडियम…
 16 June 2026
नई दिल्ली: डंबुला में खेले गए भारत ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई नेशन सीरीज के मुकाबले में क्रिकेट का रोमांच तो चरम पर था लेकिन मैच का अंत…
 16 June 2026
अटलांटा: खेल कैसे एक खिलाड़ी को रातों-रात स्टार बना देता है इसका उदाहरण फीफा वर्ल्ड कप 2026 में देखने को मिला। केप वर्डे के गोलकीपर वोजिन्हा ने स्पेन को एक…
 16 June 2026
दांबुला: वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी को लेकर चर्चा में तो रहते ही हैं साथ ही मैदान पर उनके व्यवहार की भी खूब बात हो रही है। मुद्दा इंडिया-ए बनाम…
 15 June 2026
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
Advt.