जितने में तंबाकू की पुड़िया नहीं मिलती, उतने में चादर धुलवाता है रेलवे

Updated on 10-06-2026 03:01 PM
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) के मेल एक्सप्रेस ट्रेन (Mail Express Train) के एसी डिब्बे में आपने कभी सफर किया है? यदि आपने सफर किया होगा तो आपको रेलवे की तरफ से एक बेड रोल (Bed Roll) किट मिला होगा। इसमें चादर, तौलिया और तकिया का कवर होता है। आपको पता है कि रेलवे इस बेड कवर को कितने रुपये में धुलवाता है?

तीन रुपये में चादर की धुलाई?

रेलवे के एक ऑफिशियल डिपार्टमेंटल लाउंड्री टेंडर डॉक्यूमेंट को देखें तो इस बेड रोल के एक चादर की धुलाई की कीमत महज 3.16 रुपये का उल्लेख है। लेकिन आप यदि किसी ड्राई क्लीनर के यहां अपना चादर धुलवाने जाएं तो आपसे इस रकम से बहुत ज्यादा राशि वसूली जाती है। इसलिए यह लोगों में कौतूहल का विषय बना हुआ है।

बेड रोल में क्या होता है

  • एसी कोच में यदि आप अपना बर्थ बुक कराते हैं तो सफर के दौरान आपको एक पैकेट में बेड रोल मिलता है।
  • इसके लिए अलग से कोई शुल्क नहीं वसूला जाता है।
  • इस बेड रोल में दो चादरें, एक हैंड टॉवेल और तकिया का एक कवर होता है।
  • बेड रोल के एक चादर का उपयोग बर्थ पर बिछाने में और एक चादर का उपयोग कंबल के नीचे कवर के रूप में किया जाता है।
  • हैंड टॉवेल हाथ पोंछने में काम आता है तो तकिये का कवर तकिये पर लगाने के लिए होता है।

यात्री उत्सुक रहते हैं

कई यात्री अक्सर यह जानने को उत्सुक रहते हैं कि रेलवे नेटवर्क में इस्तेमाल होने वाले हजारों बेड रोल को धुलवाने में कितना खर्च आता है। रेलवे के टेंडर दस्तावेज को देखें तो एक चादर को धोने की लागत अपेक्षाकृत कम रहती है। इसने इस बात पर चर्चा को जन्म दिया है कि भारतीय रेलवे बड़े पैमाने पर लॉन्ड्री संचालन को कैसे प्रबंधित करता है और लागत को नियंत्रण में रखता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.