न्यू चंडीगढ़ में आज वैभव सूर्यवंशी बनाम अभिषेक शर्मा की जंग, जानें अब तक किसका पलड़ा भारी

Updated on 27-05-2026 01:01 PM
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 अपने अंत की ओर बढ़ रहा है। आज यानी बुधवार, 27 मई की रात न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में जाएगी और हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। यह मुकाबला दो ऐसी टीमों के बीच है जिनकी पहचान उनके विस्फोटक ओपनर्स ने तय की है। दोनों ही ओपनर्स ने इस सीजन 560 से ज्यादा रन बनाए हैं और दोनों का स्ट्राइक रेट 200 से ऊपर का रहा है। ऐसे में इस एलिमिनेटर का सबसे बड़ा सवाल यही है, क्या राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी का पावरप्ले की जंग जीतना सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वाकई कोई मायने रखता है? लीग स्टेज के आंकड़े और दोनों टीमों का ढांचा तो कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है।

लीग स्टेज की भिड़ंत, जब वैभव के शतक के बावजूद हार गया राजस्थान

इस सीजन में जब ये दोनों टीमें आपस में भिड़ीं, तो जो नतीजे निकले वो हैदराबाद के मजबूत पक्ष को दिखाते हैं। पहली भिड़ंत में दोनों ही ओपनर्स का बल्ला नहीं चला था। वैभव सूर्यवंशी गोल्डन डक पर आउट हुए और अभिषेक शर्मा भी एक गेंद खेलकर चलते बने थे, लेकिन हैदराबाद ने ईशान किशन की 44 गेंदों में 91 रनों की पारी के दम पर 57 रनों से एकतरफा जीत दर्ज की थी। दूसरी भिड़ंत जो जयपुर में हुई थी, इस मैच में राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 की सबसे विस्फोटक पारी खेली थी। उन्होंने प्रफुल हिंगे के पहले ही ओवर में 4 छक्के जड़ते हुए महज 37 गेंदों में 103 रन ठोक दिया था। जवाब में हैदराबाद के अभिषेक शर्मा ने भी 31 गेंदों में 74 रन बनाए और सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया था।

वैभव बनाम अभिषेक, दोनों ओपनर्स के रोल में है बड़ा अंतर

वैभव सूर्यवंशी पूरी तरह से एक पावरप्ले वेपन हैं। उन्होंने लीग स्टेज में बनाए अपने 583 रनों में से 73% रन (430 रन) सिर्फ पावरप्ले में बनाए हैं। वे 12वें ओवर के बाद क्रीज पर बमुश्किल ही टिकते हैं। उनके आउट होने के बाद राजस्थान को पारी दोबारा बुननी पड़ती है, जिसमें यशस्वी जायसवाल और रियान पराग रन तो बना रहे हैं, लेकिन वो हैदराबाद को पछाड़ने के लिए नाकाफी साबित होगा। उनका डॉट बॉल प्रतिशत भी 34.3% है। दूसरी ओर अभिषेक शर्मा का खेल बिल्कुल अलग है। उनके 563 रन मैच के चारों फेज में बंटे हुए हैं, पावरप्ले में 369 रन, मिडिल ओवर्स में 126 रन, 12 से 16 ओवरों के बीच 52 रन और इसके बाद डेथ ओवरों में भी उनका योगदान रहता है। अभिषेक का औसत 43.3 का है और उनका डॉट बॉल प्रतिशत भी वैभव से बेहतर है। अभिषेक जब क्रीज पर टिकते हैं, तो वे सिर्फ प्लेटफॉर्म सेट नहीं करते, बल्कि पारी को अंत तक खींचकर ले जाते हैं।

राजस्थान रॉयल्स को क्या करना होगा?

राजस्थान रॉयल्स यह मैच तभी आराम से जीत सकती है जब वैभव सूर्यवंशी का बल्ला चले और अभिषेक शर्मा जल्दी आउट हो जाएं। अगर दोनों चलते हैं, तो भी पलड़ा हैदराबाद का ही भारी रहता है। यदि वैभव जल्दी आउट होते हैं, तो राजस्थान का मिडल ऑर्डर हैदराबाद के उस खतरनाक बॉलिंग अटैक के सामने आ जाएगा जिसमें पैट कमिंस भी हैं। कमिंस का इस सीजन मिडिल ओवर्स में इकॉनमी रेट 5.66 का रहा है, जो कम से कम 50 गेंद फेंकने वाले गेंदबाजों में सबसे सर्वश्रेष्ठ है। उनके पीछे ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन जैसे गेंदबाज बैकअप के तौर पर खड़े हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में भारतीय टीम का दबदबा साफ नजर आ रहा है। शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर मेजबान टीम ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया…
 19 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम के स्टार मनप्रीत सिंह टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। बुधवार को वे अपना 413वां इंटरनेशनल मैच…
 19 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी 2026/27 सीजन के लिए अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में एक ऐतिहासिक बदलाव करने का फैसला किया है। पीसीबी इतिहास में पहली बार खिलाड़ियों…
 19 June 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा एक मुकाबले में भारतीय टीम का हेलमेट पहने खेलते हुए नजर आए हैं। 48 साल की उम्र में वह…
 16 June 2026
नई दिल्ली: कड़े तनाव और भारी विवादों के बीच ईरान ने फीफा वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-2 से रोमांचक ड्रॉ खेलकर की। सोफी स्टेडियम…
 16 June 2026
नई दिल्ली: डंबुला में खेले गए भारत ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई नेशन सीरीज के मुकाबले में क्रिकेट का रोमांच तो चरम पर था लेकिन मैच का अंत…
 16 June 2026
अटलांटा: खेल कैसे एक खिलाड़ी को रातों-रात स्टार बना देता है इसका उदाहरण फीफा वर्ल्ड कप 2026 में देखने को मिला। केप वर्डे के गोलकीपर वोजिन्हा ने स्पेन को एक…
 16 June 2026
दांबुला: वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी को लेकर चर्चा में तो रहते ही हैं साथ ही मैदान पर उनके व्यवहार की भी खूब बात हो रही है। मुद्दा इंडिया-ए बनाम…
 15 June 2026
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
Advt.