हंतावायरस से प्रभावित जहाज पर दो भारतीय क्रू, हालात की जानकारी नहीं, WHO ने 12 देशों को किया अलर्ट

Updated on 08-05-2026 11:53 AM
केप वर्डे: घातक वायरस के प्रकोप की चपेट में आए एक जहाज से हंतावायरस से संक्रमित दो लोगों और एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया गया है और अब यह जहाज कम से कम 150 लोगों को लेकर केप वर्ड से स्पेन के कैनरी द्वीप समूह की ओर बढ़ गया है। संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी ने यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक, इस जहाज के क्रू में दो भारतीय नागरिक भी सवार हैं। हालांकि, उनमें से किसी के भी हालात की जानकारी नहीं है।

जहाज से तीन मरीजों को निकाला गया


जहाज के फुटेज में सुरक्षात्मक पोशाक पहने स्वास्थ्यकर्मी ब्रिटेन के चिकित्सक सहित तीन मरीजों को निकालते हुए दिखाई दिए। बुधवार शाम को दो मरीज एम्स्टर्डम हवाई अड्डे पर पहुंचे और उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, तीन लोगों की मौत हो गई है और एक शव जहाज पर ही है। संक्रमण के आठ संदिग्ध मामलों में से पांच में संक्रमण की पुष्टि हो गई है।

हंतावायरस क्या है?


हंतावायरस एक गंभीर और जानलेवा वायरस है, जो मुख्य रूप से चूहों से इंसानों में फैलता है। यह कोई नया वायरस नहीं है लेकिन इसके लक्षण और गंभीरता इसे खतरनाक बनाते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार यह वायरस संक्रमित चूहों के पेशाब, लार या मल के संपर्क में आने से फैलता है। चूहों के मल-मूत्र के सूखने पर उसके कण हवा में मिल जाते हैं और सांस के जरिए इंसान के शरीर में प्रवेश कर सकते हैं। यह वायरस एक इंसान से दूसरे इंसान में पहुंच सकता है।

हंतावायरस से किसे ज्यादा खतरा


हालांकि डब्ल्यूएचओ के शीर्ष महामारी विशेषज्ञ ने कहा है कि ऐसा बहुत कम होता है। यूरोप और अफ्रीका के स्वास्थ्य अधिकारी उन लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं जो उस जहाज से पूर्व में उतरे लोगों के संपर्क में आए होंगे। यह जहाज एक अप्रैल को दक्षिण अमेरिका से अंटार्कटिका और अटलांटिक महासागर के कई दूरस्थ द्वीपों के लिए रवाना हुआ था।

बीमारी के कारकों की जांच करने वाले अर्जेंटीना ने क्या कहा


इस बीमारी के फैलने के कारणों की जांच कर रहे अर्जेंटीना के दो अधिकारियों ने कहा कि सरकार का ऐसा मानना है कि नीदरलैंड के एक दंपति ने विमान में चढ़ने से पहले उशुआइया शहर में पक्षियों के करतब देखे थे और शायद तभी वह हवा में वायरस की चपेट में आ गए। नीदरलैंड के विदेश मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को जहाज से निकाले गए तीन लोगों में नीदरलैंड का एक नागरिक (41), ब्रिटेन का एक नागरिक (56) और जर्मनी का एक नागरिक (65) शामिल है।

जहाज से निकाले गए जो व्यक्तियों में हंतावायरस की पुष्टि


विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि सेनेगल में किए गए परीक्षणों से पुष्टि हुई है कि जहाज से निकाले गए दो लोग हंतावायरस से संक्रमित थे। नीदरलैंड की जहाज संचालक कंपनी 'ओशनवाइड एक्सपेडिशन्स' ने कहा कि इनमें से दो की हालत 'गंभीर' है, वहीं तीसरे व्यक्ति में कोई लक्षण नहीं है लेकिन वह उस जर्मन यात्री के 'करीबी संपर्क में' था, जिसकी दो मई को एमवी होंडियस जहाज पर मौत हो गई थी।

WHO ने 12 देशों को अलर्ट भेजा


डब्‍ल्‍यूएचओ ने अब उन 12 देशों को सूचित किया है, जिनके नागरिक यात्रा के दौरान पहले ही दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित सुदूर ब्रिटिश क्षेत्र सेंट हेलेना में क्रूज जहाज 'एमवी होंडियस' से उतर गए थे। इन 12 देशों में कनाडा, डेनमार्क, जर्मनी, नीदरलैंड्स, न्यूजीलैंड, सेंट किट्स एंड नेविस, सिंगापुर, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, टर्की, यूनाइटेड किंगडम और यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका शामिल हैं। डब्‍ल्‍यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयेसस ने जिनेवा में मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि अगर सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़े कदम तेजी और सही तरीके से उठाए गए, तो फिलहाल एजेंसी को उम्मीद है कि यह संक्रमण 'सीमित' ही रहेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
 19 June 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
 19 June 2026
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
 19 June 2026
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
 18 June 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: मिडिल ईस्ट में युद्ध खत्म करने के समझौते पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने औपचारिक तौर पर डिजिटल हस्ताक्षर कर दिया है। अब शुक्रवार…
 18 June 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के एक गुरुद्वारे के अंदर सिख बुजुर्ग दंपति की हत्या कर दी गई है। अज्ञात हमलावरों ने दोनों को गुरुद्वारे के अंदर गोली मार दी।…
 18 June 2026
न्यूयॉर्क: फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सीट दिए जाने का जोरदार समर्थन किया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा को भेजे एक पत्र में फ्रांस ने सुरक्षा…
 18 June 2026
टोक्यो: जापान ने चीन की बढ़ती ताकत को देखते हुए सैन्य ताकत बढ़ाने पर जोर दिया है। जापानी डिफेंस मिनिस्टर शिंजिरो कोइजुमी ने कहा है कि देश को अपनी रक्षा…
 16 June 2026
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…
Advt.