कलेक्टर ने विकास कार्यों, जल संरक्षण और जनसुविधाओं की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Updated on 15-05-2026 01:08 PM

एमसीबी। कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने विगत दिवस चिरमिरी एवं खड़गवां क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों, संस्थानों एवं ग्राम पंचायतों का व्यापक दौरा कर विकास कार्यों, आधारभूत सुविधाओं तथा जनसुविधाओं की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनहित को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

दौरे की शुरुआत कलेक्टर द्वारा चिरमिरी स्थित मंगल भवन के निरीक्षण से हुई। यहां उन्होंने भवन में आयोजित होने वाले सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक आयोजनों की जानकारी लेते हुए उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान साउंड सिस्टम की स्थिति पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने उसे शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए, ताकि आगामी आयोजनों में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इसके पश्चात कलेक्टर महोदया ने लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम, चिरमिरी का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेडियम परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए हेलीपैड क्षेत्र में आवश्यक बांस-बल्ली की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रस्तावित राम कथा आयोजन की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक प्रबंधों की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को आयोजन के सफल एवं सुरक्षित संचालन हेतु सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में कलेक्टर ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, पोड़ीडीह के ऑडिटोरियम का भी अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय परिसर में उपलब्ध खाली भूमि का उपयोग जल संरक्षण एवं भू-जल संवर्धन के लिए करने पर बल देते हुए तालाब निर्माण, जल रिचार्ज संरचनाएं एवं वर्षा जल संरक्षण संबंधी कार्यवाही प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जल संरक्षण भविष्य की आवश्यकताओं और सतत विकास का महत्वपूर्ण आधार है। इसके बाद कलेक्टर महोदया ग्राम पंचायत बोड़ेमुड़ा, ग्राम पंचायत पेंड्री एवं ग्राम पंचायत बरदर पहुंचीं, जहां उन्होंने महतारी सदनों का निरीक्षण कर ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विकास योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने जिला पंचायत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण को अभियान के रूप में लिया जाए तथा कुएं, डबरी, तालाब एवं अन्य जल संरचनाओं के निर्माण को प्राथमिकता देकर जल संकट के स्थायी समाधान की दिशा में कार्य किया जाए।

कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता केवल निर्माण कार्य करना नहीं, बल्कि गुणवत्ता, उपयोगिता एवं दीर्घकालिक जनहित सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों में समयबद्धता, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में संतुलित एवं सतत विकास सुनिश्चित हो सके।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह, जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम, अपर कलेक्टर अनिल सिदार, एसडीएम लिंगराज सिदार, सीएसपी दीपिका मिंज, नगर निगम आयुक्त राम प्रसाद आंचला सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासनिक टीम की उपस्थिति में विभिन्न स्थानों पर विकास एवं जन सुविधा संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
अम्बिकापुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम स्ट्रांग रूम का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान ईवीएम वेयर हाउस की सील…
 19 June 2026
दंतेवाड़ा। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों तक प्रशासन की पहुंच एवं जनहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने गुरुवार को विकासखंड गीदम…
 19 June 2026
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा परिवहन एवं भण्डारण पर आबकारी विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई सतत जारी है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी…
 19 June 2026
महासमुंद। जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक आज जिला पंचायत महासमुंद के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी…
 19 June 2026
जशपुरनगर। बाल मधुमेह (टाइप-1 डायबिटीज) से प्रभावित बच्चों एवं उनके परिवारों को निरंतर उपचार, परामर्श एवं बेहतर जीवन प्रबंधन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य समिति, जशपुर…
 19 June 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 के तहत जशपुर जिले में ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। योजना अंतर्गत जिले…
 19 June 2026
जशपुरनगर। बच्चों में बढ़ते मधुमेह, विशेषकर टाइप-1 डायबिटीज यानी बाल मधुमेह की समय पर पहचान, प्रभावी उपचार, नियमित फॉलोअप तथा समुदाय स्तर पर जागरूकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से…
 19 June 2026
जशपुरनगर। विकासखंड बगीचा, ग्राम छिछली में स्थित खुड़िया रानी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और एक बेहतर पर्यटन क्षेत्र के तौर पर विकसित करने हेतु एक व्यापक…
 19 June 2026
जशपुरनगर। नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होते ही विद्यालयों में अध्ययन-अध्यापन की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति तथा शैक्षणिक व्यवस्थाओं का आकलन कर उनमें और अधिक सुधार एवं कसावट लाने…
Advt.