वनमण्डल के 70 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों में तेन्दूपत्ता संग्रहण कार्य प्रारंभ

Updated on 05-05-2026 12:58 PM

गरियाबंद।  जिले के अंतर्गत देवभोग वन परिक्षेत्र की समितियों में तेन्दूपत्ता का संग्रहण कार्य 24 अप्रैल 2026 से तथा गरियाबंद, धवलपुर, नवागढ़, परसुली, छुरा, मैनपुर, तौरेंगा एवं कुल्हाड़ीघाट परिक्षेत्र की समितियों में 01 मई 2026 से प्रारंभ हो चुका है। इस दौरान सीजन 2026 में 70 समितियों के माध्यम से 560 संग्रहण केन्द्रो में तेन्दूपत्ता खरीदी किया जा रहा है। विगत वर्ष जिले में कुल 79 हजार 698.227 मानक बोरा तेन्दूपत्ता संग्रहण किया गया था। जिससे 64 हजार 555 तेन्दूपत्ता संग्राहको को राशि 43 करोड़ 83 लाख 40 हजार 248.50 रुपये संग्रहण पारिश्रमिक के रूप में भुगतान किया गया था।

वनमंडलाधिकारी  शशिगानंदन के. एवं उप प्रबंध संचालक  नदीम कृष्ण बरिहा ने बताया कि सम्पूर्ण वनमण्डल एवं जिला यूनियन, गरियाबंद के समस्त 70 समितियों हेतु अग्रिम में क्रेता नियुक्त किए जा चुके है, तेन्दूपत्ता संग्रहण हेतु पूरी तैयारी वन विभाग एवं जिला यूनियन, गरियाबंद के द्वारा किया जा चुका है। फड़ों पर जिला कार्यालय एवं वन विभाग के समन्वय से फड़ अभिरक्षक, जोनल अधिकारियों की नियुक्ति की जा चुकी है। तेन्दूपत्ता संग्रहण प्रारंभ करने के सबंध में 17 अप्रैल 2026 को समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें समस्त जोनल अधिकारी, प्रबंधक एवं पोषक अधिकारियों को संग्रहण संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है।

शासन द्वारा वर्ष 2026 के तेन्दूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक दर 5 हजार 500 रूपये प्रति मानक बोरा निर्धारित किया गया है, जिसका विभाग द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। संग्रहण दर में वर्ष 2024 से हुई इस वृद्धि से आम संग्राहकों में अत्यंत उमंग एवं उल्लास का माहौल है। जिले में लगभग 68 हजार तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवार लाभान्वित होने की संभावना है। वर्ष 2026 अंतर्गत परसूली वन परिक्षेत्र के प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति मर्यादित महुआभाठा समिति सबसे अधिक दर 11 हजार 617 रूपये प्रति मानक बोरा की दर पर विक्रय हुआ है।

वनमंडलाधिकारी  शशिगानंदन के. ने बताया कि तेन्दूपत्ता संग्राहकों को संग्रहण पारिश्रमिक के अतिरिक्त चरणपादुका, बीमा तथा पुत्र-पुत्रियों को शिष्यवृत्ति योजना, बोनस का लाभ दिलाई जाती है। वर्ष 2025 में 62 हजार 146 महिला संग्राहकों को चरणपादुका वितरण किया गया है। वनमण्डलाधिकारी एवं प्रबंध संचालक द्वारा तेन्दूपत्ता संग्राहकों से अपील की गई है कि अच्छी गुणवत्ता युक्त तेन्दूपत्ता ही फड़ों पर लाएं एवं जिन संग्राहकों के द्वारा ऑनलाईन सर्वेक्षण नहीं कराया गया है वे प्रबंधकों, फड़मुंशी के माध्यम से अपने आधार, बैंक पासबुक की जानकारी प्रस्तुत कर ऑनलाईन भुगतान पोर्टल में अपना नाम दर्ज करायें। प्रत्येक संग्राहक परिवार द्वारा कम से कम 500 गड्डी या उससे अधिक तेन्दूपत्ता का संग्रहण अवश्य किया जाए ताकि उन्हें शासन के जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
अम्बिकापुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम स्ट्रांग रूम का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान ईवीएम वेयर हाउस की सील…
 19 June 2026
दंतेवाड़ा। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों तक प्रशासन की पहुंच एवं जनहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने गुरुवार को विकासखंड गीदम…
 19 June 2026
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा परिवहन एवं भण्डारण पर आबकारी विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई सतत जारी है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी…
 19 June 2026
महासमुंद। जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक आज जिला पंचायत महासमुंद के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी…
 19 June 2026
जशपुरनगर। बाल मधुमेह (टाइप-1 डायबिटीज) से प्रभावित बच्चों एवं उनके परिवारों को निरंतर उपचार, परामर्श एवं बेहतर जीवन प्रबंधन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य समिति, जशपुर…
 19 June 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 के तहत जशपुर जिले में ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। योजना अंतर्गत जिले…
 19 June 2026
जशपुरनगर। बच्चों में बढ़ते मधुमेह, विशेषकर टाइप-1 डायबिटीज यानी बाल मधुमेह की समय पर पहचान, प्रभावी उपचार, नियमित फॉलोअप तथा समुदाय स्तर पर जागरूकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से…
 19 June 2026
जशपुरनगर। विकासखंड बगीचा, ग्राम छिछली में स्थित खुड़िया रानी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और एक बेहतर पर्यटन क्षेत्र के तौर पर विकसित करने हेतु एक व्यापक…
 19 June 2026
जशपुरनगर। नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होते ही विद्यालयों में अध्ययन-अध्यापन की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति तथा शैक्षणिक व्यवस्थाओं का आकलन कर उनमें और अधिक सुधार एवं कसावट लाने…
Advt.