श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, स्टार खिलाड़ियों की हुई वापसी

Updated on 01-06-2026 02:43 PM
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिमरोन हेटमायर की वनडे टीम में वापसी हुई है। माना जा रहा है कि अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए ही हेटमायर को वनडे टीम में जगह दी गई है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने कहा कि हेटमायर तीसरे और आखिरी मैच से पहले टीम में शामिल होंगे। टीम में तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ की भी वापसी हुई है, जो जुलाई 2025 से पीठ की चोट के कारण बाहर थे। इसके साथ ही गुडाकेश मोती को भी जगह दी गई है, जो नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल पाए थे।

इंजरी के बाद जोसेफ का कमबैक

जोसेफ पीठ की चोट से उबरने के बाद पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेलने मैदान पर उतरेंगे। यह सीरीज 3-8 जून को जमैका के सबीना पार्क में होगी। इस मुकाबले के साथ वेस्टइंडीज 2027 वनडे विश्व कप के लिए सीधे क्वालिफाई करने के अपने अभियान की अहम शुरुआत करेगा। वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी ने कहा कि श्रीलंका एक मजबूत और अनुशासित वनडे टीम है। उनके खिलाड़ी हालात के अनुसार धैर्य और समझदारी से खेलना जानते हैं। उन्होंने कहा कि यह सीरीज उनकी टीम के लिए अपने खेल का स्तर तय करने का अच्छा मौका है। टीम फील्डिंग में तेजी, बल्लेबाजी में स्पष्ट सोच और गेंदबाजी में लगातार अच्छा प्रदर्शन दिखाना चाहती है।

डैरेन सैमी ने कही ये बात

सैमी के अनुसार, वेस्टइंडीज की कोशिश निडर, लेकिन समझदारी भरा क्रिकेट खेलने की है और टीम अपनी एक मजबूत पहचान बनाना चाहती है। कोच ने आगे कहा कि उनका लक्ष्य घरेलू मैदान को टीम का मजबूत किला बनाना है, जहां विरोधी टीमों के लिए जीत हासिल करना मुश्किल हो। इसके लिए वह चाहते हैं कि पूरी टीम मिलकर लगातार अच्छा प्रदर्शन करे और जीत में अहम योगदान दे। टीम किसी एक खिलाड़ी के शानदार प्रदर्शन पर निर्भर रहने के बजाय सामूहिक प्रयास से सफलता हासिल करना चाहती है। उन्होंने बताया कि पिछले 18 महीनों से टीम इसी सोच के साथ काम कर रही है। 3, 6 और 8 जून को श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मुकाबलों के बाद दोनों टीमें जमैका में ही तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेंगी, जिसके बाद एंटीगुआ में दो टेस्ट मैच भी खेले जाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में भारतीय टीम का दबदबा साफ नजर आ रहा है। शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर मेजबान टीम ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया…
 19 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम के स्टार मनप्रीत सिंह टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। बुधवार को वे अपना 413वां इंटरनेशनल मैच…
 19 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी 2026/27 सीजन के लिए अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में एक ऐतिहासिक बदलाव करने का फैसला किया है। पीसीबी इतिहास में पहली बार खिलाड़ियों…
 19 June 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा एक मुकाबले में भारतीय टीम का हेलमेट पहने खेलते हुए नजर आए हैं। 48 साल की उम्र में वह…
 16 June 2026
नई दिल्ली: कड़े तनाव और भारी विवादों के बीच ईरान ने फीफा वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-2 से रोमांचक ड्रॉ खेलकर की। सोफी स्टेडियम…
 16 June 2026
नई दिल्ली: डंबुला में खेले गए भारत ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई नेशन सीरीज के मुकाबले में क्रिकेट का रोमांच तो चरम पर था लेकिन मैच का अंत…
 16 June 2026
अटलांटा: खेल कैसे एक खिलाड़ी को रातों-रात स्टार बना देता है इसका उदाहरण फीफा वर्ल्ड कप 2026 में देखने को मिला। केप वर्डे के गोलकीपर वोजिन्हा ने स्पेन को एक…
 16 June 2026
दांबुला: वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी को लेकर चर्चा में तो रहते ही हैं साथ ही मैदान पर उनके व्यवहार की भी खूब बात हो रही है। मुद्दा इंडिया-ए बनाम…
 15 June 2026
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
Advt.