बैरसिया अस्पताल की नई बिल्डिंग की दीवार गिरी, मौत के मुंह से बचकर निकलीं लेडी डाॅक्टर

Updated on 23-04-2026 10:08 AM

भोपाल। बैरसिया के सिविल अस्पताल में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया । यहां करोड़ों रुपये की लागत से बन रही अस्पताल की नई बिल्डिंग की एक दीवार अचानक गिर गई। राहत की बात यह रही कि जिस वक्त यह दीवार गिरी, उस समय ड्यूटी डाॅक्टर नेता पटेरिया ठीक वहीं से गुजर रही थीं।

डाॅक्टर के वहां से निकलते ही मात्र 10 सेकंड के भीतर दीवार जमीन पर आ गिरी, जिससे उनकी जान बाल-बाल बची। अस्पताल की बीएमओ पुष्पा गुरु ने बताया कि पोर्च के पास ईंटों की दीवार खड़ी की जा रही थी, जो अचानक ढह गई।

जब इस बारे में ठेकेदार से बात की गई, तो उसका कहना था कि अंदर चल रहे कंस्ट्रक्शन के काम की धमक की वजह से शायद दीवार गिर गई होगी। बीएमओ ने मामले की पूरी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी है। साथ ही ठेकेदार को भी सावधानी से काम करने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।

सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए कहा है। हालांकि करोड़ों के इस निर्माण कार्य में इस तरह दीवार का गिरना बिल्डिंग की मजबूती और काम की क्वालिटी पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। यह दीवार जिस किसी के ऊपर गिरती बड़ा हादसा हाे सकता था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
भोपाल, राज्य शासन ने सोम डिस्टिलरीज समूह की इकाइयों द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए आबकारी लाइसेंसों के नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर दिए हैं। नवीनीकरण के आवेदनों के निरस्तीकरण…
 19 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आंध्रप्रदेश सरकार की ओर से मध्यप्रदेश से बाघ और गौर की डिमांड की गई है। उन्हें बाघ और गौर देने के लिए…
 19 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को खेल के साथ सरकारी नौकरी का अवसर मिलने जा रहा है। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के नियम 2021 में…
 19 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल में पटवारियों के तबादलों की लिस्ट सिर्फ़ 24 घंटे में ही बदल गई। इससे प्रशासनिक निर्णय पर सवाल खड़े हो गए हैं। 15 जून को जारी स्थानांतरण आदेश…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना ने प्रदेश की चर्चित शराब निर्माता कंपनी सोम डिस्टिलरीज के वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत सभी आबकारी लाइसेंस नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में मनचाहे स्थान पर तबादले का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए स्वैच्छिक स्थानांतरण प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी। विभाग ने आवेदन की…
 19 June 2026
भोपाल। राजधानी में शराब तस्करी के संदेह में रोके जाने पर एक कार चालक ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। आरोपी ने न केवल पुलिस की घेराबंदी तोड़ दी,…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में इन दिनों तबादलों की बयार क्या चली, जालसाजों ने सीधे कमिश्नर (आयुक्त) के दस्तखत और सरकारी सील की ही 'क्लोनिंग'…
 19 June 2026
भोपाल। शहर के हलालपुर क्षेत्र में संचालित पटाखा दुकानें और गोदाम अब घनी आबादी के बीच आ चुके हैं, लेकिन इन्हें शहर से बाहर शिफ्ट करने की योजना वर्षों बाद…
Advt.