बिलासपुर में PWD निर्माण में गड़बड़ी की आशंका

Updated on 19-04-2026 01:25 PM
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लोक निर्माण विभाग (PWD) के करोड़ों रुपए के निर्माण कार्यों में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। इसकी जांच के लिए रायपुर से अफसरों की टीम बिलासपुर पहुंची। जांच अधिकारी ने सेंट्रल जेल के साथ ही नेहरु चौक से दर्रीघाट सड़क और एडवोकेट हॉल प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। साथ ही गुणवत्ता परखने के लिए सैंपल भी लिए।

बिलासपुर के बैमा में नई केंद्रीय जेल का निर्माण होना है। साल 2022 से प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद काम शुरू नहीं हो पाया। पिछले साल मां भगवती कंस्ट्रक्शन को टेंडर मिला था, लेकिन दस्तावेजों में गड़बड़ी की शिकायत पर टेंडर निरस्त कर दिया गया। जबकि फर्म ने मौके पर काम शुरू कर दिया था। इसके बाद सातवें टेंडर में नए फर्म बालाजी इंजीकॉम को टेंडर जारी किया गया है।

इस फर्म के दस्तावेजों में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। वहीं, विभाग के जिम्मेदार अफसरों के मनमाने ढंग से काम करने के कारण शासन को 9 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। जबकि, नए टेंडर में भी अफसरों की भूमिका संदेहास्पद है। नए फर्म के दो कामों के दस्तावेजों में 700 करोड़ रुपए का अंतर है। यही वजह है कि जिले में चल रहे विभाग के निर्माण कार्यों की निगरानी की जा रही है।

निर्माण कार्यों में गडबड़ी की आशंका, गुणवत्ता परखने लिए सैंपल

जांच अधिकारी ने केंद्रीय जेल, नेहरू चौक से दर्रीघाट रोड और एडवोकेट हॉल प्रोजेक्ट की बारीकी से जांच की। जांच अधिकारी विशाल त्रिवेदी ने सबसे पहले बैमा नगोई स्थित केंद्रीय जेल का दौरा किया। यहां निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचने के लिए सैंपल लिए गए। उनके साथ चीफ इंजीनियर आरके रात्रे, एसई केपी संत समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इसके बाद टीम ने 32 करोड़ रुपए के नेहरू चौक से दर्रीघाट रोड प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान डामरीकरण और लालखदान क्षेत्र में चल रहे काम को देखा गया। टीम ने एडवोकेट हॉल निर्माण का भी जायजा लिया।

माना जा रहा है कि जांच अधिकारी अपनी रिपोर्ट रायपुर में इंजीनियर इन चीफ को सौंपेंगे। हालांकि, पीडब्ल्यूडी के अफसरों का कहना है कि इन प्रोजेक्ट्स की समय-समय पर रूटीन जांच की जा रही है। जांच में कहीं कोई गड़बड़ी नहीं मिली है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
अम्बिकापुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम स्ट्रांग रूम का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान ईवीएम वेयर हाउस की सील…
 19 June 2026
दंतेवाड़ा। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों तक प्रशासन की पहुंच एवं जनहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने गुरुवार को विकासखंड गीदम…
 19 June 2026
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा परिवहन एवं भण्डारण पर आबकारी विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई सतत जारी है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी…
 19 June 2026
महासमुंद। जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक आज जिला पंचायत महासमुंद के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी…
 19 June 2026
जशपुरनगर। बाल मधुमेह (टाइप-1 डायबिटीज) से प्रभावित बच्चों एवं उनके परिवारों को निरंतर उपचार, परामर्श एवं बेहतर जीवन प्रबंधन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य समिति, जशपुर…
 19 June 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 के तहत जशपुर जिले में ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। योजना अंतर्गत जिले…
 19 June 2026
जशपुरनगर। बच्चों में बढ़ते मधुमेह, विशेषकर टाइप-1 डायबिटीज यानी बाल मधुमेह की समय पर पहचान, प्रभावी उपचार, नियमित फॉलोअप तथा समुदाय स्तर पर जागरूकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से…
 19 June 2026
जशपुरनगर। विकासखंड बगीचा, ग्राम छिछली में स्थित खुड़िया रानी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और एक बेहतर पर्यटन क्षेत्र के तौर पर विकसित करने हेतु एक व्यापक…
 19 June 2026
जशपुरनगर। नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होते ही विद्यालयों में अध्ययन-अध्यापन की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति तथा शैक्षणिक व्यवस्थाओं का आकलन कर उनमें और अधिक सुधार एवं कसावट लाने…
Advt.