मानसून सत्र में विधानसभा में आएगा यूसीसी का विधेयक:सीएम बोले: इसी सत्र में पारित होगा बिल

Updated on 17-06-2026 01:14 PM
भोपाल, मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता (UCC) प्रस्ताव लाने की पूरी तैयारी में है। खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस बात की पुष्टि करते हुए बड़ा बयान दिया है। सीएम ने कहा कि इसी मानसून सत्र में यूसीसी का प्रस्ताव विधानसभा में लाया जा रहा है और महाकाल चाहेंगे तो इसी सत्र में यह प्रस्ताव पारित भी हो जाएगा। उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब मध्य प्रदेश भी इस कानून को लागू करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। बता दें कि मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है।

विधानसभा में यूसीसी प्रस्ताव लाने को लेकर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी सरकार के इस कदम का समर्थन किया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि यह पूरे हिंदुस्तान की डिमांड है और यह कानून देश की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। इसके साथ ही विधायक रामेश्वर शर्मा ने जोर देकर कहा कि इस कानून के लागू होने से जनसंख्या पर भी नियंत्रण लगेगा। उन्होंने आगे कहा कि देश के कई राज्यों ने इसे लागू करने की पहल की है और अब मध्य प्रदेश में भी इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है।

मध्य प्रदेश में यूसीसी कमेटी का गठन और प्रस्तावों की समय-सीमा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता की व्यवहारिकता जांचने और इसका मसौदा तैयार करने के लिए सरकार ने एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। मध्य प्रदेश सरकार के विधि और विधायी कार्य विभाग द्वारा इस 6 सदस्यीय हाई-लेवल कमेटी का गठन इसी वर्ष 27 अप्रैल को किया गया था।

इस समिति की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई कर रही हैं, जबकि समिति में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी शत्रुघ्न सिंह, कानूनी विशेषज्ञ अनूप नायर, शिक्षाविद् गोपाल शर्मा और सामाजिक कार्यकर्ता बुद्धपाल सिंह को शामिल किया गया है।

राज्य का दौरा कर लोगों से ली राय

कमेटी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर समाज के सभी वर्गों से राय ली और आम नागरिकों के सुझाव ऑनलाइन दर्ज करने के लिए एक आधिकारिक वेब पोर्टल भी शुरू किया था। जनता और विभिन्न संगठनों से यूसीसी को लेकर प्रस्ताव और सुझाव लेने की अवधि 15 मई से शुरू होकर 15 जून तक तय की गई थी। हालांकि, अभी भी पब्लिक को एसएसएम भेजकर ऑनलाइन सुझाव मंगाए जा रहे हैं

कमेटी को गठन के बाद 60 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट और ड्राफ्ट बिल सरकार को सौंपने का निर्देश दिया गया था। जनता के सुझावों और अलग-अलग वर्गों से संवाद के बाद अब इस ड्राफ्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि आगामी मानसून सत्र में इसे विधानसभा पटल पर रखकर पारित कराया जाए और इस साल दिवाली तक मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता को पूरी तरह लागू कर दिया जाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 June 2026
भोपाल, भोपाल में खराब इंजीनियरिंग का एक और नमूना सामने आया है। ऐशबाग में 90 डिग्री ब्रिज के बाद वार्ड 32 के फुटपाथ पर ऐसी कारीगरी हुई कि पैदल चलने वालों…
 18 June 2026
भोपाल, भोपाल के एमपी नगर इलाके में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हरदा निवासी 42 वर्षीय श्रवण कुमार शासकीय प्रेस के सामने बिजली के खंभे पर चढ़कर हाई…
 18 June 2026
भोपाल, मानसून सिर पर है, लेकिन राजधानी भोपाल में अव्यवस्थाओं से निपटने के इंतजाम नहीं हुए हैं। सबसे व्यस्त इलाकों में से एक एमपी नगर में 1 साल पहले धंसी सड़क…
 18 June 2026
भोपाल। जिले में अवैध कालोनियों के खिलाफ बुधवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 132 करोड़ कीमत की 33 एकड़ जमीन पर बुलडोजर चलाया है। यह कार्रवाई हुजूर…
 18 June 2026
भोपाल। राजधानी के जयप्रकाश (जेपी) अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत ओपीडी मरीजों के लिए एमआरआई और सीटी स्कैन की सुविधा फिर शुरू होने जा रही है। करीब एक…
 18 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में मासूम और नाबालिग बच्चियों की सुरक्षा को लेकर एक बेहद डरावनी और चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। पुलिस के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, भोपाल में हर…
 18 June 2026
भोपाल। शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में देर रात एक किराना कारोबारी से चाकू की नोक पर दो लाख रुपये की लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है।तीन बदमाशों ने कारोबारी की…
 18 June 2026
भोपाल। शिक्षा की गुणवत्ता और प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार के लिए मध्य प्रदेश में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। स्कूल शिक्षा व्यवस्था अब एक ही विभाग के अधीन होगी।…
 18 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जो सिर्फ जमीन के टुकड़े का विवाद नहीं, बल्कि एक बेटे की अपने पिता के सम्मान के…
Advt.