जॉब कार्ड बना ईश्वरी के परिवार की नई उम्मीद,मनरेगा से गांव में मिलेगा रोजगार

Updated on 20-05-2026 12:54 PM

रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में नई आशा और आत्मविश्वास का संचार कर रही हैं। दुर्ग जिले के जनपद पंचायत दुर्ग अंतर्गत ग्राम पाउवारा की निवासी श्रीमती ईश्वरी साहू इसका जीवंत उदाहरण हैं। लंबे समय से आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे उनके परिवार को अब मनरेगा योजना के माध्यम से नई राहत मिली है।

श्रीमती ईश्वरी साहू के पति के अस्वस्थ रहने के कारण परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई थी। सीमित आय और रोजगार के अभाव में परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो रहा था। बच्चों की पढ़ाई, स्कूल फीस और दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति भी बड़ी चुनौती बन गई थी। ऐसे कठिन समय में शासन की महत्वाकांक्षी महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) उनके लिए सहारा बनकर सामने आई।

सुशासन तिहार अंतर्गत पुरई में आयोजित शिविर में श्रीमती ईश्वरी साहू को जॉब कार्ड प्रदान किया गया। जॉब कार्ड मिलने के बाद अब उन्हें गांव में ही रोजगार उपलब्ध हो सकेगा, जिससे परिवार को नियमित आय का स्रोत मिलेगा। इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि बच्चों की शिक्षा और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करना भी आसान हो जाएगा। 

श्रीमती ईश्वरी साहू ने शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जॉब कार्ड उनके परिवार के लिए नई उम्मीद लेकर आया है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें विश्वास है कि मेहनत के साथ वे अपने परिवार को बेहतर जीवन दे सकेंगी। उन्होंने अन्य ग्रामीणों से भी शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। मनरेगा जैसी योजनाएं ग्रामीण परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
अम्बिकापुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम स्ट्रांग रूम का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान ईवीएम वेयर हाउस की सील…
 19 June 2026
दंतेवाड़ा। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों तक प्रशासन की पहुंच एवं जनहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने गुरुवार को विकासखंड गीदम…
 19 June 2026
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा परिवहन एवं भण्डारण पर आबकारी विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई सतत जारी है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी…
 19 June 2026
महासमुंद। जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक आज जिला पंचायत महासमुंद के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी…
 19 June 2026
जशपुरनगर। बाल मधुमेह (टाइप-1 डायबिटीज) से प्रभावित बच्चों एवं उनके परिवारों को निरंतर उपचार, परामर्श एवं बेहतर जीवन प्रबंधन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य समिति, जशपुर…
 19 June 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 के तहत जशपुर जिले में ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। योजना अंतर्गत जिले…
 19 June 2026
जशपुरनगर। बच्चों में बढ़ते मधुमेह, विशेषकर टाइप-1 डायबिटीज यानी बाल मधुमेह की समय पर पहचान, प्रभावी उपचार, नियमित फॉलोअप तथा समुदाय स्तर पर जागरूकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से…
 19 June 2026
जशपुरनगर। विकासखंड बगीचा, ग्राम छिछली में स्थित खुड़िया रानी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और एक बेहतर पर्यटन क्षेत्र के तौर पर विकसित करने हेतु एक व्यापक…
 19 June 2026
जशपुरनगर। नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होते ही विद्यालयों में अध्ययन-अध्यापन की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति तथा शैक्षणिक व्यवस्थाओं का आकलन कर उनमें और अधिक सुधार एवं कसावट लाने…
Advt.