’टेडमा-बडेसाल्ही सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप : कार्यपालन अभियंता’

Updated on 16-06-2026 11:57 AM

कोरिया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत बचरा पोड़ी तहसील क्षेत्र में टेडमा से बडेसाल्ही तक 6.40 किलोमीटर लंबाई की सड़क का निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों एवं गुणवत्ता मापदंडों के अनुरूप किया जा रहा है।

कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, बैकुंठपुर ने  स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता संबंधी सभी नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है तथा कार्य की नियमित निगरानी की जा रही है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार सड़क निर्माण के प्रारंभिक चरण में अर्थवर्क कार्य के दौरान आवश्यकतानुसार पानी का छिड़काव कर रोलिंग एवं कम्पेक्शन का कार्य मानकों के अनुरूप संपादित किया गया है। इसके बाद वर्तमान में जीएसबी (ग्रेन्युलर सब-बेस) का कार्य प्रगतिरत है, जिसमें केशर स्टोन एवं डस्ट के मिश्रण का उपयोग निर्धारित मापदंडों के अनुसार किया जा रहा है।

जानकारी दी गई है कि वर्तमान में अर्थवर्क, सबग्रेड एवं जीएसबी का कार्य चल रहा है। इन कार्यों के पूर्ण होने के पश्चात ही तकनीकी प्रक्रिया के अनुसार डब्ल्यूएमएम (वेट मिक्स मैकडम) कार्य प्रारंभ किया जाएगा। निर्माण कार्य की समय-समय पर विभागीय इंजीनियरों एवं ठेकेदार द्वारा जांच की जा रही है, जिससे गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

विभाग ने कहा है कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी प्रावधानों के अनुरूप प्रगति पर है तथा गुणवत्ता संबंधी सभी मानकों का पालन किया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
अम्बिकापुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम स्ट्रांग रूम का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान ईवीएम वेयर हाउस की सील…
 19 June 2026
दंतेवाड़ा। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों तक प्रशासन की पहुंच एवं जनहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने गुरुवार को विकासखंड गीदम…
 19 June 2026
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा परिवहन एवं भण्डारण पर आबकारी विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई सतत जारी है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी…
 19 June 2026
महासमुंद। जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक आज जिला पंचायत महासमुंद के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी…
 19 June 2026
जशपुरनगर। बाल मधुमेह (टाइप-1 डायबिटीज) से प्रभावित बच्चों एवं उनके परिवारों को निरंतर उपचार, परामर्श एवं बेहतर जीवन प्रबंधन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य समिति, जशपुर…
 19 June 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 के तहत जशपुर जिले में ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। योजना अंतर्गत जिले…
 19 June 2026
जशपुरनगर। बच्चों में बढ़ते मधुमेह, विशेषकर टाइप-1 डायबिटीज यानी बाल मधुमेह की समय पर पहचान, प्रभावी उपचार, नियमित फॉलोअप तथा समुदाय स्तर पर जागरूकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से…
 19 June 2026
जशपुरनगर। विकासखंड बगीचा, ग्राम छिछली में स्थित खुड़िया रानी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और एक बेहतर पर्यटन क्षेत्र के तौर पर विकसित करने हेतु एक व्यापक…
 19 June 2026
जशपुरनगर। नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होते ही विद्यालयों में अध्ययन-अध्यापन की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति तथा शैक्षणिक व्यवस्थाओं का आकलन कर उनमें और अधिक सुधार एवं कसावट लाने…
Advt.